03/01/2026
*“हर काल में युद्ध होते रहे हैं, परिस्थितियों के अनुसार अस्त्र-शस्त्र बदलते रहते हैं” — अंबरीष जी*
पटना 3 जनवरी:-पटना सिटी चौक स्थित जालान भवन में विश्व हिंदू परिषद, दक्षिण बिहार की तीन दिवसीय प्रांत कार्य समिति बैठक का विधिवत उद्घाटन दिनांक 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 9:00 बजे संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय प्रन्यासी डॉ. आर.एन. सिंह जी, विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मंत्री एवं पटना क्षेत्र के पालक श्री अंबरीष जी, पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री आनंद जी, दक्षिण बिहार के पूर्व तथा वर्तमान में झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री श्री चितरंजन जी, दक्षिण बिहार के वर्तमान प्रांत संगठन मंत्री श्री नागेन्द्र जी, प्रांत अध्यक्ष श्री आदित्य जालान जी प्रांत मंत्री श्री संतोष सिसोदिया जी तथा पटना साहिब जिला अध्यक्ष डॉ प्रवीण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के प्रथम सत्र में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय प्रन्यासी डॉ. आर.एन. सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को उद्घाटनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण तथा हिंदू समाज की एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री अंबरीष जी ने कहा कि—
“हर काल में युद्ध होते रहे हैं, परिस्थितियों के अनुसार अस्त्र-शस्त्र बदलते रहते हैं। वर्तमान समय वैचारिक युद्ध का युग है, जिसमें समाज को सजग और संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने धर्मांतरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा संचालित प्रशिक्षण वर्गों की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर बल दिया। साथ ही संगठन के विविध कार्यों एवं भावी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस तीन दिवसीय बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों के पदाधिकारी, दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सामाजिक विषयों पर व्यापक मंथन किया जाएगा।
— *जारीकर्ता*
दिग्विजय सिंह
मो. 9334933871
प्रचार-प्रसार विभाग
विश्व हिंदू परिषद,पटना महानगर