20/05/2026
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आज तक शादी नहीं की ,,
उन्होंने अपना पूरा जीवन इटली की सेवा में लगा दिया ,,
जिस उम्र में बच्चे अक्कड़ बक्कड़ खेलते हैं उस उम्र में उन्होंने इटली की राजनीति में कदम रखा , 15 वर्ष की आयु में जॉर्जिया मेलोनी राजनीति में सक्रिय हो गई थी ,,
उन्होंने अपनी बायोग्राफी “आई एम जॉर्जिया “ Io sono Giorgia लिखी , जिससे पता चलता है उनका प्रारंभिक जीवन कितनी कठिनाइयों से गुज़रा ,
शुरुआती दौर में उन्होंने वेट्रेस का काम किया , फिर उन्होंने नाईटक्लब की राह पकड़ी , वहाँ उन्होंने बारटेंडर का भी काम किया ,,
यहाँ तक कि उन्होंने एक अमीरज़ादे के घर नैनी मतलब बच्चे पालने का भी काम किया ,,
राष्ट्रप्रेम के चलते उन्होंने कभी विवाह नहीं किया , इटली जब आर्थिक मंदी , राजनैतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट से जूझ रहा था तब मेलोनी ने इटली को संभाला ,
आज मेलोनी इटली की दूसरी महिला है जो बारटेंडर से राजपाट तक पहुंची है और इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं ,
मेलोनी की एक बेटी है जो बिना ब्याह के हुई लेकिन बिना ब्याह के माँ बनना विदेशों में आम बात है ,,
यही कर्म योग है जो अपने बुलंद हौंसलों और कड़ी मेहनत के दम पर फ़र्स से अर्श तक पहुँच जाते हैं ,,
आज मोदी जी ने मेलोनी को मेलोडी क्या दी , लोगों ने मीम बनाना शुरू कर दिया , दोनों का त्याग नहीं दिखा किसी को ,,
याद रखना मीम बनाना आसान है पर जमीं से उठ कर आसमान छूना हर किसी के वश की बात नहीं !
Rahul Gaur ✍️✍️✍️