20/04/2026
आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को अररिया जिला के मानिकपुर बारा, एनएच-57 स्थित गुरुद्वारा धन-धन बाबा दीप सिंह जी शहीद में एक बेहद ही भावपूर्ण और विशाल धार्मिक समागम का आयोजन किया गया।
यह पावन समागम खालसा पंथ सृजना दिवस की खुशियों और सिखों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व की पवित्र स्मृति को समर्पित रहा। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस खास मौके पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के वरीय उपाध्यक्ष सरदार Lakhbinder Singh Lakkha जी,
Sikh Gurudwara Prabandhak Committee Purvi Bharat (SGPCPB) के अध्यक्ष सरदार Suraj Singh Nalwa जी, सचिव Navjeet Singh जी एवं महासचिव Tajendra Singh जी की गरिमामयी उपस्थिति ने समागम की शोभा और बढ़ा दी।
सभी गणमान्य अतिथियों ने गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और संगत के साथ जुड़कर गुरमत विचार साझा किए। इस दौरान सिख समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मुद्दों पर तुरंत सकारात्मक पहल भी की गई।
समागम में उपस्थित संगत के चेहरों पर श्रद्धा और खुशी साफ झलक रही थी। अंत में सभी ने मिलकर गुरु महाराज का धन्यवाद किया और समाज की तरक्की व भाईचारे के लिए अरदास की।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।