Shri Radha Krishan Jan Sewa Smiti Patiala

Shri Radha Krishan Jan Sewa Smiti Patiala जन कल्याण कार्य

राधे राधे||
22/05/2026

राधे राधे||

भगवान की कृपा से श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति पटियाला द्वारा झुग्गी खोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए संचालित निशुल...
22/05/2026

भगवान की कृपा से श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति पटियाला द्वारा झुग्गी खोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र में आज दिनाक 20 मई 2026 दिन बुधवार को हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी बच्चों को दूध , नमकीन और फल वितरित किए गए ! यह सेवा ना केवल बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखती है बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की और एक सकारात्मक कदम भी है ! यह सेवा कार्य शिक्षा केंद्र के चेयरमैन राकेश गोयल उनके साथ राकेश मित्तल , विवेक जोशी , साहिल शर्मा एवं अनीश मंगला की देख रेख में किया गया !

🙏. 🙏 राधे राधे जी 🙏. 🙏

🙏वृंदावन आश्रम सेवा 🙏भगवान की कृपा से आज 14 मई 2026 दिन वीरवार को श्री राधा कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट की और से श्री धाम वृन्...
18/05/2026

🙏वृंदावन आश्रम सेवा 🙏

भगवान की कृपा से आज 14 मई 2026 दिन वीरवार को श्री राधा कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट की और से श्री धाम वृन्दावन में बन रही धर्मशाला (पटियाला आश्रम) के लिए बिलजी और सेंट्री के समान का तीसरा ट्रक जिसमें जगुआर की सेंट्री फिटिंग फिनोलेक्स की पाईप फिटिंग जनरेटर फिनोलेक्स की बिजली फिटिंग पाइप का सामान रवाना किया गया !

🙏 राधे राधे जी 🙏

राधा रानी की असीम  कृपा से श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल पटियाला की ओर से18 मार्च 2020 से श्री धाम वरसाना  में रोजाना भं...
18/05/2026

राधा रानी की असीम कृपा से श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल पटियाला की ओर से18 मार्च 2020 से श्री धाम वरसाना में रोजाना भंडारा सेवा की जा रही है।
आज 17 मई 2026 को 2252 वे दिन का भंडारा महाराज श्री राधा कृष्ण दास जी बरसाना की और से ।
श्री राधा रानी एवं महाराज श्री का आशीर्वाद सब पर सदैव बना रहे!
*🙏🏻राधे राधे जी* 🙏🏻

*🌿 ठंडे जल की सेवा।🌿**💧आज 12 मई 2026 दिन मंगलवार,*दानी सज्जनों के सहयोग से श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति पटियाला द्वारा ...
12/05/2026

*🌿 ठंडे जल की सेवा।🌿*
*💧आज 12 मई 2026 दिन मंगलवार,*
दानी सज्जनों के सहयोग से श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति पटियाला द्वारा चौरा रोड़ स्थित गौशाला में ठंडे पानी का वाटर कूलर लगवाया गया । समिति के बहुत सारे सद्स्यों की उपस्थिति में इस का उद्घाटन किया गया और आम लोगों को समर्पित किया गया।इस सेवा से गौशाला में रहने वाले परिवारों, समिति द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क शिक्षा केंद्र में पढ़ने आने वाले झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों को तथा वहां आने-जाने वाले सभी लोगों को गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी।
समिति सभी सहयोगी दानी सज्जनों का हृदय से धन्यवाद करती है जिन्होंने अपना सहयोग देकर इस पुण्य सेवा को सफल बनाया। प्रभु श्री राधा कृष्ण जी की कृपा सभी पर बनी रहे।🙏

🙏 दीन दुखियों की सेवा 🙏 भगवान की कृपा से एक बार फिर से 10 मई 2026  दिन रविवार को श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति ( रजि ) प...
12/05/2026

🙏 दीन दुखियों की सेवा 🙏

भगवान की कृपा से एक बार फिर से 10 मई 2026 दिन रविवार को श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति ( रजि ) पटियाला की और से श्री दसोंधी राम बिरजी अपाहिज आश्रम राजपुरा रोड पटियाल में 80 मरीजों के लिए दूध , फल और बिस्किट एवं कचौड़ी की सेवा की गई ! यह सेवा हर महीने की 10 और 25 तारीख़ को निरंतर की जा रही है, तांकि यह सभी लोग स्वस्थ रहें ! यह सेवा अपाहिजों की सेवा के चेयरमैन नरिंदर मित्तल वाईस चेयरमैन विनय बंसल उनके साथ राकेश मित्तल, विवेक जोशी , राकेश गोयल , अशोक गुप्ता एवं अनीश मंगला की देख रेख में की जा रही है !

🙏 🙏 राधे राधे जी 🙏 🙏

राधा रानी की असीम  कृपा से श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल पटियाला की ओर से18 मार्च 2020 से श्री धाम वरसाना  में रोजाना भं...
07/05/2026

राधा रानी की असीम कृपा से श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल पटियाला की ओर से18 मार्च 2020 से श्री धाम वरसाना में रोजाना भंडारा सेवा की जा रही है।
आज 06 मई 2026 को 2241वे दिन का शाम का भंडारा एडवोकेट श्री सुरेश कुमार गुप्ता व परिवार, पटियाला की और से ।
श्री राधा रानी एवं महाराज श्री का आशीर्वाद सब पर सदैव बना रहे!
*🙏🏻राधे राधे जी* 🙏🏻

🙏 जरुरतमंद विधवाओं को राशन सेवा 🙏भगवान की कृपा से 3 मई 2026  को श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति (रजि:) पटियाला की ओर से  2...
05/05/2026

🙏 जरुरतमंद विधवाओं को राशन सेवा 🙏

भगवान की कृपा से 3 मई 2026 को श्री राधा कृष्ण जन सेवा समिति (रजि:) पटियाला की ओर से 210 अति जरूरतमंद परिवारों को लगभग 2 लाख रुपये का राशन वितरित किया गया, जिनमें अधिकतर विधवा औरतें और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं उनको राशन दीया गया, जिसमें आटा , दाल ,चावल ,चीनी , नामक , घी , सरसों का तेल , चाय पत्ती , मसाले आदि ! यह सेवा पिछले 17 वर्षों से हर महीने निरंतर संस्था की ओर से की जा रही है ! इस बार विशेष रूप से श्री ब्रिज मोहन गुप्ता जी ( पप्सू बुक डिपो) एवं गौतम गुप्ता जी ( पेप्सी इंटरनेशनल स्कूल) से पहुंचे और अपने हाथों से सेवा की !
यह सेवा राशन सेवा के चेयरमैन मंगत राय मोदी और वाइस चेयरमैन संजीव सिंगला उनके साथ सुरिंदर जिंदल, ओम प्रकाश, गोपाल बंसल , नंदी वर्मा , राकेश मित्तल ,विवेक जोशी , राकेश गोयल , जसवंत सिंग, विनय शर्मा , राजेश मित्तल एवं अनीश मंगला की देख रेख में की जा रही है !

🙏🏻🙏🏻🙏🏻 *राधे राधे जी* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

राधा रानी की असीम  कृपा से श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल पटियाला की ओर से18 मार्च 2020 से श्री धाम वरसाना  में रोजाना भं...
05/05/2026

राधा रानी की असीम कृपा से श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल पटियाला की ओर से18 मार्च 2020 से श्री धाम वरसाना में रोजाना भंडारा सेवा की जा रही है।
आज 05 मई 2026 को 2240 वे दिन का भंडारा महाराज श्री राधा कृष्ण दास जी बरसाना की और से ।
श्री राधा रानी एवं महाराज श्री का आशीर्वाद सब पर सदैव बना रहे!
*🙏🏻राधे राधे जी* 🙏🏻

27/04/2026

Address

Ram Ashram Road
Patiala
147001

Telephone

+919872805915

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Radha Krishan Jan Sewa Smiti Patiala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Radha Krishan Jan Sewa Smiti Patiala:

Share