Shree Ram Sharnam Narot Mehra.Ptk

Shree Ram Sharnam Narot Mehra.Ptk ShreeRamSharnam Amritwani Satsang Shree Ram Sharnam,Narot Mehra Punjab inaugurated on 26th March 2015 with the blessings of Pujya maharaj ji.

About ShreeRamsharnam Org. Venerable Param Pujya Swami Satyanand JI Maharaj established SHREE RAM SHARNAM,literally meaning"taking refuge in Ram

18/07/2024
इस में सुरति सुर रमाते, राम - राम स्वर साध समाते। देव देवीगण दैव विधाता, राम - राम भजते गणत्राता॥४६॥ राम-नाम ध्वनि-नाद म...
14/07/2024

इस में सुरति सुर रमाते, राम - राम स्वर साध समाते। देव देवीगण दैव विधाता, राम - राम भजते गणत्राता॥४६॥

राम-नाम ध्वनि-नाद में प्रेमी-अनुरक्त, देवता एवं साधु लीनता लाभ करते हैं, खो जाते हैं, आनंद मग्न रहते हैं | राम-नाम को तो देवता, देवियाँ, दिव्यलोक-वासी, विश्व के सृष्टिकर्ता एवं जन-रक्षक सभी भजते हैं अर्थात वैष्णव, शैव, शाक्त, अपने अपने इष्टों सहित सभी राम-राम-भजते हैं | सुर : इन्द्र आदि देवता | देव : ब्रह्मा, शिव आदि देवता | देवीगण : सरस्वती, लक्ष्मी, पार्वती | दैव : दिव्यलोक-वासी | विधाता : सृष्टिकर्ता | गणत्राता : शिव, विष्णु, शक्ति, गणपति आदि |

Deeply engrossed in the remembrance of holy 'Ram-Naam', the fond devotees, godmen and sages - all enjoy being in a state of bliss and divine ecstasy. As a matter of fact, the gods and goddesses, the blessed souls that live in the Higher World (Heaven), nay the Creator and the Preserver themselves invoke and remember 'Ram-Ram', signifying that the followers of different sects such as 'Vaishnavas', 'Shaivas' and 'Shaaktas' alongwith worshipping their personal deity remember and recite 'Ram-Ram'.

भावना भक्ति भरे भजनीक, भजते राम - नाम रमणीक। भजते भक्त भाव - भरपूर, भ्रम - भय भेद-भाव से दूर॥४४॥ श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण ...
11/07/2024

भावना भक्ति भरे भजनीक, भजते राम - नाम रमणीक। भजते भक्त भाव - भरपूर, भ्रम - भय भेद-भाव से दूर॥४४॥

श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण भजन गाने वाले गायक-भक्त अति सुंदर राम-नाम को भजते हैं | भक्त, भाव-भरे-प्रेमपूर्वक भजन-गुण-गान द्वारा संशय, भय तथा पक्षपात से दूर रहते हैं |

Those used to singing devotional hymns revel and become ecstatic (divinely happy) in reciting Sri Ram's adorable 'Naam' and rise above the common pitfalls (weaknesses) of fear, doubt and bias (discrimination).

तीन लोक का समझिए सार, राम - नाम सब ही सुखकार। राम - नाम की बहुत बड़ाई, वेद पुराण मुनि जन गाई॥४२॥ सुख प्रदान करने वाला राम...
09/07/2024

तीन लोक का समझिए सार, राम - नाम सब ही सुखकार। राम - नाम की बहुत बड़ाई, वेद पुराण मुनि जन गाई॥४२॥

सुख प्रदान करने वाला राम-नाम सारे विश्व की आत्मा है, तत्व है, ऐसा समझ लीजिये | राम-नाम का महात्म्य, इसका प्रताप तो वेदों, पुराणों एवं मुनियों ने भरपूर गाया है | तीन लोक का सार : 'रं' अग्निबीज (अग्नि का स्थान है भू-लोक), 'अँ' आदित्य बीज (सूर्य का स्थान है स्वर्गलोक), 'मँ' चंद्रबीज (चन्द्र का स्थान दोनों के मध्य में अंतरिक्ष लोक है) इस प्रकार राम-नाम तीनो लोकों का सार है | मुनि : जो मनन में मग्न रहता है |

The Provider of CALM and HAPPINESS, Sri Ram epitomizes (representing another in miniature form) the Soul of the Universe. The ancient scriptures, sages and saints have rightly sung praises of Sri Ram-Naam's Glory and Grandeur.

पतित-पावन परम-पाठ, राम - राम जप याग। सफल सिद्धि कर साधना, राम - नाम अनुराग॥४१॥ राम-राम की आवृत्ति जप-यज्ञ है | ये यज्ञ प...
08/07/2024

पतित-पावन परम-पाठ, राम - राम जप याग। सफल सिद्धि कर साधना, राम - नाम अनुराग॥४१॥

राम-राम की आवृत्ति जप-यज्ञ है | ये यज्ञ पतितों को पवित्र करना वाला है तथा परम अध्ययन (सर्वोच्च पाठ्य-सामग्री) है राम-नाम में प्रीति -साधना को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर देती है |

Invocation of Ram-Naam with devotion, faith and passion fructifies our spiritual practice (yields the desired result) by cleansing and edifying us morally and spiritually.

राम - नाम जब जगे अभंग, चेतन-भाव जगे सुख-संग। ग्रंथी अविद्या टूटे भारी, राम-लीला की खिले फुलवारी॥४०॥ जब अविराम-निरन्तर रा...
07/07/2024

राम - नाम जब जगे अभंग, चेतन-भाव जगे सुख-संग। ग्रंथी अविद्या टूटे भारी, राम-लीला की खिले फुलवारी॥४०॥

जब अविराम-निरन्तर राम-नाम के भीतर गूंजने-जगने से 'मैं आत्मा हूँ' ऐसी चैतन्य भावना परमानन्दपूर्वक - सुख सहित जागृत होती है और अविद्या की ग्रंथि (गाँठ) - 'मैं देह हूँ' खुल जाती है, अर्थात राम-नाम के प्रकाश से अज्ञानता का अंधकार दूर हो जाता है, तब राम-लीला-रचना रुपी फुलवारी खिल जाती है |

Constant recital of Ram-Naam awakens us to the truth: 'I am the Soul' with great sense of joy, as opposed to the illusion born of ignorance 'I am the Body'. Indeed, the bright light of Ram-Naam dispels the dark clouds of ignorance filling our inner being with abiding ecstasy and bliss.

39. उपजे नाद सहज बहु-भांत, अजपा जाप भीतर हो शांत। राम - राम पद शक्ति जगावे, राम - राम धुन जभी रमावे॥३९॥ अनेक प्रकार की द...
06/07/2024

39. उपजे नाद सहज बहु-भांत, अजपा जाप भीतर हो शांत। राम - राम पद शक्ति जगावे, राम - राम धुन जभी रमावे॥३९॥ अनेक प्रकार की दिव्य ध्वनी आसानी से ही उदभूत हो जाती है, भीतर शांत करने वाला, बिना प्रयत्न होने वाला जाप निरन्तर आरम्भ हो जाता है | जब मन राम-राम मधुर धुन में रम जाता है तब राम-राम के पद भीतरी शक्तियों को जागृत कर देते हैं | नाद : समाधि अवस्था में सुनाई देने वाला सूक्ष्म शब्द | Ram-Naam facilitates divine revelations and bestows the gift of soundless echo. While the devotee is filled with perfect calm and quietude, he also experiences the beginning of uninterrupted recitation of holy 'Ram-Ram' without making any conscious effort. As the devotee's heart and soul are finely tuned in to the divine and sublime Ram-Naam, the various spiritual powers that lie asleep within are also awakened.

Address

V. P. O Narot Mehra. Teh&Distt. Pathankot
Pathankot
145025

Opening Hours

Monday 4pm - 5pm
Tuesday 4pm - 5pm
Wednesday 4pm - 5pm
Thursday 4pm - 5pm
Friday 4pm - 5pm
Saturday 4pm - 5pm
Sunday 8am - 9:30am

Telephone

9646592621

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Ram Sharnam Narot Mehra.Ptk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category