23/05/2026
आज प्रातः भगवान् महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित होने के उपरान्त पूज्य गुरुवर महाराजश्री जी ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया।
कल और आज महाकाल मन्दिर के दर्शन,अभिषेक तथा महाकालेश्वर के विहंगम परिसर का दिव्य दर्शन आदि का लाभ प्राप्त करते हुए पूज्य महाराजश्री जी ने "श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी" उज्जैन के श्रीमहन्त पूजनीय श्री स्वामी विवेकानन्द (विनीतगिरी) जी महाराज को अपनी कोटिशः मंगलकामनाएँ समर्पित कीं।
श्रीगुरुचरणों का सेवक :-
अभिषेक "सनातन"