श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ठोन्ठा

  • Home
  • India
  • Paonta Sahib
  • श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ठोन्ठा

श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ठोन्ठा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ठोन्ठा, Hindu temple, Village Thonta Post Office Tatiyana Tehsil Kamrow District Sirmour HP, Paonta Sahib.

🙏 श्री नृसिंह महाराज सेवा समिति, ठोंठा–🙏

🚩 धर्म • सेवा • संस्कृति • जनकल्याण

यह पेज श्री नृसिंह महाराज मंदिर के निर्माण, धार्मिक कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों की आधिकारिक जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया है।

🔸 मंदिर निर्माण की हर नई जानकारी

हरियाली मेले के सफल आयोजन पर ग्राम ठोन्ठा को हार्दिक बधाई।
23/07/2026

हरियाली मेले के सफल आयोजन पर ग्राम ठोन्ठा को हार्दिक बधाई।

22/07/2026

🌿 रानवीधार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक छटा की अनमोल पहचान — हरियाली मेला। 🌿

आप सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को हरियाली मेले की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
यह पावन मेला हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य का जीवंत प्रतीक है। आइए, मिलकर अपनी विरासत का सम्मान करें और इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाएँ। 🙏💚

जय माता दी। जय देवभूमि हिमाचल। 🌿🏔️

#हरियालीमेला #रानवीधार #देवभूमिहिमाचल #हिमाचलप्रदेश #सांस्कृतिकविरासत #प्राकृतिकसौंदर्य #धार्मिकआस्था #लोकसंस्कृति #हिमाचलीपरंपरा #सावनउत्सव

15/07/2026

समृद्ध देव परंपराओं का एक और शुभ अवसर...
22 जुलाई 2026 को ग्राम ठोन्ठा, पंचायत ठौन्ठा जाखल के कुरालीभोज तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर में आयोजित होने जा रहा है ऐतिहासिक हरियाली मेला रानवीधार।
परंपरा के अनुसार माँ नैना माता की पावन पालकी बाईला गाँव से ठोन्ठा पहुँचेगी और माँ धारी माता के पावन प्रांगण से भव्य जातर रानवीधार के लिए प्रस्थान करेगी।
यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और देवभूमि की पहचान का पावन उत्सव है।
आप सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं देव भक्तों से विनम्र आग्रह है कि अपने परिवार सहित इस पावन अवसर पर अवश्य पधारें, माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस ऐतिहासिक मेले की शोभा बढ़ाएँ।
🙏 जय माँ नैना।
🙏 जय माँ धारी।
🌿 आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं सादर आमंत्रण।

05/07/2026

🚩🙏 समस्त ग्रामवासियों से करबद्ध विनम्र निवेदन 🙏🚩

जय श्री नरसिंह महाराज।

प्रिय ग्रामवासियों,

हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमारे गाँव में भगवान श्री नरसिंह महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

इसी पावन उद्देश्य से "श्री नरसिंह महाराज सेवा समिति" का आधिकारिक फेसबुक पेज बनाया गया है, ताकि मंदिर निर्माण की प्रगति, सेवा कार्य, धार्मिक आयोजन, दानदाताओं का सम्मान तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ समय-समय पर सभी तक पहुँचती रहें।

🙏 आप सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि—

✅ स्वयं फेसबुक पेज को Follow करें।
✅ अपने घर के प्रत्येक सदस्य के मोबाइल से भी Follow करवाएँ।
✅ इस संदेश और पेज को अपने रिश्तेदारों, मित्रों तथा गाँव के प्रत्येक परिवार तक अवश्य पहुँचाएँ।
✅ पेज की प्रत्येक पोस्ट को Like, Comment और Share करें, ताकि भगवान श्री नरसिंह महाराज का यह पावन अभियान दूर-दूर तक पहुँच सके।

आपका केवल एक Follow, एक Share और एक Comment भी मंदिर निर्माण की इस पुण्य सेवा में अमूल्य योगदान है।

📲 फेसबुक पोस्ट/पेज देखने और Follow करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ:

https://www.facebook.com/share/p/1FtC9bpBfT/

आइए, हम सभी मिलकर अपने आराध्य भगवान श्री नरसिंह महाराज के इस पावन अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।

🚩 जय श्री नरसिंह महाराज।
🚩 जय देवभूमि।
🚩 जय हमारे गाँव की एकता।

05/07/2026

🙏 हार्दिक आभार एवं ईश्वर से मंगलकामना 🙏

श्री नृसिंह महाराज मंदिर निर्माण हेतु अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं का हम हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

🌸 दानदाता 🌸

🔸 श्रीमती अनिता देवी (पुत्री स्व. श्री कंठी राम बुद्धैक) – ₹11,000

🔸 श्रीमती कविता (पुत्री स्व. श्री कंठी राम बुद्धैक) – ₹2,100

🔸 सुश्री निशा (पुत्री श्री खत्री राम, छानयान) – ₹1,100

आप सभी का यह पुण्य सहयोग मंदिर निर्माण में सदैव स्मरणीय रहेगा।

भगवान श्री नृसिंह महाराज की असीम कृपा आप सभी एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। प्रभु आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु, सद्बुद्धि एवं जीवन में निरंतर उन्नति प्रदान करें। 🙏

जय श्री नृसिंह महाराज। 🚩❤️

्री_नृसिंह_महाराज #मंदिर_निर्माण #दानदाता #धन्यवाद #सनातन_धर्म #सेवा_ही_सर्वोपरि

🙏 श्री नृसिंह महाराज सेवा समिति, ठौन्ठा 🙏मंदिर निर्माण एवं सेवा कार्यों में आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।यदि आ...
04/07/2026

🙏 श्री नृसिंह महाराज सेवा समिति, ठौन्ठा 🙏

मंदिर निर्माण एवं सेवा कार्यों में आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

यदि आप भगवान श्री नृसिंह महाराज के मंदिर के निर्माण, विकास एवं धार्मिक सेवाओं में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो समिति के आधिकारिक QR Code को स्कैन करके या समिति के बैंक खाते में अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि भेज सकते हैं। खाता संख्या-45127007408
IFSC -SBIN0007459
आपका प्रत्येक छोटा या बड़ा सहयोग मंदिर के निर्माण एवं जनसेवा के पवित्र कार्य में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

आइए, हम सभी मिलकर अपनी आस्था, संस्कृति और विरासत को संजोने में सहभागी बनें।

🙏 जय श्री नृसिंह महाराज 🙏

#श्रीनृसिंहमहाराज #मंदिरनिर्माण #सेवासमिति #धार्मिकसेवा #दानपुण्य #सनातनसंस्कृति #जयश्रीनृसिंह #ठौन्ठा #सिरमौर #हिमाचलप्रदेश

श्री नृसिंह देव भगवान का पावन मंदिर, ग्राम ठौण्टा, कुरालीभोज, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) की प्राकृतिक वादियों में स्थित...
03/07/2026

श्री नृसिंह देव भगवान का पावन मंदिर, ग्राम ठौण्टा, कुरालीभोज, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) की प्राकृतिक वादियों में स्थित एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र है।

Address

Village Thonta Post Office Tatiyana Tehsil Kamrow District Sirmour HP
Paonta Sahib
173029

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री नृसिंह मंदिर सेवा समिति ठोन्ठा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category