30/12/2022
सभी हिंदू सनातन परिवारों एवं योद्धाओं से मेरा निवेदन है कि मैं एक जनवरी 2023 से गोचर चारागाह भूमि संरक्षण बोर्ड बनवाने के लिए लगभग पूरे देश में आंदोलन करूंगा जितनी मेरी क्षमता है आप सभी सनातन प्रेमियों से मेरी प्रार्थना है कि इस आंदोलन में संगठन से ऊपर उठकर के आप सभी मेरा साथ दीजिए क्योंकि लोग सरकारों से गौशाला बनवाने की मांग करते हैं चारे के लिए धन मांगते हैं कि चारे की व्यवस्था कहां से होगी लेकिन इसके विपरीत हम यह सोचें की पूरे देश के लगभग हर गांव में गोचर भूमि जिसको उत्तर प्रदेश और बिहार में या कई अन्य राज्यों में चारागाह भूमि के नाम से भी जाना जाता है अगर हम चारागाह भूमि पर जो हमने अपना कब्जा किया है या जिसने कब्जा किया उसको छोड़ दें तो हमें गौशालाओं की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और चारे के लिए किसी से कुछ मांगना नहीं पड़ेगा क्योंकि ईश्वर ने चारे की व्यवस्था बहुत अच्छे तरीके से कर रखी है हमें सिर्फ चारागाह भूमि को खाली करना है और करवाना है चारा यानी घास अपने आप ही जमीन से ऊपर आयेगी और गौ माता को अपना भोजन मिल जाएगा तो हम सभी अब तन मन धन से भारत सरकार और हर प्रदेश की राज्य सरकार से मांग करेंगे कि चारागाह सरंक्षण बोर्ड बनाए जाए और शीघ्र अति शीघ्र जहां भी जिस भी प्रदेश में जिले में कस्बे में गांव में तहसील में गोचर या चारागाह भूमि पर अवैध तरीके से लोगों ने घर बना रखे हैं या अपना किसी भी रूप में कब्जा कर रखा है इसको खाली किया जाए और गौमाता को उनका हक दिया जाए आपके सहयोग की अपेक्षा करता हूं
अमित श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष भारतीय केसरिया वाहिनी हरियाणा