02/10/2025
✨ धन्यवाद संदेश ✨
सादर आभार – दिल से धन्यवाद 🙏🙏
श्री राम दशहरा कमेटी (रजि.), बरसत रोड पानीपत द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव 2025 को सफल बनाने हेतु मैं, भीम सचदेवा (प्रधान), आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आपके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह आयोजन भव्य व सफल हो सका।
भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा है।
विशेष धन्यवाद 🙏
🌸 श्रीराम दशहरा कमेटी के सभी सदस्यगण आपकी 2 माह से की गई मेहनत के कारण ही ये सफल आयोजन हो सका।
आप सभी का मंच संचालन, व्यवस्था, सुरक्षा, स्वागत व मीडिया सहयोग हेतु धन्यवाद
🌸 संत समाज – आशीर्वाद व आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए
🌸 सरकारी प्रशासन – सुविधाएँ व सहयोग प्रदान करने के लिए
🌸 मुख्य अतिथि एवं समाज सेवक – प्रेरक उपस्थिति और सहयोग हेतु
🌸 दानदाता --आपके सहयोग से हम यह सुंदर आयोजन करने में सफल हुए।
🌸 RWA सेक्टर-17/13 – उदार सहयोग और सक्रिय भागीदारी हेतु
🌸 युवा विंग व श्रीराम सेवा दल – उत्साह और सेवा भावना से आयोजन को जीवंत बनाने के लिए
🌸 हनुमान स्वरूप सभाएं – झांकियों और भक्तिमय वातावरण हेतु
🌸पुलिस प्रशासन व नगर निगम – सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता व्यवस्था हेतु
🌸 जन सेवा दल, सिक्योरिटी टीम, फायर ब्रिगेड – अनुशासन व सतर्कता हेतु
🌸 टेंट, साउंड, लाइव कवरेज व फ्लेक्स टीम – आकर्षक व व्यवस्थित प्रस्तुति हेतु
🌸 सफाई कर्मचारी व CCTV व्यवस्था – स्वच्छता और सुरक्षा निगरानी हेतु
🌸 प्रिंट व सोशल मीडिया साथी – जन-जन तक संदेश पहुँचाने हेतु
🌸 ढोल-नगाड़ा दल – शोभायात्रा व रावण दहन को ऊर्जावान बनाने हेतु
🌸 पानीपत की जनता – भारी संख्या में उपस्थित होकर परंपरा को जीवंत करने हेतु
*आपके सहयोग और आशीर्वाद से यह उत्सव समाज की एकता, भाईचारे और धार्मिक परंपराओं की जीवंत मिसाल बना।*
भीम सचदेवा
प्रधान, श्री राम दशहरा कमेटी (रजि.), पानीपत
9896419516