08/08/2025
22वें सावन जोत महोत्सव के उपलक्ष्य में, पानीपत सावन जोत सभा (रजि.) द्वारा 1 अगस्त, 2025 को श्री हनुमान मंदिर, फतेहपुरी चौक पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह आयोजन परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अरुण दास जी महाराज के पावन सानिध्य में और प्रधान राजेश सूरी Pradhan Rajesh Suri की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
यह शिविर मानवता की सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाने के लिए आयोजित किया गया था।
यह रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस पुनीत कार्य में सभा के सभी सदस्यों और शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस रक्तदान शिविर की कुछ झलकियाँ