13/08/2026
जिस भव्य भाव से इस बार मासड़ शाढनू मेले का आयोजन हुआ जिस प्रकार से देव श्री शुकदेव ऋषि जी के समस्त देऊलुओं ने व कमेटी ने आतिथ्य स्वीकार किया व मेले में आनंद लिया , इस भाव से हम ग्राम वासी बेहद खुश है । ये भाई बहन का प्रेम सदैव बना रहे और आगे भी इसी तरह है के आयोजनों में एक साथ मिलते रहेंगे , क्योंकि मेले का अर्थ ही मेल से है जहाँ आमजनमानस ही नहीं अपितु देवी देवता भाई बहन सब आपस में मिलते है।
यह मेला हमेशा के लिए एक बेहद सुखद याद बन कर ग्रामवासियों के मन में रहेगा ।
हम श्री शुकदेव ऋषि जी व माँ बूढ़ी बच्छवारण जी से यही प्रार्थना करते है की अपना आशीर्वाद समस्त देऊलुओं भक्तों पर बनाए रखे ।