01/07/2026
हिमाचल : बच्चे ने बोला था “स्कूल में डंडे से मारते है” फिर उठाया था खौफनाक कदम..इस मामले में 5 शिक्षक और स्कूल प्रधानाचार्य गायब 😱
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर-कांगड़ा सीमा पर स्थित आलमपुर के डीएवी स्कूल में 16 वर्षीय छात्र की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिला एवं सत्र न्यायालय, हमीरपुर ने स्कूल के प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद प्रधानाचार्य और पांचों शिक्षक कथित रूप से भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मामले में छात्र द्वारा लिखे गए दो सुसाइड नोट जांच का अहम हिस्सा हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट और छात्र की अन्य लिखावट के नमूनों को हस्तलेखन परीक्षण के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।