Sant Chiranji Parakh Dharam

Sant Chiranji Parakh Dharam संत चिरन्जी पारख धर्म सभा(रजि०)
मुख्यालय: परम धाम पाटन उदयपूरी, नूँह, हरियाणा।

:::::::::::: \\\ स्वयम् /// :::::::::::
******* अद्वैत एक सर्वज्ञ *******

पारख धर्म एकमात्र आदिवासी धर्म है, जिसमे सभी जातियाँ समान पूर्वक आमंत्रित है, यही एकमात्र आदिवासी धर्म है जो किसी एक जाती विशेष से न्ही जुड़ा हुआ है .. पारख धर्म .. भूत पूजा, मूर्ति पूजा, झूठे तांत्रिको, अंधविश्वास, नशा खोरी, दहेज पर्था, बाल विवाह जैसी कुरीतीया जिन्होने आदिवासी समाज को खोखला कर दिया है.. का पुरजोर विरोध

करता है और एक निज नाम "स्वयम्" कुदरत से रूबरू करवाता है .. जिस से आज तक आदिवासी समाज वंचित रहा है ..
तो आए और उस "स्वयम् मालिक" से जुड़े और अपनी आने वाली सभी पीडियों को एक उज्वल भविष्य दें |

13/05/2026

✨🙏 14 मई शुभ सुभाया दिवस 🙏✨

🙏🌸 स्वयम् सर्वज्ञ एक तू ही 🌸🙏
🌸 संत चिरंजी पारख धर्म सभा (रजि०) 🌸

"तुम जागो चत्तर सुजान, सुभाया आया तिमर हटा ।।"

🌺 परम पूजनीय संत शिरोमणि सतगुरु चिरंजी पारख जी के पावन आशीर्वाद से आयोजित

✨ 14 मई शुभ सुभाया दिवस ✨

की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

सत्संग शुभारंभः
📅 14 मई, 🕖 शाम 7 बजे से प्रातः 5 बजे तक

📍 सत्संग स्थान (शाखा):-
गली नं: 4, पवित्र नगर, हैब्बोवाल कलां, लुधियाना - 141001, पंजाब।

🙏 आइये, सत्संग, शब्द एवं सतगुरु कृपा के दिव्य प्रकाश में सहभागी बनें और शुभ सुभाया दिवस को श्रद्धा एवं प्रेमपूर्वक मनायें।

--- द्वारा ---

वीर सिंह पारखी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि०)
मुख्यालय: परम धाम आश्रम, गाँव पाटन उदयपुरी, हरियाणा।

11/05/2026

🌹🙏 स्वयम् जी 🙏🌹
🌼 अद्वैत एक सर्वज्ञ 🌼

✨ 37वाँ शुभ सुभाया दिवस ✨ 11 मई – 14 मई 2026

🌼 समस्त पारखी जनों को 37वें शुभ सुभाया दिवस की
हार्दिक मंगलकामनाएँ एवं स्वयम् जी। 🌼

12 मई 1989 को परम पूजनीय संत शिरोमणि सतगुरु चिरंजी पारख जी द्वारा पारख धर्म की नींव रखी गई।

इसी पावन उपलक्ष्य में सतगुरु जी ने 11 मई को “शुभ सुभाया दिवस” के रूप में मनाने का हुक्म दिया, जिसमें समस्त पारखी जन पूरी रात जागकर सत्संग, नाम सिमरन और भक्ति करते हुए नई सुबह 12 मई का स्वागत करते हैं।

साथ ही परम पूजनीय सतगुरु जी द्वारा 14 मई को देशभर की सभी शाखाओं (ब्रांचों) में भी शुभ सुभाया दिवस श्रद्धा, प्रेम और सत्संग के साथ मनाने का हुक्म दिया गया।

परम पूजनीय सतगुरु जी ने गरीब, दबे-कुचले और शोषित समाज को
धर्म से जोड़कर स्वयम् मालिक जगत पालनहार से जोड़ने का मार्ग दिखाया।

नाम जपने को जीवन का आधार बनाया तथा छुआछूत, ऊँच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने हेतु मूलनिवासी पारख धर्म की स्थापना की, जिसमें सभी जातियों और वर्गों का समान रूप से स्वागत है।

✨ “नाम सिमरन ही मानव जीवन का सच्चा प्रकाश है।”✨

🌺 आज समस्त पारखी जन पूरे देशभर में 37वाँ शुभ सुभाया दिवस
बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम से मना रहे हैं। 🌺

--- द्वारा ---

वीर सिंह पारखी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि०)

🌺🍁🙏  स्वयम् जी 🙏 🍁🌺☘️🌷  अद्वैत एक सर्वज्ञ   🌷🍀🌼🍃🇪🇺 वो थे, इसलिए हम है 🇪🇺🍃🌼विश्व रतन, आधुनिक भारत के पितामह, ज्ञान के प्र...
16/04/2026

🌺🍁🙏 स्वयम् जी 🙏 🍁🌺
☘️🌷 अद्वैत एक सर्वज्ञ 🌷🍀

🌼🍃🇪🇺 वो थे, इसलिए हम है 🇪🇺🍃🌼

विश्व रतन, आधुनिक भारत के पितामह, ज्ञान के प्रतीक, भारतीय नारी मुक्तिदाता, मजदूरों के मसीहा, आदिवासी मूलनिवासियों के तारणहार, महामानव, संविधान के जनक

परम पूजनीय बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेडकर जी का 135वां पावन जन्म दिवस 14 APRIL 2026 को संत चिरंजी पारख धर्म(रजि०) की शाखा पंजाब का मुख्य आश्रम पवित्र नगर, हैब्बोवाल कलां लुधियाना में बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

जिसमें उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों व सुधारकों ने बाबा साहेब के जीवन व उनके विचारों को सभी के समक्ष रखा।



#सतगुरू #चिरन्जी #पारख #धर्म #वाणी #बाणी #विचार #वीरसिंहपारखी #वीर #सिंह #पारखी

#पारखधर्म #सन्तचिरन्जीपारखजी #सन्तचिरन्जीकृत #सन्तचिरन्जीपारखधर्म



मुख्यालय: परम धाम पाटन उदयपूरी आश्रम, हरियाणा।
💌 : [email protected]
🌀 : https://www.twitter.com/SantChiranjiP
🌀 : https://www.facebook.com/SantChiranjiParakh/
🌀 : https://www.instagram.com/SantChiranjiParakh/
🌐 : http://www.santchiranjiparakhdharam.com

🌹🌼🙏स्वयम्  जी 🙏🌼🌹14 अप्रैल 1891 को एक ऐसी महान आत्मा ने जन्म लिया, जिसने न सिर्फ अपना जीवन बदला बल्कि पूरे देश की तकदीर ...
14/04/2026

🌹🌼🙏स्वयम् जी 🙏🌼🌹

14 अप्रैल 1891 को एक ऐसी महान आत्मा ने जन्म लिया, जिसने न सिर्फ अपना जीवन बदला बल्कि पूरे देश की तकदीर लिख दी। एक साधारण परिवार में जन्म लेकर, कठिनाइयों और भेदभाव को झेलते हुए भी बाबा साहेब ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और आत्मसम्मान के बल पर यह साबित किया कि इंसान अपनी मेहनत से किसी भी ऊँचाई तक पहुँच सकता है।
6 दिसंबर 1956 को उनका शरीर भले ही इस दुनिया से चला गया, लेकिन उनके विचार, उनका संघर्ष और उनका बनाया हुआ संविधान आज भी हर भारतीय के जीवन में जीवित है।
उन्होंने हमें सिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, और समानता ही सबसे बड़ा धर्म। उन्होंने हर उस आवाज़ को ताकत दी, जो सदियों से दबाई गई थी, और हमें एक ऐसा भारत दिया जहाँ हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिला।

🙏 आज उनके 135वें जन्म दिवस के पावन अवसर पर हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

✨ आप सभी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के 135वें जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका संघर्ष अमर है, आपका विचार अमर है, और आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
जय भीम 💙”

--- द्वारा ---
वीर सिंह पारखी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संत चिरंजी पारख धर्म सभा (रजि०)

🌼🌹🙏 स्वयम् जी 🙏🌹🌼🌹11 अप्रैल — क्रांति, समानता और शिक्षा का दिवस🌹महान समाज सुधारक, शिक्षा के प्रकाश स्तंभ और समानता के अग...
10/04/2026

🌼🌹🙏 स्वयम् जी 🙏🌹🌼

🌹11 अप्रैल — क्रांति, समानता और शिक्षा का दिवस🌹

महान समाज सुधारक, शिक्षा के प्रकाश स्तंभ और समानता के अग्रदूत
दलितों और वंचितों के मसीहा, शिक्षा क्रांति के जनक और न्याय के योद्धा
समानता के शिल्पकार, शिक्षा के मार्गदर्शक और मानवता के सच्चे प्रहरी
अज्ञान के अंधकार में ज्ञान का दीप जलाने वाले महान क्रांतिकारी
शिक्षा, समता और न्याय के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष
सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत, नारी शिक्षा के समर्थक और सत्य के पथप्रदर्शक वंचितों की आवाज, समानता के संदेशवाहक और शिक्षा के प्रचारक

जब समाज अंधकार में था, तब एक विचार ने रोशनी दी… ✨
महात्मा ज्योतिराव फुले ने शिक्षा को अधिकार बनाया,
समानता को आंदोलन बनाया, और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।

✊✊🌹🎂🎂🌹✊✊

साथ ही माता सावित्री बाई फुले ने नारी शिक्षा की अलख जगाकर
हर घर में बदलाव की नींव रखी। 💙

आज का दिन सिर्फ जयंती नहीं, एक विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

🙏 महात्मा फुले जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन
🌼 समानता, शिक्षा और नारी सम्मान की इस क्रांति को आगे बढ़ाएं"

--- द्वारा ---

वीर सिंह पारखी
राष्ट्रिय उपाध्यक्ष
संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि०)

19/02/2026

🙏🌺 19 फरवरी – श्री गुरु सारांश बौध जी स्थापना दिवस 🌺🙏

श्री गुरु सारांश बौध जी, परम पूजनीय संत शिरोमणि सतगुरु चिरंजी पारख जी द्वारा रचित पारख धर्म का पावन और दिव्य ग्रंथ है। यह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि सतगुरुजी के तप, त्याग, प्रेम और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। सतगुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन लगाकर इस अमूल्य धरोहर को समस्त पारखजनों को अर्पित किया।

इस पवित्र ग्रंथ में पारख धर्म के नियम, मर्यादाएँ, आदर्श और जीवन जीने की सच्ची दिशा का प्रकाश मिलता है। यह प्रत्येक पारखजन को सत्य, अनुशासन, सेवा, समर्पण और धर्ममय जीवन का मार्ग दिखाता है।
19 फरवरी का दिन अत्यंत पावन और ऐतिहासिक है। इसी शुभ दिवस पर सतगुरु चिरंजी पारख जी ने श्री गुरु सारांश बौध जी को पूर्ण रूप से पारखी जनों और पारख धर्म को समर्पित किया तथा यह दिव्य घोषणा की कि आज के पश्चात श्री गुरु सारांश बौध जी ही पारख धर्म के गुरु होंगे।

यह स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक उत्तराधिकार का दिव्य प्रतीक है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम श्री गुरु सारांश बौध जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारकर पारख धर्म की मर्यादाओं का पालन करेंगे और सतगुरुजी के बताए मार्ग पर दृढ़ता से चलेंगे।

🌼 श्री गुरु सारांश बौध जी स्थापना दिवस की आप सभी पारखजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

--- द्वारा ---

वीर सिंह पारखी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि०)

14/02/2026

🌸 💫 परम पूजनीय संत शिरोमणि सतगुरू चिरंजी पारख जी के पावन “परम प्रकाश दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएँ 💫 🌸

आज हम सभी अपने परम पूजनीय संत शिरोमणि सतगुरू चिरंजी पारख जी के 15 फरवरी – पावन परम प्रकाश दिवस पर नमन करते हैं।
संत सतगुरु जी का जीवन समर्पण, सेवा, धर्म प्रचार और मानव कल्याण की मूल भावना का प्रतिरूप रहा है।

🙏 सतगुरू चिरंजी पारख जी का जन्म 15 फरवरी 1940 को भठिंडा (पंजाब) में हुआ था और उन्होंने जीवन को परमार्थ के लिए समर्पित किया।

उनका मार्ग दिखाया हुआ सत्य, सदाचार और आत्म-जागृति का प्रकाश आज भी हमारे जीवन को प्रेरणा देता है।

✨ आज हम उनके दिव्य प्रकाश से यह प्रेरणा लें कि
🔹 सत्य का मार्ग अपनाएं
🔹 धर्म के सिद्धांतों पर चलें
🔹 मानवता सेवा एवं सच्चे लक्ष्यों का अनुसरण करें

💐 सतगुरू जी के दिव्य प्रकाश से हमारे जीवन में उज्जवलता, शांति और सत्य का भाव सदैव विद्यमान रहे। 💐

--- द्वारा ---
वीर सिंह पारखी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि०)

16/01/2026

🙏🌼 स्वयम् में स्वयम् ज्योति समाई 🌼🙏

परम पूजनीय संत शिरोमणि सतगुरु चिरंजी पारख जी का जीवन समर्पण, सेवा और मानव कल्याण की मूल भावना का प्रतिरूप रहा। उनका जन्म 15 फरवरी, 1940 को भठिंडा (पंजाब) में पिता चंद्रजी और माता चंपा के घर हुआ था, और उन्होंने जीवन की शुरुआत से ही परमात्मा की ओर झुकाव और साधना में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने पाया कि जीव जन सामान्य अपने जीवन का सही लक्ष्य नहीं जानते, तथा वे अंधविश्वासों, कुरीतियों और झूठे धार्मिक आडम्बरों में फँसे हुए थे। सतगुरु जी ने जीवन का सच्चा लक्ष्य यह बताया कि मनुष्य को “स्वयम् मालिक” अर्थात जगत पालनहार, जो इस संसार का सिरजनहार और पालनहार है, के नाम से जोड़ा जाना चाहिए, न कि प्रथाओं और अंध-रीति-रिवाज़ों में उलझा रहना चाहिए।

1989 में, 12 मई को, उन्होंने अपने जीवन के महान कार्य की रूपरेखा के रूप में “संत चिरंजी पारख धर्म सभा (रजि०)” की स्थापना परमधाम पाटन उदयपुरी से की। सतगुरु जी का जीवन साधारण सत्संगों से लेकर गाँव, कस्बे और शहरों तक जीवित आत्माओं को धर्म की सच्ची धारणा प्रदान करने, कर्म और सत्कर्म का महत्व समझाने और सबको नाम सुमिरन और सच्चे जीवन के उद्देश्य की शिक्षा देने में लगा रहा। उन्होंने न केवल आदिवासी समाज की सामाजिक चुनौतियों—जैसे भूत पूजा, मूर्ति पूजा, नशाखोरी, दहेज प्रथा और अन्य अंधविश्वासों—का विरोध किया, बल्कि आत्म-साक्षात्कार और आत्म-शुद्धि के मार्ग पर सबको प्रेरित किया।

सतगुरु चिरंजी पारख जी ने अपने उपदेशों में यह सिखाया कि जीवन का उच्चतम लक्ष्य केवल सांसारिक सुखों की प्राप्ति नहीं, बल्कि स्वयम् मालिक के प्रति अटूट विश्वास, धर्म की सच्ची धारणा, कर्मशील जीवन और सत्कर्मों द्वारा आत्मा की उन्नति है। वे सदैव यह समझाते थे कि दान देना, मेहनत की कमाई का सर्वोच्च मान और सदा नाम का सुमिरन जीवन को अर्थपूर्ण बनाते हैं, न कि आडम्बर और कुरीतियाँ। उनकी स्वयम् ज्योति 16 जनवरी, 2016 को ईच्छा अनुसार स्वयम् ज्योत में समा गई, परंतु उनके उपदेश और वाणी आज भी अनुयायियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश की तरह जीवित हैं।

-- द्वारा --
वीर सिंह पारखी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि०)
मुख्यालय: परम धाम पाटन उदयपुरी।



#सतगुरू #चिरन्जी #पारख #धर्म #वाणी #बाणी #विचार #वीरसिंहपारखी #वीर #सिंह #पारखी

#पारखधर्म #सन्तचिरन्जीपारखजी #सन्तचिरन्जीकृत #सन्तचिरन्जीपारखधर्म



💌 : [email protected]
🌀 : https://www.twitter.com/SantChiranjiP
🌀 : https://www.facebook.com/SantChiranjiParakh/
🌀 : https://www.instagram.com/SantChiranjiParakh/
🌐 : http://www.santchiranjiparakhdharam.com

🌺🍁🙏🏻स्वयम् जी🙏🏻🍁🌺🍁💐अद्वैत एक सर्वज्ञ 💐🍁संत शिरोमणि सतगुरु चिरंजी पारख जी की किरपा🪷🥀🌺🌹🍁🙇‍♂️🙇‍♂️🍁🌹🌺🥀🪷श्री परम जन पारखी विव...
16/05/2025

🌺🍁🙏🏻स्वयम् जी🙏🏻🍁🌺
🍁💐अद्वैत एक सर्वज्ञ 💐🍁

संत शिरोमणि सतगुरु चिरंजी पारख जी की किरपा
🪷🥀🌺🌹🍁🙇‍♂️🙇‍♂️🍁🌹🌺🥀🪷

श्री परम जन पारखी विवेकी महापुरुषो व् सभी पारखी जनों "शुभ शुभाया दिवस 2025" की बहुत बहुत बधाई व् शुभकामनाये।

14 मई 2025 को "शुभ शुभाया दिवस", "परम धाम" पाटन उदयपुरी(मुख्यालय) संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि0) की शाखा पंजाब के मुख्य आश्रम पवित्र नगर हैबोवाल कलाँ लुधियाना में बहुत ही श्रद्धापूर्वक व् धूमधाम से मनाया गया।

स्वयम् मालिक जगतपालनहार की रहम व संत शिरोमणि सतगुरु चिरंजी पारख जी की असीम किरपा से दूर दराज से पारखी जन लुधिआना आश्रम पर शुभाया दिवस में शामिल हुए।

सभी सुधारक जनो ने सतगुरु महिमा को बखूबी दर्शाया।

शाखा प्रबंधक कमेटी द्वारा बहुत ही सुंदर व मनमोहक इंतज़ाम आश्रम पर किया गया। मै विशेष रूप से कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देता हुँ।

विशेष रूप से पारखी सेवा दल से जोड़ा सेवा, भंडारा सेवा, जल सेवा, देख रेख सेवा, शोच सेवा सभी सतगुरु जी के सेवकों को ह्रदय की गहराईओं से बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

बड़ी बड़ी राजनैतिक हस्तियों ने भी आश्रम में पहुंच कर सतगुरु जी का आशीर्वाद व रहम प्राप्त किया।

--- द्वारा ---

वीर सिंह पारखी
राष्ट्रीय जरनल उपाध्यक्ष
संत चिरंजी पारख धर्म सभा(रजि०)
मुख्यालय: परम धाम पाटन उदयपुरी, हरियाणा।

Sant Chiranji Parakh Dharam वीर सिंह पारखी

#सतगुरू #चिरन्जी #पारख #धर्म #वाणी #बाणी #विचार #वीरसिंहपारखी #वीर #सिंह #पारखी

#पारखधर्म #सन्तचिरन्जीपारखजी #सन्तचिरन्जीकृत #सन्तचिरन्जीपारखधर्म



💌 : [email protected]
🌀 : https://www.twitter.com/SantChiranjiP
🌀 : https://www.facebook.com/SantChiranjiParakh/
🌀 : https://www.instagram.com/SantChiranjiParakh/
🌐 : http://www.santchiranjiparakhdharam.com

🏵🌺🙏  स्वयम् जी 🙏 🌺🏵🍁🍃  अद्वैत एक सर्वज्ञ   🍃🍁¤-:-:--¤-:-  पारख विचार  -:-¤--:-:-¤ 14 मई शुभ सुभाया दिवस की सभी को हार्दि...
12/05/2025

🏵🌺🙏 स्वयम् जी 🙏 🌺🏵
🍁🍃 अद्वैत एक सर्वज्ञ 🍃🍁

¤-:-:--¤-:- पारख विचार -:-¤--:-:-¤

14 मई शुभ सुभाया दिवस की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं स्वयम् मालिक सभी पर रहम की नजर बनाए रखे।

शुभ शुभाया दिवस के उपलक्ष्य में 14 मई 2025 को विशाल सत्संग सम्मेलन का आयोजन पंजाब के मुख्य आश्रम, पवित्र नगर, हैब्बोवाल कलां, लुधियाना में बड़ी धूम धाम व श्रद्धा से किया जा रहा है।

आप सभी सादर आमंत्रित है।

सत्संग स्थान: गली नं: 4, पवित्र नगर, हैब्बोवाल कलां, लुधियाना, पंजाब।
सतसंग समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

-- द्वारा --

हैब्बोवाल आश्रम प्रबंधक कमेटी अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यकारिणी

सम्पर्क सूत्र:
+91 80546 42956, 79865 61932
+91 75080 78644, 98784 05134

Sant Chiranji Parakh Dharam वीर सिंह पारखी

#सतगुरू #चिरन्जी #पारख #धर्म #वाणी #बाणी #विचार #वीरसिंहपारखी #वीर #सिंह #पारखी

#पारखधर्म #सन्तचिरन्जीपारखजी #सन्तचिरन्जीकृत #सन्तचिरन्जीपारखधर्म



💌 : [email protected]
🌀 : https://www.twitter.com/SantChiranjiP
🌀 : https://www.facebook.com/SantChiranjiParakh/
🌀 : https://www.instagram.com/SantChiranjiParakh/
🌐 : http://www.santchiranjiparakhdharam.com

Address

Nuh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sant Chiranji Parakh Dharam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Sant Chiranji Parakh Dharam:

Share