Saraswati Shishu Mandir, Noida

Saraswati Shishu Mandir, Noida Saraswati Shishu Mandir, Sector 12, Noida

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा एवं भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय ...
10/09/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा एवं भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अंतर्गत अंतिम दिवस संवाद सत्र का आयोजन अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर पधारे विशिष्ट अतिथियों एवं विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याओं के मध्य शैक्षिक व्यवस्थाओं, कक्षा-कक्षीय अनुभवों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक वार्ता एवं विचार-विमर्श हुआ।
संवाद सत्र में एनसीईआरटी की टीम द्वारा विद्यालय दर्शन के दौरान कक्षा-कक्षों में किए गए अवलोकन तथा आचार्यों के साथ हुई वार्ता के अनुभवों को समस्त स्टाफ के साथ साझा किया गया। उन्होंने विद्यालय की गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति, बाल-केंद्रित दृष्टिकोण एवं विभिन्न शैक्षिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए शिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं अनुभवात्मक बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए।
अतिथियों ने विशेष रूप से कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित शैक्षिक व्यवस्था अत्यंत प्रभावशाली एवं सराहनीय है। यहाँ भैया-बहनों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर संस्कारयुक्त वातावरण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा अतिथियों से प्राप्त सुझावों को शिक्षण कार्य में अपनाने का संकल्प लिया। संवाद सत्र ने सभी शिक्षकों को आत्ममंथन, नवाचार एवं निरंतर सीखने की प्रेरणा प्रदान की।

10/09/2026

आज दिनांक- 10/09/26 को सरस्वती शिशु मंदिर नोएडा, कक्षा चतुर्थ - द के भैया आर्यन द्वारा आज का पंचांग..

09/09/2026
सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का आयोजन अत्य...
08/09/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं अनुभवात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पधारे विशिष्ट एवं अतिथियों श्रीमान प्रदीप गुप्ता जी (प्रांतीय संगठन मंत्री) ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं, संस्कार पक्ष, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा बाल-केंद्रित शिक्षा पद्धति का निकट से अवलोकन किया।
अतिथियों ने शिशु वाटिका में संचालित विभिन्न क्रियाकलापों का व्यवहारिक अवलोकन किया। इनमें—
अग्निहोत्री कार्यक्रम, शिशु नगरी दर्शन, मातृ हस्तेन भोजनम्, सामूहिक भोजन (गऊ ग्रास), विद्यारंभ संस्कार, शिशु सभा, मातृ-पितृ पूजन, स्वर्ण प्राशन, मातृ सम्मेलन, संगीत सभा, सांस्कृतिक महोत्सव, योग एवं आसन तथा नैतिक जीवन व्यवहार प्रमुख रहे।
इन क्रियाकलापों के माध्यम से अतिथियों ने अनुभव किया कि विद्यालय में शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर बालक के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखकर प्रदान की जा रही है। क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, सेवा, कृतज्ञता, आत्मनिर्भरता, संस्कार, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव एवं परिवार के प्रति सम्मान जैसे जीवन-मूल्यों का विकास किया जा रहा है।
विद्यालय दर्शन के अगले चरण में विशिष्ट अतिथियों ने कक्षा प्रथम से पंचम तक संचालित शैक्षिक व्यवस्थाओं का कक्षा-कक्ष में प्रत्यक्ष अवलोकन किया। कक्षाचार्यों द्वारा विषयों को रोचक, सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड, लर्निंग मटेरियल, फ्लैश कार्ड, मॉडल तथा विभिन्न गतिविधियों का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य कराया जा रहा था।
अतिथियों ने देखा कि कक्षाचार्य केवल विषय-वस्तु को समझाने तक सीमित न रहकर भैया-बहिनों को देखकर, सुनकर, करके, प्रश्न पूछकर, चर्चा करके एवं गतिविधियों में सहभागिता कराकर सीखने के अवसर प्रदान कर रहे हैं। इस प्रकार कक्षा-कक्ष में “करके सीखना” और “अनुभव से सीखना” शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है।
विभिन्न शैक्षिक व्यवस्थाओं के माध्यम से भैया बहिनों में विषय की समझ के साथ-साथ तार्किक चिंतन, जिज्ञासा, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति-कौशल, सहयोग की भावना एवं समस्या-समाधान क्षमता के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस विद्यालय दर्शन के माध्यम से अतिथियों ने अनुभव किया कि सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा व्यवस्था ज्ञान और संस्कार का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करती है।

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का आयोजन अत्य...
08/09/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं अनुभवात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पधारे विशिष्ट एवं अतिथियों श्रीमान प्रदीप गुप्ता जी (प्रांतीय संगठन मंत्री) ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं, संस्कार पक्ष, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा बाल-केंद्रित शिक्षा पद्धति का निकट से अवलोकन किया।
विद्यालय दर्शन का शुभारंभ अतिथियों के सत्कार के पश्चात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। अतिथियों ने विद्यालय की विशिष्ट वंदना पद्धति में सहभागिता करते हुए प्रार्थना, समाचार, पंचांग, बोधकथा, श्लोक का अर्थ, संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रश्नोत्तरी, मंत्रोच्चार, प्राणायाम एवं आसन आदि गतिविधियों का अनुभव किया। इस अवसर पर विद्यालय के देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से ओत-प्रोत वातावरण ने सभी अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
सामूहिक वंदना के माध्यम से भैया-बहिनों ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति श्रद्धा, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवन-मूल्यों को प्रदर्शित किया।

08/09/2026

आज दिनांक- 08/09/26 को सरस्वती शिशु मंदिर नोएडा, कक्षा चतुर्थ - ब की बहन नैंसी द्वारा आज का पंचांग...

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में आयोजित अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अंतर्गत पधारे विशिष्ट अतिथिय...
07/09/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में आयोजित अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अंतर्गत पधारे विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय की विविध 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर विद्यालय की अनुभवात्मक, क्रियात्मक एवं संस्कारप्रधान शिक्षण पद्धति को निकट से समझा।
विद्यालय दर्शन के दौरान अतिथियों ने निम्नलिखित 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया—
1. चित्र पुस्तकालय |
2. विज्ञान प्रयोगशाला |
3. वस्तु संग्रहालय |
4. चिड़ियाघर |
5. घर |
6. बगीचा |
7. कार्यशाला |
8. कलाशाला |
9. रंगमंच |
10. क्रीडांगन |
11. तरण ताल |
12. प्रदर्शनी
इन व्यवस्थाओं के माध्यम से किस प्रकार “करके सीखना, देखकर समझना और अनुभव से ज्ञान प्राप्त करना” भैया-बहिनों की दैनिक शिक्षा का हिस्सा बनाया गया है, इसका अतिथियों ने प्रत्यक्ष अनुभव किया।
अतिथियों ने देखा कि कक्षाचार्य जी विभिन्न शैक्षिक व्यवस्थाओं का उपयोग केवल गतिविधि के रूप में नहीं, बल्कि विषयवस्तु को जीवन से जोड़ने के प्रभावी माध्यम के रूप में करते हैं। भैया-बहिन पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ इन गतिविधियों में सहभागिता करते हुए सीखते हैं।
विद्यालय दर्शन के क्रम में अतिथियों ने कक्षा ‘अरुण’ की आयोजित अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि विद्यालय में शिक्षा की प्रक्रिया को केवल विद्यालय तक सीमित न रखकर अभिभावकों को भी बालकों के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया से जोड़ा जाता है।
अभिभावक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें बालकों की आवश्यकताओं, संस्कारों, व्यवहार, सीखने की प्रक्रिया तथा घर-विद्यालय के समन्वय की महत्ता से अवगत कराया गया। अतिथियों ने इस पहल को विद्यालय और परिवार के बीच सशक्त शैक्षिक सेतु के रूप में अनुभव किया।

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में आयोजित अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अंतर्गत पधारे विशिष्ट अतिथिय...
07/09/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में आयोजित अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अंतर्गत पधारे विशिष्ट अतिथियों ने अग्निहोत्र कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यालय की संस्कारप्रधान एवं भारतीय जीवन-मूल्यों पर आधारित शैक्षिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया व विद्या भारती द्वारा संचालित अग्निहोत्र कार्यक्रम का अवलोकन किया।
भैया-बहिनों द्वारा विधिपूर्वक अग्निहोत्र संपन्न कराते हुए पूजा-विधि, मंत्रोच्चारण, आहुति, आरती एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की सहजता, अनुशासन, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास ने अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
अग्निहोत्र कार्यक्रम के दौरान भैया-बहिनों द्वारा पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मंत्रोच्चारण एवं विधि का निर्वहन देखकर अतिथियों ने विद्यालय की संस्कारयुक्त शिक्षा-पद्धति की सराहना की। उन्होंने अनुभव किया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन-मूल्यों से जोड़ने के लिए व्यवहारिक अवसर प्रदान किए जाते हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में आज दिनांक - 07/09/26 को प्रातःकालीन वंदना सत्र में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद...
07/09/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में आज दिनांक - 07/09/26 को प्रातःकालीन वंदना सत्र में अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम (विद्यालय दर्शन) के अंतर्गत पधारे विशिष्ट अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में पधारे अतिथि—
Dr. R. Santhanalakshmi जी, Dr. Sr. Sheeja Vayola जी, B. Annapoorani जी, Dr. S. A. Elizabehi Josephini जी, Ameeri Sharma जी, Dr. Mousam Singh जी, Sangeeta Singh जी एवं श्रीमान सोमगिरी जी को पटका पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। अतिथियों ने विद्यालय की विशिष्ट वंदना पद्धति, प्रार्थना, समाचार, पंचांग, बोधकथा, श्लोक का अर्थ, संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रश्नोत्तरी, मंत्रोच्चार, प्राणायाम एवं आसान, देशभक्ति एवं संस्कारमय वातावरण को निकट से अनुभव किया तथा वंदना क्रम में सहभागिता की।
सामूहिक वंदना के माध्यम से भैया-बहिनों ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति श्रद्धा, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवन-मूल्यों को प्रदर्शित किया।

आज दिनांक- 05 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर Association of Inner Wheel Clubs ...
05/09/2026

आज दिनांक- 05 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर Association of Inner Wheel Clubs in India के सौजन्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
इस अवसर पर आचार्या मीरा जी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन एवं व्यक्तित्व से परिचित कराया। श्रीमती किरण जी ने मनमोहक एकल गीत प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। वहीं आचार्य हरिओम जी ने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला।
Association of Inner Wheel Clubs की कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्याओं को पटका पहनाकर तथा “Certificate of Appreciation” प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं युवा मनों के निर्माण में उनके अथक प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर श्रीमान प्रदीप भारद्वाज जी ने सभी शिक्षकों को अपने आशीष वचनों से प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षक को राष्ट्र एवं समाज के भविष्य का निर्माता बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार शर्मा जी ने Association of Inner Wheel Clubs in India से पधारे सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा शिक्षकों के सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Address

C-41, Sector/12
Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Shishu Mandir, Noida posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Saraswati Shishu Mandir, Noida:

Shortcuts

Share