04/09/2022
बरसाने बजत बधाई कीरत ने लाली जाई ,
आ गया वैकुण्ठ सारा तेरे बरसाने में है,
श्रीराधाअष्टमी (लाडिली जी के जन्म) की बधाई हो,
🙏❤️🙏❤️🙏
कीरत सुता के पग-पग पै प्रयाग यहाँ
केशव की कुँज केलि कोटि कोटि काशी हैं
यमुना में जगन्नाथ रेणुका में रामेश्वर
तरु तरु तरे यहाँ अयोध्या निवासी हैं
गोपिन के द्वार-द्वार हरिद्वार बसत यहाँ
बदरी केदार यहाँ फिरत दास दासी हैं
स्वर्ग अपवर्ग बृथा ही लै करेंगे कहा
जानि लेहु हमें हम वृन्दावन वासी हैं
जय जय श्री राधे
आप सभी को राधा जी के जन्मोत्सव की मंगल बधाई
🙏❤️🙏❤️🙏