Radhe Krishna

Radhe Krishna Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Radhe Krishna, Hindu temple, greater noida, Noida.

इस चेयर की कीमत कोई बता सकता है क्या....????
26/05/2026

इस चेयर की कीमत कोई बता सकता है क्या....????

एक को इटली वापस भेज नहीं पाए, दूसरी आने को तैयार बैठी है....इटली वालियों में कुछ तो विशेष है कि घूम फिर के इंडिया वालों ...
22/05/2026

एक को इटली वापस भेज नहीं पाए, दूसरी आने को तैयार बैठी है....
इटली वालियों में कुछ तो विशेष है कि घूम फिर के इंडिया वालों की कुंडली में आ ही जाती है... 😁
पूछना ये था कि मामला अगर अपनी मंज़िल की ओर आगे बढ़ता है तो राहुल बाबा घरातियों की तरफ से शामिल होंगे कि बारातियों की तरफ से... 😁😁
जानकार लोग अपनी राय से अवगत कराएं... 😁🔥

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ट्वीट किया, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!"PM Narendra Modi अपने पांच देशो...
20/05/2026

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ट्वीट किया, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!"

PM Narendra Modi अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में Rome पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ✨

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थि...
19/05/2026

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। डेढ़ साल पहले बड़े अरमानों के साथ हुई शादी के बाद अचानक सामने आई इस घटना ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू प्रताड़ना और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिवार जहां इसे दहेज हत्या बता रहा है, वहीं पुलिस शुरुआती जांच में इसे दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर की गई आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। इस बीच लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका नागर को लेकर हो रही है, एक पढ़ी-लिखी, पोस्ट ग्रेजुएट लड़की, जिसकी जिंदगी शादी के महज 14 महीने बाद दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई।

दिल्ली-एनसीआर के आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने रव...
18/05/2026

दिल्ली-एनसीआर के आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने रविवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 48 घंटों के भीतर सीएनजी की कीमतों में यह लगातार दूसरी वृद्धि है, जिससे दिल्ली में सीएनजी के दाम पहली बार 80 रुपये के पार चले गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की नई दरें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 80.09 रुपये प्रति किलो
नोएडा: 88.70 रुपये प्रति किलो
गाजियाबाद: 88.70 रुपये प्रति किलो

इससे पहले बीते शुक्रवार (15 मई) को भी आईजीएल (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया था, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 79.09 रुपये हो गई थी। अब रविवार को हुई 1 रुपये की और बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 80 रुपये के स्तर को पार कर गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक छोटा सा दौरा किया। यह दौरा छोटा इसलिए है क्योंक...
16/05/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक छोटा सा दौरा किया। यह दौरा छोटा इसलिए है क्योंकि पीएम सिर्फ चार घंटे ही यूएई में रुके। हालांकि इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ यूएई प्रसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की बल्कि कई अहम समझौतों का ऐलान भी दोनों पक्षों ने किया। पीएम मोदी की इस छोटे दौरे से भारत के लिए बड़े फायदे हो सकते हैं। खासतौर से उर्जा क्षेत्र में हिए समझौते राहत का सबब बन सकते हैं।

पीएम मोदी के यूएई के इस दौरे पर भारत रक्षा, ऊर्जा और इंफ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े समझौते किए हैं। ये इसलिए खास है क्योंकि पश्चिम एशिया में उथल-पुथल के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम समुद्री रास्तों में आई रुकावट ने भारत की उर्जा सुरक्षा को भी प्रभावित किया है। भारत और यूएई में ये अहम समझौते हुए हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा...
15/05/2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहेंगे। अब 50 फीसदी ऑनलाइन मीटिंग होगी। श्रम विभाग और अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल मिलेगा। सरकार के मंत्री, विधायक मेट्रो, डीटीसी से चलेंगे। मंत्रियों की विदेशी यात्राएं स्थगित कर दी गईं हैं। दिल्ली सरकार तीन महीने तक बड़े पब्लिक इवेंट नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। जिसमें मॉल और बाजार में 'मेड इन इंडिया' उत्पादों के लिए अलग स्थान बनेंगे। सरकार 90 दिन तक यह अभियान चलाएगी। इसमें स्कूल, अस्पताल और बाजार में कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार है और जल्द लागू होगी। सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर स्थायी रूप से 24-26 डिग्री पर सेट की जाएगी। बिजली नियंत्रण के लिए संवेदक लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 मई से शुरू होगा। दो दिन के लिए 100 फीसदी घर से काम लागू होगा। आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर चार कर दी है।

यूपी: सप्ताह में 2 दिन का होगा वर्क फ्रॉम होम, जानें CM योगी ने सबसे पहले किन कंपनियों के लिए दिया आदेश वैश्विक हालात, ऊ...
13/05/2026

यूपी: सप्ताह में 2 दिन का होगा वर्क फ्रॉम होम, जानें CM योगी ने सबसे पहले किन कंपनियों के लिए दिया आदेश
वैश्विक हालात, ऊर्जा बचत और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के बड़े औद्योगिक संस्थानों, स्टार्टअप्स और अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की दिशा में एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बिजली बचत, कार पूलिंग और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया.

पूरी खबर: https://intdy.in/bo6bdn

हंतावायरस के मरीज बढ़कर 11 हुए, WHO बोला- 42 दिन क्वारंटाइन रखेंविश्व स्वास्थ्य संगठन ने 12 मई की दोपहर तक Hantavirus के...
13/05/2026

हंतावायरस के मरीज बढ़कर 11 हुए, WHO बोला- 42 दिन क्वारंटाइन रखें

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 12 मई की दोपहर तक Hantavirus के कुल 11 मामले दर्ज किए हैं. इन मामलों में 3 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों में से 9 की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, 2 संभावित श्रेणी में हैं. ये सभी मामले जहाज पर सवार यात्रियों और क्रू सदस्यों के बीच पाए गए हैं.
रिपोर्ट: Sneha Mordani
पूरी खबर: https://intdy.in/aikaaw

दुनिया भर में गहराया तेल संकट, पीएम मोदी की अपील के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी।अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता ...
11/05/2026

दुनिया भर में गहराया तेल संकट, पीएम मोदी की अपील के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 3.5% बढ़कर 104.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 99 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव के कारण वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है और कई देशों में महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचाने की अपील की है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इंटरनेशनल क्रूड ऑयल रेट, डॉलर-रुपये की विनिमय दर और केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स के आधार पर तय होती हैं।

ऑयल मार्केट में जारी हलचल के बीच देशभर में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। आम लोगों की नजर अब आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों पर टिकी हुई है।

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौतउत्तर प्रदेश के Bulandshahr में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5...
09/05/2026

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के Bulandshahr में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि परिवार खुर्जा में रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहा था। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अचानक आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। वहीं अचानक ट्रक चालक द्वारा स्पीड कम किए जाने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और सीधा ट्रक में जा घुसा।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग के खतरे को सामने लाता है। एक बाइक पर पूरे परिवार का सफर करना कितना जानलेवा साबित हो सकता है, यह घटना उसकी दर्दनाक मिसाल बन गई।

💔 एक ही पल में पूरा परिवार खत्म हो गया।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।

Address

Greater Noida
Noida
201009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radhe Krishna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Radhe Krishna:

Share

Category