ठाकुर श्री नृसिंह देव जी - - हसामपुर".

  • Home
  • India
  • Nim ka Thana
  • ठाकुर श्री नृसिंह देव जी - - हसामपुर".

ठाकुर श्री नृसिंह देव जी - - हसामपुर". Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ठाकुर श्री नृसिंह देव जी - - हसामपुर"., Hindu temple, Hasampur, Nim ka Thana.

यह पेज श्री हरि के गुणगान तथा ठाकुर श्री नृसिंह देव जी की प्रसन्नता के लिए बनाया गया है
तप्तहाटककेशान्तर ज्वलत्पावक लोचन ।
वज्रआधिकनखस्पर्श दिव्य सिंह नमोस्तु ते🙏🌷

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                                 (श्रीशंकराचार्य जी की प्रार्थना...
07/06/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।
(श्रीशंकराचार्य जी की प्रार्थना)

दामोदर गुणमन्दिर सुन्दरवदनारविन्द गोविन्द ।
भवजलधिमथन-मन्दर परमं दरमपनय त्वं मे ॥

हे गुणोंके मन्दिर दामोदर ! हे सुन्दर मुखारविन्दवाले गोविन्द ! संसार-सागरका मन्थन करनेके लिये मन्दर (पर्वत) ! मेरे महान् भयको आप मिटाइये।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                                     (ध्रुव जी की प्रार्थना)भक्त...
06/06/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।
(ध्रुव जी की प्रार्थना)

भक्तिं मुहुः प्रवहतां त्वयि मे प्रसङ्गो भूयादनन्त महताममलाशयानाम् । येनाञ्जसोल्बणमुरुव्यसनं भवाब्धिं नेष्ये
भवद्गुणकथामृतपानमत्तः ॥

हे अनन्त परमात्मन् ! मुझे आप उन विशुद्ध-हृदय महात्मा भक्तोंका संग दीजिये, जिनका आपमें अविच्छिन्न भक्तिभाव है; उनके संगमें मैं आपके गुणों तथा लीलाओंकी कथा-सुधाका पान करके उन्मत्त हो जाऊँगा और सहज ही विविध भाँतिके दुःखोंसे पूर्ण भयंकर संसार-सागरके उस पार पहुँच जाऊँगा।' (श्रीमद्भा० ४।९।११)

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                                 (श्रीशंकराचार्य जी की प्रार्थना...
03/06/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।
(श्रीशंकराचार्य जी की प्रार्थना)

सत्यपि भेदापगमे नाथ तवाहं न मामकीनस्त्वम् ।
सामुद्रो हि तरङ्गः क्वचन समुद्रो न तारङ्गः ॥

हे नाथ! (वस्तुतः मुझमें और आपमें) भेद नहीं है, तथापि मैं ही आपका हूँ, आप मेरे नहीं हैं; क्योंकि तरंग ही समुद्रकी होती है, समुद्र तरंगका कहीं नहीं होता।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                                 (श्रीशंकराचार्य जी की प्रार्थना...
02/06/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।
(श्रीशंकराचार्य जी की प्रार्थना)

अविनयमपनय विष्णो दमय मनः शमय विषयमृगतृष्णाम्। भूतदयां विस्तारय तारय संसारसागरतः ॥
दिव्यधुनीमकरन्दे परिमलपरिभोगसच्चिदानन्दे ।
श्रीपतिपदारविन्दे भवभयखेदच्छिदे वन्दे ॥

हे भगवान् विष्णु ! मेरा अविनय दूर कीजिये, मेरे मनका दमन कीजिये और विषयोंकी मृगतृष्णाको शान्त कर दीजिये। जगत्में प्राणिमात्रके प्रति दयाभावनाका विस्तार कीजिये और इस संसार-सागरसे मेरा उद्धार कीजिये। मैं भगवान् श्रीपतिके उन चरणारविन्दोंकी वन्दना करता हूँ; जिनका मकरन्द गंगा और सौरभसच्चिदानन्द है तथा जो संसार (जन्म-मरण)-के भयका तथा खेदका छेदन करनेवाले हैं।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                   श्रीयामुनाचार्य जी की प्रार्थना (श्रीआलवन्दार...
01/06/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति। श्रीयामुनाचार्य जी की प्रार्थना (श्रीआलवन्दारस्तोत्र)

न निन्दितं कर्म तदस्ति लोके सहस्रशो यन्न मया व्यधायि । सोऽहं विपाकावसरे मुकुन्द क्रन्दामि सम्प्रत्यगतिस्तवाग्रे ।। निमज्जतोऽनन्तभवार्णवान्त-श्चिराय मे कूलमिवासि लब्धः ।
त्वयापि लब्धं भगवन्निदानी-मनुत्तमं पात्रमिदं दयायाः ॥

हे प्रभो! संसारमें ऐसा कोई निन्दित कर्म नहीं है, जिसको हजारों बार मैंने न किया हो। ऐसा मैं अब फलभोग के समय पर विवश (अन्य-साधनहीन) होकर, हे मुकुन्द ! आपके आगे बारम्बार रोता- क्रन्दन करता हूँ। हे हरि ! अनन्त महासागर के भीतर डूबते हुए मुझको आज अति विलम्ब से आप तटरूप होकर मिले हैं और हे भगवन्! आपको भी आज यह दया का अनुपम पात्र मिला है।'
कृपा करें प्रभो ,दास पर दया करे

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                   श्रीयामुनाचार्य जी की प्रार्थना (भक्तमाल ग्रं...
31/05/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति। श्रीयामुनाचार्य जी की प्रार्थना (भक्तमाल ग्रंथ)

न धर्मनिष्ठोऽस्मि न चात्मवेदी। न भक्तिमांस्त्वच्चरणारविन्दे । अकिञ्चनो ऽनन्यगतिः शरण्यं
त्वत्पादमूलं शरणं प्रपद्ये ॥

मैं न धर्मनिष्ठ हूँ न आत्मज्ञानी हूँ और न आपके चरणारविन्दों का भक्त ही हूँ। मैं तो अकिंचन हूँ, अनन्यगति हूँ । हे शरणागतरक्षक आपके चरणकमलों की शरण आया हूँ।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर हसामपुर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                   रन्तिदेव जी की प्रार्थना(श्रीमद्भागवत)       ...
30/05/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति। रन्तिदेव जी की प्रार्थना(श्रीमद्भागवत)

न कामयेऽहं गतिमीश्वरात् परा-मष्टर्द्धियुक्तामपुनर्भवं वा । आर्तिं प्रपद्येऽखिलदेहभाजा-मन्तःस्थितो येन भवन्त्यदुःखाः ॥

'मैं भगवान् से आठों सिद्धियों से युक्त परम गति और अपुनर्भव-मोक्ष नहीं चाहता। मैं केवल यही चाहता हूँ कि समस्त प्राणियों के हृदय में स्थित होकर उन सबके सारे दुःख मैं ही भोगूँ, जिससे (फिर) किसी भी प्राणीको दुःख न हो -सभी दुःख से सदा के लिये छूट जायँ।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर हसामपुर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति।                                                  कर्म करते हुए भगवान का स्मरण(श्रीमद्भागवत)    ...
29/05/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति। कर्म करते हुए भगवान का स्मरण(श्रीमद्भागवत)

कुर्यात् सर्वाणि कर्माणि मदर्थं शनकैः स्मरन्। मय्यर्पितमनश्चित्तो मद्धर्मात्ममनोरतिः ॥

उद्धवजी ! मेरे भक्त को चाहिये कि अपने सारे कर्म मेरे लिये ही करे और धीरे-धीरे उनको करते समय मेरे स्मरण का अभ्यास बढ़ाये। कुछ ही दिनों में उसके मन और चित्त मुझ में समर्पित हो जायँगे। उसके मन और आत्मा मेरे ही धर्मों में रम जायँगे।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर हसामपुर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति 🙏🌷   भगवान की प्राप्ति का श्रेष्ठ साधन(श्रीमद्भागवत)                                            ...
28/05/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति 🙏🌷
भगवान की प्राप्ति का श्रेष्ठ साधन(श्रीमद्भागवत)

अयं हि सर्वकल्पानां सध्रीचीनो मतो मम। मद्भावः सर्वभूतेषु मनोवाक्कायवृत्तिभिः ॥

मेरी प्राप्ति के जितने साधन हैं, उनमें मैं तो सबसे श्रेष्ठ साधन यही समझता हूँ कि समस्त प्राणियों और पदार्थों में मन, वाणी और शरीर की समस्त वृत्तियों से मेरी ही भावना की जाय।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर हसामपुर

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति 🙏🌷   भक्त और भगवान्  (भगवान का प्रेम)                                                           ...
27/05/2025

🌷🙏श्री नृसिंह देवो जयति 🙏🌷
भक्त और भगवान् (भगवान का प्रेम)

साधवो हृदयं मह्यं साधूनां हृदयं त्वहम् । मदन्यत् ते न जानन्ति नाहं तेभ्यो मनागपि ॥

दुर्वासाजी ! मैं आपसे और क्या कहूँ, मेरे प्रेमी भक्त तो मेरे हृदय हैं और उन प्रेमी भक्तोंका हृदय स्वयं मैं हूँ। वे मेरे अतिरिक्त और कुछ नहीं जानते तथा मैं उनके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं जानता।

(प्राणधन ठाकुर श्री नृसिंह देव जू 🙏🌷)
ठिकाना_श्री नृसिंह बड़ा मंदिर हसामपुर

Address

Hasampur
Nim Ka Thana
332713

Telephone

+919664221901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ठाकुर श्री नृसिंह देव जी - - हसामपुर". posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category