Santmat Satsang Delhi

Santmat Satsang Delhi तीन लोक नों खण्ड में, गुरु से बड़ा न कोई
कर्ता करे सो कर न सके, गुरु करे सो होय

संतमत की प्रमुख साधना नादानुसंधान यानी सुरत- शब्द योग है। किन्तु उक्त साधना को करने की योग्यता प्राप्त करने के लिए उसके पूर्व दृष्टि - साधन की क्रिया अपेक्षित है। साथ ही इसकी पूर्ववर्ती साधना में मानस जप और मानस ध्यान की क्रिया है। मानस - जप के द्वारा कुछ एकाग्रता प्राप्त कर लेने पर मानस ध्यान करना चाहिए। मानस- ध्यान में भी इष्टदेव की मूर्ति के प्रत्यक्ष दर्शन हो जाने पर दृष्टि - साधन की क्रिया आर

ंभ कर देनी चाहिए। ये क्रम है; किन्तु इसकी अवधि बतलायी नहीं जा सकती।
जो कोई ईश्वर पर विश्वास करते हैं , उनकी रक्षा ईश्वर अवश्य करते हैं। इसीलिए संतमत ईश्वर पर विश्वास करने का उपदेश करता है।
महर्षि संतसेवी परमहंसजी महाराज
[Commentary:]
दरअसल, सृष्टि का क्रम कुछ इस प्रकार है | सर्वप्रथम, परम प्रभु से नि:सृत मौज के फलस्वरूप शुद्ध चेतन निर्गुण शब्द का मण्डल निर्मित हुआ जिससे नाना अन्य प्रकार के सगुण शब्द तथा प्रकाश के मण्डलों (अरूप तथा रूप ब्रह्माण्डों) का सृजन हुआ | इस क्रम में अंतिम निर्मिति है ये स्थूल ब्रह्माण्ड तथा स्थूल शरीर जिसमें हम बद्ध दशा में निवास करते हैं | मुक्ति – प्राप्ति के लिए हमें वहीं पहुँचना होगा जहाँ से हमारा आगमन हुआ है अर्थात् हमें विपरीत दिशा में आरोहण करना होगा | इसलिए, हमें आरंभ तो वहीं से करना होगा जहाँ या जिस दशा में हम सम्प्रति हैं , अर्थात् स्थूल जगत एवं शरीर से | स्थूल से प्रारंभ करते हुए सूक्ष्म में – सगुण सूक्ष्म रूप/ प्रकाश, सगुण अनहद शब्द – तथा सगुण जड़ अरूप (शब्द) से निर्गुण चेतन शब्द में और अंततः सगुण-निर्गुण-पर शब्दातीत, तुरीयातीत पद में प्रतिष्ठित होना होगा |
और, इसीलिए है यह सन्तमत की साधना का क्रम – १) स्थूल सगुण निराकार साधना (मानस जप), २) स्थूल सगुण साकार साधना (मानस ध्यान), ३) सूक्ष्म सगुण साकार साधना (दृष्टि-साधन अथवा बिंदु-ध्यान), ४) सूक्ष्मतर सगुण निराकार साधना (अनहद नाद-साधना), तथा ५) सूक्ष्मतम निर्गुण निराकार साधना (अनाहत नादानुसन्धान


संतमत प्रचार में आप सभी सन्तमत के सभी धर्म प्रेमियों का हार्दिक अभिनंदन = यह सन्तमत प्रचार का जो यह साईड बनाया गया हैं इस साईड को सोचकर समझकर और कुछ सत्संग प्रेमियों के सहयोग से बनाया गया हैं इस साईड में जम्मू कशमिर.देह्ली हरियना. हिमचाल.पंजाब. राजस्थान.गुजरात एवं बम्बई के तथा कुछ युवा ब्रह्मचारी शामिल हैं ! और आपसब भी सादर आमंत्रित हैं ! यह एक ऐसा सनगठन हैं जो सबके मन में एक ही सवाल घर बना कर बैठ गया हैं ! वो हैं! इतने उचे ज्ञान के धनि फीरभी सेवा में गरीब कियों ! हैं।सेवा का भावना सुन्य कियों हैं।ऐसा कियों है। यह विचार दिलोदिमाग से निकलता ही नही हैं ! आज बस इतना ही ! किंतु आपना विचार लिखना ना भूले ! की यह सवाल आपके हृदय में भी सवाल बनकर बैठें हैं। जयगुरु

🇮🇳 Happy Independence Day! 🇮🇳Proud to celebrate the 80th Independence Day of India with the flag hoisting ceremony at DL...
15/08/2026

🇮🇳 Happy Independence Day! 🇮🇳

Proud to celebrate the 80th Independence Day of India with the flag hoisting ceremony at DLF Galleria Market, together with all members of the BOM Galleria Association, the Galleria management, and our dedicated Security & Housekeeping teams.

It was a wonderful occasion filled with patriotism, unity, and pride for our great nation. Let us continue to work together to make Galleria a better, safer, and more vibrant community.

Jai Hind! 🇮🇳
Vande Mataram!

15/08/2026
29/07/2026

आज गुरु पूर्णिमा के पावन एवं परम मंगलमय अवसर पर गुरुधाम, कुप्पाघाट आश्रम, भागलपुर में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा इतनी भीड़ हुई की आश्रम में कहीं जगह खाली नहीं रहा इस अपार भीड़ कुछ वीडियो।

सभी सत्संगप्रेमी गुरुनिवास देखकर फूले नहीं समाये साथ ही साथ नव-निर्मित चार मंजिला भव्य भोजनालय का भी आनंद उठाये

मुझे भी इस पावन एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं स्वयं को अत्यंत धन्य एवं कृतार्थ अनुभव करता हूँ।

जय गुरु महाराज।

🌹🌺 *आवश्यक सूचना* 🌺🌹*गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुःगुरुर्देवो महेश्वर:**गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम:।* ➡ *सभी...
28/07/2026

🌹🌺 *आवश्यक सूचना* 🌺🌹

*गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुःगुरुर्देवो महेश्वर:*
*गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम:।*

➡ *सभी सम्माननीय सत्संगप्रेमी सज्जनवृंद आदरणीया माताओं एवं बहनों को जानकारी देते हुए अपार खुशी हो रही है कि 29जुलाई 2026 बुधवार को गुरू पूर्णिमा है। (गुरु पूर्णिमा, महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है) महर्षि मेंहीं सत्संग आश्रम राजपुर खुर्द इक्स्टेन्शन दिल्ली में हर वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोंउल्लास से मनाई जा रही है*।

➡ *इस पुनीत पावन अवसर गुरुदेव के असीम कृपा से भागलपुर कुप्पाघाट आश्रम से गुरु महाराज के मानस पुत्र गुरुसेवी परम पूज्यपाद स्वामी भगीरथ जी महाराज जो गुरुग्राम में स्वास्थ लाभ ले रहें हैं, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महर्षि मेंहीं आश्रम राजपुर खुर्द में आदरणीय श्री सीताराम रामूका जी लेकर आ रहे हैं। इस गुरु पूर्णिमा, के पुनीत पावन अवसर पर आप सभी सत्संगप्रेमी धर्मप्रेमी सपरिवार सादर आमंत्रित है*

➡ *कार्यक्रम:-* प्रातः 7:30 बजे से स्तुति विनती ग्रंथपाठ एवं सद्गुरू महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की व्यक्तित्व एवं कृतित्व का गुणगान सत्संग प्रवचन 10:30 बजे पुष्पांजलि, 11.30 बजे से सामूहिक भण्डारा पुनः अपराह्णक़ालीन 2 बजे से भजन कीर्तन सत्संग व प्रवचन 4:30 बजे तक*।

➡ सभी सत्संग प्रेमियों, धर्मावलंबियों से सादर निवेदन है कि आप सब इस पुनीत समारोह में सादर आमंत्रित हैं। आप सबों से विनम्र विनती है कि इस आध्यात्मिक समागम में अधिक-से-अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत- महात्माओं के दर्शन व प्रवचन का लाभ उठावें तथा में सभी सत्संगियों से विशेष आग्रह है कि आप कृपाकर अपने अन्य सभी सत्संगियों और मित्रों को भी इस कार्यक्रम की सूचना दें, ताकि 29 जुलाई 2026 बुधवार को होने वाले पावन जयन्ती के लाभ से वंचित न रह जाय।

➡महर्षि मेंही संतमत-सत्संग आश्रम, 134 राजपुर खुर्द एक्सटेंशन, CNG पम्प से लेफ्ट 500 मीटर पर है।

➡ मेन रोड CNG पम्प से आश्रम तक आने-जाने के लिए ऑटो फ्री (निःशुल्क) सेवा में उपलब्ध रहेगा।

➡ सम्पर्क सूत्र:
श्री ओम प्रकाश दुदानी अध्यक्ष
88265 89595
राजेन्द्र मेहता मंत्री 9971110060,
श्री ए के चौधरी ‭99587 52121‬
श्री कैलाश रामुका 93122 10789
श्री संजीव परशुरामका
98186 70300
स्वामी निरंजनानंद बाबा 8076750887
श्री वी डी मंडल 9811514250,
श्री वी पी भटनागर 9911126057,
श्री भूषण यादव 99714 81207,
श्री सुभाष मेहता 99118 84867,
श्री देवानंद शर्मा 93110 88827,

➡ आवश्यकतानुसार आगे की जानकारी आपलोगों को समय-समय पर भेजता रहूँगा। सादर धन्यवाद !

➡ निवेदक:संतमत-सत्संग कार्यकारिणी समिति, राजपुर खुर्द एक्स्टेन्शन, दिल्ली प्रदेश🙏🙏🌹

आज गुरु पूर्णिमा के पावन एवं परम मंगलमय अवसर पर गुरुधाम, कुप्पाघाट आश्रम, भागलपुर में संतमत के वर्तमान आचार्य परम पूज्य ...
28/07/2026

आज गुरु पूर्णिमा के पावन एवं परम मंगलमय अवसर पर गुरुधाम, कुप्पाघाट आश्रम, भागलपुर में संतमत के वर्तमान आचार्य परम पूज्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज के कर-कमलों द्वारा नव-निर्मित चार मंजिला भव्य भोजनालय में स्थापित लिफ्ट का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने भोजनालय के भूतल से लेकर चौथे तल तक सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अपने पावन आशीर्वाद से इस सेवा कार्य को गौरवान्वित किया।

इस गरिमामय अवसर पर महासभा के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य का संपन्न होना सम्पूर्ण संतमत परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।

मुझे भी इस पावन एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं स्वयं को अत्यंत धन्य एवं कृतार्थ अनुभव करता हूँ।

जय गुरु महाराज।

Deoghar airport going to kuppaghat
26/07/2026

Deoghar airport going to kuppaghat

Address

Maharshi Mehi Santmat Satsang Ashram, Plot No. 134, Rajpur Khurd Extention, Near Chatarpur Mandir
New Delhi
110068

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santmat Satsang Delhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Santmat Satsang Delhi:

Shortcuts

Share