Radhey Madhav

Radhey Madhav Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Radhey Madhav, Hindu temple, New Delhi.
(2)

इस पेज पर हम श्री कृष्ण के प्रेम, लीला, भक्ति, और उपदेशों का प्रचार करेंगे। यहां आप पाएंगे:
- श्री कृष्णा की अद्भुत कहानियां और बाल लीलाएं
- प्रेरणादायक उद्धरण और शिक्षाएं
- भजन, कीर्तन, और भक्तिगीत
- विशेष पर्व और त्योहारों की जानकारी
- भक्तों के अनुभव

🕉️ शुभ रात्रि 🙏🌷🚩🕉️ ॐ‌ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏🚩    #शुभ_रात्रि    ्री_कृष्ण  ゚  ゚  ゚
20/08/2026

🕉️ शुभ रात्रि 🙏🌷🚩
🕉️ ॐ‌ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏🚩

#शुभ_रात्रि
्री_कृष्ण ゚ ゚

🚩  सत्य की महिमा ........✍️🚩 एक बार राजा सत्यदेव अपने महल के दरवाज़े पर बैठे हुए थे। तभी एक स्त्री उनके सामने से महल के ...
20/08/2026

🚩 सत्य की महिमा ........✍️

🚩 एक बार राजा सत्यदेव अपने महल के दरवाज़े पर बैठे हुए थे। तभी एक स्त्री उनके सामने से महल के बाहर जाती हुई दिखाई दी।

🚩 राजा ने उस स्त्री से पूछा :-- हे देवी! आप कौन हैं और इस समय आप कहां जा रही हैं ? स्त्री ने बताया मैं लक्ष्मी हूं और मैं आपके यहां से जा रही हूं। राजा ने कहा :-- "शौक से जाइए"।

🚩 कुछ देर बाद राजा को एक और स्त्री उसी दरवाजे से बाहर जाती हुई दिखाई दी।

🚩 राजा ने उस स्त्री से भी पूछा :-- हे देवी ! आप कौन हैं और आप कहां जा रही है ? उस स्त्री ने कहा :-- मैं कीर्ति हूं, मैं भी आपके यहां से जा रही हूं। राजा ने एक गहरी सांस छोड़ते हुए कहा :-- "जैसी आपकी इच्छा"।

🚩 थोड़ी देर बाद एक पुरुष भी राजा के सामने से होकर जाने लगा। राजा ने उस से भी यही प्रश्न पूछा ::-- कि आप कौन हैं ? पुरुष ने उत्तर दिया :-- मैं सत्य हूं और मैं भी अब यहां से जा रहा हूं।

🚩 राजा ने तुरंत ही सत्य के पैर पकड़ लिए और प्रार्थना करने लगा कि कृपया आप तो ना जाएं। राजा ने बहुत विनती की तो सत्य मान गया और राजा को न जाने का आश्वासन दिया।
🚩 कुछ देर बाद राजा सत्यदेव ने ने देखा लक्ष्मी और कीर्ति दोनों ही वापस लौट आई।

🚩 राजा सत्यदेव ने पूछा :-- देवी आप कैसे लौट आई ?
दोनों देवियों ने कहा :-- "हम उस स्थान से दूर नहीं रह सकती जहां पर सत्य रहता है।

🚩 हमेशा सत्य की ही शरण में रहिए, सुख शांति हमेशा बनी रहेगी और जहां सुख शांति बनी रहेगी वहां लक्ष्मी और कीर्ति दोनों भी बनी रहती है।

🚩 जय श्री राधे कृष्ण जी 🙏🌷🚩

゚ ゚ ゚

Jai Shree Radhe Govind 🙏🏻🕉️🚩
20/08/2026

Jai Shree Radhe Govind 🙏🏻🕉️🚩

🩷 हिम्मत कभी मत हारना..........✍️🩷 एक बाग में एक आम का पेड़ था। उसकी सबसे बड़ी खुशी यही थी कि उसकी छांव में आने वाला हर ...
20/08/2026

🩷 हिम्मत कभी मत हारना..........✍️

🩷 एक बाग में एक आम का पेड़ था। उसकी सबसे बड़ी खुशी यही थी कि उसकी छांव में आने वाला हर इंसान सुकून पाए। उसकी डाल पर चिड़ियां चहके और पक्षी उस पर अपना आश्रय बनाते थे।

🩷 ऐसे ही समय बीतता गया। लेकिन एक दिन ऐसा भी आया, जब उस पेड़ के पत्ते गिरने लगे। अब पहले जैसी छांव नहीं थी तो लोगों ने भी उस से दूरी बनाना शुरू कर दिया।

🩷 अब पक्षियों ने भी अपना ठिकाना बदलना शुरू कर दिया और वे भी उसे छोड़कर जाने लगे।

🩷 ये सब देखकर पेड़ बहुत दुखी और उदास रहने लगा।
वह सोचने लगा, अब मेरी कोई अहमियत ही नहीं रही इसलिए सबने मुझसे दूरी बना ली।

🩷 कुछ समय बाद मौसम ने करवट बदली, जब पूरी प्रकृति हरी भरी होने लगी, तो उस पेड़ पर भी कोंपलें फूटने लगी। कुछ दिनों में ही फिर से हरे भरे - पत्ते लहलहाने लगे।

🩷 फिर से लोग उसकी छांव में विश्राम करने के लिए लौटने लगे। पक्षियों की चहचहाहट से वहां का वातावरण फिर से गुंजायमान हो गया। पेड़ की खुशियां भी फिर से लौट आई।

🩷 अब पेड़ को भी समझ आ गया कि बुरा वक्त हमेशा के लिए नहीं रहता। ये बदलते हालात भी जिंदगी का ही एक हिस्सा है।

🩷 परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो, लेकिन खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। जो गया है वो लौट कर भी आ सकता है। हर हालात में खुद को खुश रखने की कोशिश करते रहे।

🩷 सुख और दुख जिंदगी के दोनों ही मेहमान है। ये आते भी हैं तो समय के साथ चले भी जाते हैं। इसलिए कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

🩷 जय श्री राधे कृष्ण 🦚🪈📿🙇🙏🚩

゚ ゚ ゚ ゚

🕉️ सुप्रभात जी 🌄🙏🚩 🕉️ जय श्री कृष्ण 🌷🙏🚩 🕉️ जय श्री राधे राधे 🌷🙏🚩  #सुप्रभात            ゚
20/08/2026

🕉️ सुप्रभात जी 🌄🙏🚩
🕉️ जय श्री कृष्ण 🌷🙏🚩
🕉️ जय श्री राधे राधे 🌷🙏🚩

#सुप्रभात

♦️ शुभ रात्रि 🌌🙏♦️जय श्री राधे कृष्ण 🌷🙏🚩    ्री_राधे  ゚      ゚      ゚
19/08/2026

♦️ शुभ रात्रि 🌌🙏
♦️जय श्री राधे कृष्ण 🌷🙏🚩

्री_राधे ゚

🦚 हे  #माधव! तुमको कुछ अर्पण कर सकूं, कहां इतनी           मुझमें शक्ति है  ....🦚 तेरा नाम जपूं मैं हृदय से,  बस इतनी सी ...
19/08/2026

🦚 हे #माधव! तुमको कुछ अर्पण कर सकूं, कहां इतनी
मुझमें शक्ति है ....

🦚 तेरा नाम जपूं मैं हृदय से, बस इतनी सी मेरी भक्ति
है !!

🦚 जय श्री राधे मावध 🕉️🪈📿🙇🙏🚩

゚ ゚ ゚

♦️ मनुष्य का सच्चा साथी कौन ...........✍️♦️ एक व्यक्ति के तीन साथी थे। जब उस व्यक्ति की मृत्यु का समय निकट आने लगा, तब उ...
19/08/2026

♦️ मनुष्य का सच्चा साथी कौन ...........✍️

♦️ एक व्यक्ति के तीन साथी थे। जब उस व्यक्ति की मृत्यु का समय निकट आने लगा, तब उसने तीनों साथियों को बुलाकर कहा :-- तुमने आजीवन मेरा साथ दिया है, तो क्या तुम तीनों मेरे मरने के बाद भी ऐसे ही मेरा साथ दोगे ?

♦️ पहले मित्र ने कहा :-- मैंने तुम्हारा आजीवन साथ दिया है लेकिन अब मैं बेबस हूं, अब मैं तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता।

♦️ दूसरे मित्र ने कहा :-- मैंने भी तुम्हारा आजीवन हर परिस्थिति में साथ दिया है लेकिन मैं तुम्हारी मृत्यु को तो नहीं रोक सकता। हां बस तुम्हारे लिए इतना कर सकता हूं कि तुम्हारा अंतिम संस्कार ठीक से हो जाए।

♦️ तीसरे मित्र ने कहा :-- मित्र तुम कोई चिंता मत करो, मैं मृत्यु के बाद भी तुम्हारा साथ दूंगा। तुम जहां भी जाओगे मैं तुम्हारे साथ रहूंगा।

♦️ पहला मित्र धन था, जिसने व्यक्ति के सांस छूटते ही उसका साथ छोड़ दिया। दूसरा मित्र परिवार था, जो व्यक्ति के अंतिम संस्कार तक साथ रहा और तिसरा मित्र कर्म थे, जो यहां भी साथ रहा और अगले जन्म तक साथ निभाएगा।

♦️ हमें अच्छे कर्म करने चाहिए जो हमारा कभी साथ नहीं छोड़ते।

♦️ जय श्री राधे कृष्ण 🌷 🙏 🚩

♦️ कन्यादान का महत्व ......... ✍️♦️ राजा दशरथ जब अपने चारों बेटों की बारात लेकर राजा जनक के द्वार पर पहुंचे, तब राजा जनक...
19/08/2026

♦️ कन्यादान का महत्व ......... ✍️

♦️ राजा दशरथ जब अपने चारों बेटों की बारात लेकर राजा जनक के द्वार पर पहुंचे, तब राजा जनक ने सम्मानपूर्वक बारात का आदर सत्कार किया।

♦️ तब राजा दशरथ ने आगे बढ़कर राजा जनक के पैर छू लिए। राजा जनक ने चौंक कर राजा दशरथ के हाथों को अपने हाथों में थाम लिया और गले से लगा लिया।

♦️ तब राजा जनक ने कहा :-- महाराज आप तो वरपक्ष वाले हैं और आप मेरे चरण स्पर्श कर रहे हैं। ये उल्टी गंगा कैसे बहेगी ?

♦️ इस पर राजा दशरथ ने बहुत सुन्दर जवाब दिया :-- महाराज आप दाता हैं, कन्यादान कर रहें हैं और मैं एक याचक हूं आपके द्वारा कन्या लेने आया हूं। अब आप ही बताइए दाता और याचक में कौन बड़ा है ?

♦️ यह सुनकर राजा जनक के नेत्रों से अश्रु धारा बह निकली। भाग्यशाली है वो लोग जिसके घर बेटियां होती है। हर किसी के भाग्य में पिता होता है लेकिन हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती।

♦️ बेटा भाग्य से मिलता है और बेटी सौभाग्य से मिलती है।

♦️ जय श्री राधे कृष्ण 🌷 🙏 🙏🚩
゚ ゚ ्री_राधे

Address

New Delhi
110085

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Radhey Madhav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category