28/08/2026
आज मुनिसुव्रत स्वामी भगवान का च्यवन कल्याणक है।
श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के 3 भव हुए। पूर्व भव में प्रभु की आत्मा अपराजित नाम के विमान में थी वहा 33 सागरोपम का आयुष्य पूर्ण कर वहा रहेल मतिज्ञान , श्रुतज्ञान और अवधिज्ञान के साथ हरिवंश कुल के गौतम गोत्र के मगध देश की राजगृही नगरी के राजा सुमित्र की पद्मावती राणी की कुक्षी में श्रावण सुदि पूनम(15) के दिन मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में मध्यरात्रि में च्यवन हुआ। तब माता ने 14 स्वप्न देखे।