17/06/2026
बहुत ही खुशी की बात है कि स्वर्गीय श्री #रमेश_चन्द शर्मा, पूर्व #वरिष्ठ_पशु_चिकित्सक, निरमण्ड जी की #पावन_स्मृति में उनकी #धर्मपत्नी श्रीमती #ललिता_शर्मा एवं #सुपुत्र श्री #विपुल_शर्मा ने जय दक्षिणेश्वर महादेव निरमंड में एक सुंदर “ #कीर्तन_भवन” का निर्माण करवाया है। जिसके बनने के पश्चात् अब बारिश हो या धूप, भक्तजन अपने भजन-कीर्तन #निर्विघ्नता से पूर्ण कर सकते हैं।
बता दें कि स्वर्गीय श्री रमेश चन्द शर्मा जी अपनी #सेवानिवृत्ति के पश्चात भी समाज एवं धर्म सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे। अम्बिका जी की #छड़ी_यात्रा के संचालन हेतु कमेटी गठित कर उसका सफल संचालन करना उनकी समाजसेवा की भावना का प्रतीक था।
वे #नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं जनसभाओं में जाकर युवाओं को जागरूक करने का प्रेरणादायक कार्य भी करते रहे।
स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात वे किन-किन #प्रतियोगिताओं एवं क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं, उसके बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान करते थे।
समाज के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, सहयोगी स्वभाव एवं सेवा भावना सदैव लोगों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
मगर होनी को कौन टाल सकता है वर्ष 2020 में हृदयगति रुकने के कारण वे हम सभी को बीच सफर में छोड़कर ईश्वर #चरणों में विलीन हो गए,
लेकिन उनके द्वारा किए गए पुण्य कार्य और स्नेहिल व्यक्तित्व सदैव #स्मरणीय रहेंगे।
को उनकी #स्मृति में बना ये कीर्तन भवन, हवन पूजन के उपरांत समस्त क्षेत्रवासी अपने भजन कीर्तन आदि कार्यों में #उपयोग में ला सकेंगे। जिसकी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
वे जहाँ भी होंगे, #हर्षित होकर अपने परिवारजनों को इस पुनीत कार्य के लिए निश्चित रूप से #शुभाशीष प्रदान कर रहे होंगे।
🌹🌹भावभीनी श्रद्धांजलि 🌹🌹
👏🌹👏
जय दक्षिणी महादेव