Brahmakumaris, Neemuch - M.P.

Brahmakumaris, Neemuch - M.P. We are serving - Stress Management, Mind Management, Self Empowerment, Women's Empowerment, Developing Concentration Power, Increasing Memory Power etc. INDIA.

We are declaring in the whole world that Incorporial GOD has arrived in the corporial world. GOD is giving the real knowledge of world drama wheel through brahma baba's corporial body. Our International Headquarter is at Mount Abu (Raj.) Please Contact to understand the real Spiritual knowledge that what is your real self and who is one GOD Father of all human being and all religions.

खचाखच भरे हॉल में सब हुए खुशहाल‘हर हाल में खुशहाल’ कार्यक्रम को भारी सफलता मिलीनीमच : दि. 26.10.25 ‘‘कोई व्यक्ति जो किसी...
27/10/2025

खचाखच भरे हॉल में सब हुए खुशहाल
‘हर हाल में खुशहाल’ कार्यक्रम को भारी सफलता मिली
नीमच : दि. 26.10.25 ‘‘कोई व्यक्ति जो किसी हिरो हिरोइन का फेन होता है तो उनके जैसा हेयर स्टाइल, ड्रेस या टैटू बनवाकर उनको फॉलो करने की कोशिश करता है, हम भी 33 करोड देवी देवताओं के प्रति श्रद्धा भावना रखते हुए पूजा पाठ तो करते हैं किन्तु उनके जैसी चेहरे पर मुस्कुराहट अथवा उनका एक भी गुण क्या अपने में धारण करने की कोशिश करते हैं ? और जो कमियाँ हमारे अन्दर हैं वही हमारी खुशी को नष्ट करती हैं । खुशी किसी देवता के वरदान या आशीर्वाद से नहीं मिलती, ये तो हमें अपने कारणों को जानकर उसका निवारण खुद को ही करना होगा तो हमारा जीवन खुशहाल बन जाएगा’’ उपरोक्त विचार विश्‍व विख्यात प्रेरक वक्‍ता, विश्‍व विभूति प्रोफेसर ई.वी.गिरीश ने नीमच सद्‌भावना सभागार में खचाखच भरी सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । आपने बताया कि मनुष्य की 80% बिमारियों का कारण साइकोसोमेटिक अर्थात मनोस्थिति से संबन्ध रखती है, यदि हम राजयोग मेडिटेशन से अपने मनोभावों को नियंत्रण करना सीख जाऐं तो अनेकानेक रोगों से बचा जा सकता है । प्रोफेसर गिरीश ने बीच बीच में अनेक हंसी खुशी के फव्वारे छोडते हुए कहा कि दिन ‘‘दिन की खुशहाली और रात को चैन की नींद के लिए हमें अपने मस्तिष्क में डिपॉजिट होने वाली स्मृतियों पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है.. जैसे छोटे मासूम बच्‍चे कोई भी अच्‍छी या बुरी घटना जल्दी ही भूल जाते हैं और अपना सामान्य व्यवहार करने लगते हैं aठीक इसी प्रकार हर युवा या बुजुर्ग को भी अपने अंदर अपना बचपन जरूर जिंदा रखना है, ताकि हम कष्टदायक स्मृतियों को अपने मस्तिष्क रूपी हार्ड डिस्क से डिलीट कर सकें और खुशी देने वाले अनमोल पलों को याद कर सेव कर सकें ।’’
प्रोफेसर गिरीश ने एकाग्रता का मंत्र देते हुए कहा कि हमारा मन और बुद्धि ये दोनों एक ही दिशा में कार्य करेंगे तभी हमारी एकाग्रता से हमारे संकल्पों की सफलता अवश्य होगी ।
इस अत्यधिक सफल कार्यक्रम के प्रारंभ में फैमिली कोर्ट के स्पेशल जज श्री कुलदीप जी जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपडा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, मेडिकल कॉलेज के डीन आदित्य जी बरेड, ज्ञानोदय विश्‍व विद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती माधुरी चौरसिया, डॉ. अशोक जैन, पूर्व विधायक नन्द किशोर जी पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजेसेवी संतोष जी चौपडा, सीआरपीएफ ग्रुप सेन्टर के कमाण्डेंट प्रमोद जी साहू, फस्ट बटालियन के कमाण्डेंट श्री विजय कुमार आदि ने राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी, प्रो. ई.वी.गिरीश एवं बी.के.सुरेन्द्र भाई के साथ मिलकर अनेक दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । श्रीमती स्वाति चौपड़ा एवं वंदना खण्डेलवाल ने प्रो.ई.वी.गिरीश को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । स्वागत भाषण बी.के.सविता दीदी द्वारा दिया गया तथा आभार प्रदर्शन बी.के.सुरेन्द्र भाई ने किया, कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के.श्रुति बहन द्वारा किया गया । अंत में सभी को पवित्र प्रसादी के पेकेट प्रदान किये गए।

‘‘सुख शान्ति की ओर कदम..’’ कार्यक्रम को भारी सफलता विघ्न विनाशक राजयोग तपस्या में 1000 से अधिक ब्रह्मावत्स सम्मिलित हुएन...
01/07/2025

‘‘सुख शान्ति की ओर कदम..’’ कार्यक्रम को भारी सफलता
विघ्न विनाशक राजयोग तपस्या में 1000 से अधिक ब्रह्मावत्स सम्मिलित हुए
नीमच : ‘‘संयुक्त परिवार का विघटन रोकने के एक दूसरे के विचारों को सम्मान दें, कम से कम सांध्यकालीन भोजन तो एक साथ बैठकर ही करना चाहिए, इससे घर का माहौल सदैव हल्का रहता है । परिवार के बच्चों को आध्यात्‍मिक पुस्तकों का गिफ्ट देकर तथा कोई प्रतियोगिता कर प्रोत्साहन पुरूस्कार देते रहना चाहिए’’ उपरोक्त विचार सुप्रसिद्ध प्रेरक वक्ता, दिव्य प्रभा राजयोगिनी बी.के.गीता बहनजी ने ‘‘सुख शांति की ओर कदम..’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । खचाखच भरे सद्‌भावना सभागार में उपस्थित जिले के प्रमुख उच्‍चाधिकारी, राजनेता एवं प्रतिष्ठित जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे । बी.के.गीता बहन ने इन सभी के सम्मुख संकल्प की शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि हर संकल्प में एक क्रिएटिव एनर्जी होती है जिसे हमें सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाना है । जो हम अपने सोच में निरन्तरता लाते हैं वही हमारा स्वरूप बन जाता है, इसलिए हमेशा व्यर्थ और नकारात्मक संकल्पों से बचकर सकारात्मक और शक्तिशाली संकल्पों के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करें । यह आध्यात्मिक प्रयास मन को सही दिशा की और ले जाएगा ।’’
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्‍व प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता व संकल्प सिद्ध योगी राजयोगी बी.के.सूर्य भाई जी के साथ ही बी.के.गीता बहन, बी.के. सविता बहन, फैमिली कोर्ट के विशेष न्यायाधीश श्री कुलदीप जैन, मुख्य न्यायीक दण्डाधिकारी श्री रवि कुमार बोरासी, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना खण्डेलवाल, ज्ञानोदय विश्व विद्यालय की कुलाधिपति डॉ. माधुरी चौरसिया, डिप्टी कमाण्डेंय तरंग बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौपड़ा तथा डॉ. अशोक जैन आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया ।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता विश्व प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता बी.के.सूर्य भाई जी ने अपने अति उपयोगी मननशील उद्‌बोधन में बताया कि हमारे छोटे छोटे संकल्प हमारे जीवन पर बड़ा बड़ा प्रभाव डालते हैं । सुबह उठने से लेकर रात्रि को सोने तक हमारी कार्यशैली, हमारे संकल्पों से संचालित होती है किन्तु मन और उसकी संकल्प शक्ति का यथार्थ ज्ञान न होने के कारण हम मन व बुद्धि को निरंकुश छोड़ देते हैं, परिणाम स्वरूप बेलगाम घोड़े के मुआफिक मन उछल कूद करता है जिससे हमारी आध्यात्मिक शक्तियों का ह्रास होता है । जबकि यही शक्ति संकल्पों की रचनात्मक उर्जा शक्ति से हमें उचाईयों की और ले जा सकती है । आपने अनेक उदाहरणों के साथ बताया कि कैसे कैसे संकल्प की किएटिव एनर्जी का सदुपयोग या दुरूपयोग करके या तो हम अपने जीवन का उत्थान अथवा पतन कर लेते हैं ।
उपरोक्त कार्यक्रम देर रात्रि तक चला जिसका संचालन बी.के.श्रुति बहन ने किया तथा स्वागत भाषण सविता दीदी द्वारा प्रस्तुत किया गया । इसके पूर्व दोपहर में नगर के दशहरा मैदान स्थित टॉउन हॉल में नीमच, मनासा, रामपुरा, जावद, जीरन, मल्हारगढ़, पिपलिया मण्डी एवं नारायरगढ़ आदि स्थानों के 1000 से अधिक नियमित राजयोगी ब्रह्मावत्सों ने 5 घण्टे से अधिक की अखण्ड मौन तपस्या की तथा राजयोगी बी.के.सूर्य भाई जी तथा दिव्य प्रभा ब्रह्माकुमारी गीता बहन जी ने सभी राजयोगी भाई-बहनों को आध्यात्मिक उन्‍नति के अनेक सरल टिप्स दिये व राजयोग का अभ्यास भी करवाया । इसके पश्‍चात सभी के लिए ब्रह्माभोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया ।

28/06/2025

🌸 शांति से भरपूर और सुखद जीवन की ओर एक सुंदर पहल 🌸
🙏 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आपको सादर आमंत्रित करता है 🙏

क्या आप भी तनावमुक्त, निश्चिंत और आनंदपूर्ण जीवन की तलाश में हैं?
तो आइए, इस विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में पधारें जो आपके जीवन को एक नई दिशा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भर देगा।

🕊️ विषय: सुख-शांति की ओर एक कदम...

📅 तारीख: रविवार, 29 जून 2025
🕢 समय: सायं 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
📍 स्थान: ब्रह्माकुमारीज़, पावन धाम, नीमच

🎤 विशेष प्रेरक वक्ता:
🔹 राजयोगी बी.के. सूर्य भाई जी
(संकल्प सिद्ध योगी एवं तनाव मुक्ति विशेषज्ञ)
🔹 राजयोगिनी बी.के. गीता बहन जी
(दिव्य प्रेरणा स्रोत व साहित्य सृजनकर्ता)

📌 महत्वपूर्ण निवेदन:
कृपया कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से कम से कम 5 मिनट पूर्व पधारें।

📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
79744 21955 | 96917 11063

🪷 आपकी उपस्थिति हमारे लिए गौरव की बात होगी तथा यह कार्यक्रम आपके जीवन में आत्मिक शांति और सकारात्मकता का संचार करेगा। 🌈

विश्‍व विख्यात प्रेरक वक्‍ता बी.के.सूर्य भाई के नीमच जिले में चार कार्यक्रम होंगेनीमच : नेल्सन मंडेला लीडरशिप अन्तर्राष्...
27/06/2025

विश्‍व विख्यात प्रेरक वक्‍ता बी.के.सूर्य भाई के नीमच जिले में चार कार्यक्रम होंगे
नीमच : नेल्सन मंडेला लीडरशिप अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड, चाणक्य अवार्ड, विद्या वाचस्पति अवार्ड, इंटरनेशनल सोशल आईकॉन अवार्ड आदि अनेक राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से सुशोभित विश्‍व विख्यात प्रेरक वक्‍ता बी.के.सूर्य भाई का आज 28 जून को प्रात:काल आगमन हो रहा है.. ब्रह्माकुमार सूर्य भाई जी ने ग्रेट ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, मॉरिशस, श्रीलंका, फिज़ी एवं मिडिल ईस्ट कन्ट्रीज़ सहित लगभग 40 देशों से अधिक का भ्रमण करके आपने तनाव मुक्त खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई है। आपका नीमच आगमन सौभाग्य का विषय है । उपरोक्त जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान के सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने बताया कि सूर्य भाई जी के केवल दो दिवसीय प्रवास में चार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पहले दो कार्यक्रम जीरन में जिनमें आज दि.28 जून को दोपहर 2 बजे से जीरन के नवनिर्मित भवन ‘शिवधाम’ के शुभारंभ से प्रारंभ होंगे तथा शाम को ठीक 7 बजे से ‘सुख शांति की ओर कदम..’ नामक कार्यक्रम रखा गया है । जिसमें निर्भय, निश्चिंत और खुशहाल जीवन शैली के लिए सहज टिप्स बताये जाऐंगे । आपके साथ ही प्रेरक वक्ता, दिव्य प्रभा, साहित्य सृजक राजयोगिनी बी.के.गीता बहन जी का आगमन भी माउण्ट आबू से हो रहा है । वे भी नीमच जिले के सभी चारों कार्यक्रमों को अपने ओजस्वी वक्तव्य से लाभान्वित करेंगी । सुरेन्द्र भाई ने बताया कि दिनांक 29 जून को दशहरा मैदान के टाउन हॉल में नीमच, मनासा, रामपुरा, जावद, जीरन, मल्हारगढ़, पिपलिया मण्डी एवं नारायणगढ़ के नियमित राजयोगी भाई-बहनों के लिए प्रात: 8.30 से दोपहर 1.00 बजे तक गहन राजयोग तपस्या भट्ठी एवं विशाल ब्रह्माभोजन का आयोजन रखा गया है जिसमें 1000 से अधिक बी.के.भाई-बहनें सम्मिलित होंगे । दि.29 जून, रविवार को ही ब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ के परिसर में स्थित विशाल सद्‌भावना सभागार में सुख शांति की और कदम कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है । जिसमें बी.के.सूर्य भाई जी एवं राजयोगिनी बी.के.गीता बहनजी द्वारा अपने ओजस्वी व्याख्यान में निर्भय, निश्चिंत एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए सहज, सरल टिप्‍स बताये जाऐंगे, साथ ही राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति भी करवाई जाएगी । दि.30 जून को प्रात:काल ही अतिथि द्वय माउण्ट आबू के लिए प्रस्थान करेंगे।

परम श्रद्धांजलि|| ओम् शांति ||परम श्रद्धेय, परम आदरणीय ब्रह्माकुमारी संस्थान की विश्व प्रमुख, 100 वर्षीय राजयोगिनी दादी ...
08/04/2025

परम श्रद्धांजलि
|| ओम् शांति ||

परम श्रद्धेय, परम आदरणीय ब्रह्माकुमारी संस्थान की विश्व प्रमुख, 100 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी ने दिनांक 7 और 8 अप्रैल की मध्य रात्रि को अपनी देह त्याग कर संपूर्ण फरिश्ता स्वरूप धारण कर लिया तथा परमपिता शिव बाबा व ब्रह्मा बाबा की गोद में चली गईं।

दादी जी का जीवन एक प्रेरणा, एक सेवा, एक प्रेममयी मुस्कान और सच्चे मातृत्व का प्रतीक था। उन्होंने लाखों आत्माओं को ईश्वरीय ज्ञान, राजयोग और दिव्यता से जोड़ा। उनका वात्सल्य, अनुशासन और आशीर्वाद आज भी हर सेवाकेंद्र की आत्मा में समाया है।

सुरेन्द्र भाई साहब ने दादी जी के सानिध्य में 50 वर्षों से अधिक का अमूल्य समय बिताया और उनका भरपूर लाड़, दुलार एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। यह संबंध ईश्वरिय परिवार की अमूल्य धरोहर है।

दादी जी के साथ बिताए वो अनमोल पल, उनकी दिव्य दृष्टि, स्नेह और शिक्षाएं – सदैव हमारे मार्गदर्शन का दीपक बनकर जगमगाती रहेंगी।

शरीर विदेही हो गया, पर आत्मा आज भी सेवा में संलग्न है...

दादी जी को शत-शत नमन।
आपका जीवन, हम सबके लिए एक आध्यात्मिक विरासत है।

**"नीमच में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल शिवरात्रि मेले में हजारों भक्तों ने बर्फानी बाबा अमरनाथ, द्वादश ज्योतिर्लिंग और भव्...
27/02/2025

**"नीमच में ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल शिवरात्रि मेले में हजारों भक्तों ने बर्फानी बाबा अमरनाथ, द्वादश ज्योतिर्लिंग और भव्य शिव दर्शन प्रदर्शनी का दिव्य अनुभव लिया। विधायक, नपा अध्यक्ष, डी.आई.जी. सहित कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस आयोजन को और पावन बना दिया।

✨ अमृतवेले से ही शिव ध्यान तपस्या शुरू हुई, सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
🕉️ बर्फानी बाबा का हिम शिवलिंग, ज्योतिर्लिंगों की झांकी और पारदर्शी शिवलिंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
💫 राजयोग साधना पिरामिड में ध्यान, शिवदर्शन प्रदर्शनी और आध्यात्मिक फिल्मों का विशेष आयोजन हुआ।

यह दिव्य आयोजन देर रात तक चला, जहां भक्तों ने शिव की अलौकिक शांति और शक्ति का अनुभव किया। ✨🔱 "**

27/01/2025
"Celebrating Republic Day with a pledge for a better tomorrow! Brahma Kumaris institution promotes self-transformation f...
26/01/2025

"Celebrating Republic Day with a pledge for a better tomorrow! Brahma Kumaris institution promotes self-transformation for global transformation.

संविधान के पालन से राष्ट्रोन्नति एवं ईश्वरीय विधान के पालन से आत्मोन्नति होगी

ब्रह्माकुमारी संस्थान में राष्ट्रध्वज लहराकर राष्ट्रोन्नति की शपथ ली गई

नीमच: दि. 26 जनवरी ‘‘प्रत्येक राष्ट्र एवं राष्ट्र के नागरिकों का हित उस देश में लागू होने वाले विधि-विधान के पालन में समाया है । संविधान का पालन देश में प्रेम, एकता, सद्भावना एवं अनुशासन बनाए रखने में बहुत उपयोगी रहता है । किन्तु मनुष्यात्मा यदि देश के संविधान के साथ ईश्वरीय एवं आध्यात्मिक विधि-विधान का पालन कर अपने आचरण में उतारे तो देव पद की प्राप्ति के साथ निकट भविष्य में आने वाली स्वर्णिम सतयुगी दुनिया की हकदार बनेगी।’’ उक्त विचार ब्रह्माकुमारी संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र भाई ने गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये । आपने सारे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय शांतिदूत के रूप में सेवारत ब्रह्माकुमारी संस्थान के पवित्र व आध्यात्मिक नीति-नियमों का हवाला देकर बताया कि इस ईश्वरीय विधान के पालन से 150 से अधिक देशों के लाखों परिवार आज की तनावमय वैश्विक परिस्थितियों में भी तनावमुक्त खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, साथ ही अपने राष्ट्र की उन्नति में संपूर्ण मददगार हैं ।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता बहन के नेतृत्व में राष्ट्र ध्वज लहराकर सभी ने राष्ट्र गीत गाया, तत्पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित ब्रह्मावत्सों ने विश्व कल्याण की कामना से स्वपरिवर्तन से विश्व परिवर्तन की प्रतिज्ञा ग्रहण की साथ ही सविता दीदी ने सभी को देश में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का पूर्ण समर्थन कर सहयोगी बनने की प्रतिज्ञा दिलवाई । अंत में सभी को मिठाई वितरण की गई ।

"

Address

Gyan Sagar, Gyan Marg, Nr. Kendriya Vidyalaya
Neemuch
458441

Opening Hours

Monday 4am - 12pm
4pm - 8pm
Tuesday 4am - 12pm
Wednesday 8am - 12pm
Thursday 8am - 12pm
Friday 8am - 12pm
Saturday 8am - 12pm
Sunday 8am - 12pm

Telephone

+919424033402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brahmakumaris, Neemuch - M.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Brahmakumaris, Neemuch - M.P.:

Share