Brahmleen Sant Gurudev Shri Shri 1008 Baba Mahesh Giri Ji Maharaj

Brahmleen Sant Gurudev Shri Shri 1008 Baba Mahesh Giri Ji Maharaj श्री रामचरितमानस (रामायण) के प्रचार में श्री गुरु महाराज जी का योगदान

बावा जी का जन्म उत्तर प्रदेश के गांव ककराहा में हुआ, जो जिला लखीमपुर के अन्तर्गत आता है | बचपन से ही उनकी लगन भगवान के चरणों में लग गयी | भगवान श्री राम जी की महिमा का गुणगान करने और श्री रामचरितमानस का प्रचार करने में उनका सारा जीवन व्यतीत हुआ | बचपनकाल में ही घर बार को त्याग वे भगवान की खोज में निकल पड़े | प्रभु प्रेरणा से उनके पावन चरण जब पंजाब के शहर नवांशहर दोआबा में पड़े, जिससे इस शहर का भाग्य

भी उदय हो गया | प्रथम वे शिव मन्दिर कच्चा टोबा में रहे, उसके बाद उन्होंने स्थाई तौर पर मनकामेश्वर शिवाला शिव मन्दिर पुराणी दाना मण्डी, (नज़दीक रेलवे स्टेशन) में निवास किया | अपने जीवन काल में उन्होंने अनेक स्कूल और कॉलेज खुलवाए | जिनमे प्रमुख स्वामी महेश गिरि इण्टर कॉलेज अनंतापुर (पिसावा), स्वामी महेश गिरि इण्टर कॉलेज सीतापुर (ककराहा) और स्वामी महेश गिरि इण्टर कॉलेज मुहमदी (उत्तर प्रदेश) हैं | उन्होंने शिव मन्दिरों के भी निर्माण करवाए | नैमिषारण्य (हरदोई) में पंजाब धर्मार्थ आश्रम के नाम से एक आश्रम बनवाया | नैमिषारण्य में उन्हें पंजाबी बाबा के नाम से भी जाना जाता है | उनका यही प्रयास रहा कि श्री रामचरितमानस का अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार हो | उनकी प्रेरणा से आज लगभग हर घर में, हर मन्दिर में श्री रामायण जी का रोज़ाना पाठ होता है | उन्हें सम्पूर्ण रामायण के श्लोक, दोहे और उनके अर्थ, भावार्थ सहित जुबानी याद थे | धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन अर्पण कर दिया | ऐसे महापुरुष के बारे में जितना भी वर्णन किया जाये वो कम है | 2 अक्टूबर 2019 को आप इस नश्वर शरीर को त्याग कर परम् पिता परमात्मा के श्रीचरणों में जा विराजे | आपकी कमी को तो किसी तरह भी नहीं पूरा किया जा सकता | आपकी यादें सदा हम सब की आंखें नम करती रहेंगी | गुरुदेव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके सभी शिष्य, सभी भक्तजन और शहर वासी महाराज श्री के श्री चरणों में भाव विभोर हो श्रद्धा सुमन🌹🌹🌹 अर्पित करते हैं | यही प्रार्थना करते हैं कि आपका आशीर्वाद भरा हाथ सदा हम सब पर ऐसे ही बना रहे | आपकी छत्रछाया सब पर बनी रहे | आपके श्री चरणों में शत शत कोटि कोटि प्रणाम🙏🙏🙏

सभी गुरूभाई बंधुओं और सर्व साधारण को सादर जय सिया राम🌹🌹🌹🙏🙏🙏ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी जी महाराज जी की अप...
05/03/2026

सभी गुरूभाई बंधुओं और सर्व साधारण को सादर जय सिया राम🌹🌹🌹🙏🙏🙏
ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी जी महाराज जी की अपार कृपा से 2 अप्रैल 2026 दिन वीरवार को श्री हनुमान जन्म उत्सव (हनुमान जयंती) के उपलक्ष्य में बावा जी की कुटिआ मनकामेश्वर शिव मंदिर पुरानी दाना मंडी नवांशहर में श्री सुन्दर कांड का पाठ करवाया जा रहा है। यह पाठ शाम 5-00 बजे से शाम 7-00 बजे तक होगा | शाम 7-00 बजे से 8-00 बजे तक कीर्तन होगा । कोई भी भगत इस पाठ में भाग ले सकता है । आप भी इस सुन्दर काण्ड के पाठ में बढ़ चढ़ कर भाग लें और अपने जीवन को सफल करें तथा श्री गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें । पाठ के बाद प्रशाद की भी व्यवस्था की गयी है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।
जय सिया राम 🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन: बाबा महेशगिरी परिवार
नवांशहर ।

02/01/2026

श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी परिवार की तरफ से 1 जनवरी 2026 दिन वीरवार को बावा जी की कुटिआ मनकामेश्वर शिव मंदिर पुरानी दाना मंडी नवांशहर में करवाए गए श्री सुन्दर कांड के पाठ के कुछ यादगार पल 🌹🌹🌹🌹🌹
Some memorable moments of the recitation of Shri Sundar Kand organised by Shri Shri 1008 Baba Maheshgiri family on Thursday, 1st January 2026 at Baba Ji's Kutiya Mankameshwar Shiv Mandir Purani Dana Mandi Nawanshahr. 🌹🌹🌹🌹🌹

सभी गुरूभाई बंधुओं और सर्व साधारण को सादर जय सिया राम🌹🌹🌹🙏🙏🙏ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी जी महाराज जी की अप...
29/12/2025

सभी गुरूभाई बंधुओं और सर्व साधारण को सादर जय सिया राम🌹🌹🌹🙏🙏🙏
ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी जी महाराज जी की अपार कृपा के नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी परिवार की तरफ से 1 जनवरी 2026 दिन वीरवार को बावा जी की कुटिआ मनकामेश्वर शिव मंदिर पुरानी दाना मंडी नवांशहर में श्री सुन्दर कांड का पाठ करवाया जा रहा है। यह पाठ शाम 7-00 बजे आरम्भ होगा । कोई भी भगत इस पाठ में भाग ले सकता है । आप भी इस सुन्दर काण्ड के पाठ में बढ़ चढ़ कर भाग लें और अपने जीवन को सफल करें तथा श्री गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें । पाठ के बाद प्रशाद की व्यवस्था की गयी है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।
जय सिया राम 🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन: बाबा महेशगिरी परिवार
नवांशहर ।

🌹🌹🌹🙏🙏
22/10/2025

🌹🌹🌹🙏🙏

04/10/2025

🌹🌹❤️ धर्मार्थ आश्रम नैमिषारण्य, जिला सीतापुर (U.P.) में ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी महाराज जी के समाधि स्थल पर गुरु महाराज जी के इस आश्रम में 2 अक्टूबर 2025 दिन वीरवार को महाराज श्री जी की पुण्यतिथि के अवसर की झलकियां |
इस अवसर पर पवन कुमार, अमित कैप्टन, परविंदर बत्रा,राजकुमार, रामकुमार शर्मा, प्रमोद कौशल, बिंदर, गगन चाना, अश्विनी गुप्ता, राकेश चेतल, रिंकू चड्डा,राजेश गुलाटी, विक्की सैनी आदि उपस्थित रहे 🌹🌹❤️

❤️❤️  महाराज की पुण्यतिथि नवांशहर 2 अक्टूबर 2025 ❤️❤️श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन बाबा महेश गिरी जी महाराज के तपस्थान शिव मं...
04/10/2025

❤️❤️ महाराज की पुण्यतिथि नवांशहर 2 अक्टूबर 2025 ❤️❤️
श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन बाबा महेश गिरी जी महाराज के तपस्थान शिव मंदिर दाना मंडी नवांशहर में गुरु जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरु महिमा संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का विशेष आयोजन निष्काम रामायण प्रचार समिति दाना मंडी की ओर से किया गया जिसमें नीलकंठ संकीर्तन मंडल द्वारा गुरु महिमा संकीर्तन किया गया |

03/10/2025

पंजाब धर्मार्थ आश्रम नैमिषारण्य, जिला सीतापुर (U.P.) में ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 बाबा महेशगिरी महाराज जी के समाधि स्थल पर गुरु महाराज जी के इस आश्रम में 2 अक्टूबर 2025 दिन वीरवार को महाराज श्री जी की पुण्यतिथि के अवसर की झलकियां |
इस अवसर पर पवन कुमार, अमित कैप्टन, परविंदर बत्रा,राजकुमार, रामकुमार शर्मा, प्रमोद कौशल, बिंदर, गगन चाना, अश्विनी गुप्ता, राकेश चेतल, रिंकू चड्डा,राजेश गुलाटी, विक्की सैनी आदि उपस्थित रहे |

Address

Shiv Mandir, Purani Dana Mandi
Nawanshahr Doaba
144514

Telephone

+917973846442

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brahmleen Sant Gurudev Shri Shri 1008 Baba Mahesh Giri Ji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Brahmleen Sant Gurudev Shri Shri 1008 Baba Mahesh Giri Ji Maharaj:

Share

Category