Rajput Samaj Nawalgarh

Rajput Samaj Nawalgarh Rajput samaj nawalgarh , to unite all the rajputs living in Nawalgarh tahsil.

जय माता जी की भाइयों , हमें गर्व है कि हम राजपूत हैं. यह मेरी सोच का एक छोटा सा प्रयास है की हम सब इस फेसबुक पेज के माध्यम से राजपूत भाई लोग एक साथ मिल जूल कर समाज के विकास के लिए अपने सोच और विचार रखे.

27/10/2025
सभी को जय माता जी की, जरूर जरूर पधारे
15/10/2025

सभी को जय माता जी की, जरूर जरूर पधारे

समस्त राजपूत सरदारों को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 19-3-2023 को प्रातः 11:00बजे राजपूत सभा भवन नवलगढ़ में समाज हितै...
19/03/2023

समस्त राजपूत सरदारों को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 19-3-2023 को प्रातः 11:00बजे राजपूत सभा भवन नवलगढ़ में समाज हितैषी, कमजोर, गरीब और उपेक्षित की आवाज सरकार तक पहुँचाने वाले, न केवल राजपूत समाज अपितु उपेक्षित को आरक्षण तथा आरक्षित को संरक्षण देने हेतु ,समाज हेतु सर्वस्व आहूत करने वाले स्पष्ट ओजस्वी वक्ता एवं समाजहित को सर्वोपरि मान पाली की टिकिट को ठोकर मारने वाले ठाकुर लोकेन्द्र सिंह जी कालवी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। महामना समाज के लिए मरा और जीया समाज ऐसे व्यक्तित्व को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त करें। अधिक से अधिक संख्या में पधारें।
निवेदक राजपूत समाज समिति नवलगढ सभी राजपूत संगठनों के साथ.

09/01/2023

राजपूत समाज सेवा समिति नवलगढ के तत्वाधान में आज स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें आसू सिंह जी सूरपुरा को साफा बंधवाकर तलवार भेंट की गई।सभा भवन के उद्घाटन में घोषित पांच लाख रुपए का चेक समिति को प्रदान किया। इनका बहुत बहुत धन्यवाद.

28/10/2022

राजपूत समाज नवलगढ़ का स्नेह मिलन हुआ बारवा गाँव में राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, गणपत सिंह जी श्री राजपूत सभा जयपुर महानगर अध्यक्ष, पूर्व मंत्री राधेश्याम जी तंवर, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवारा, शिक्षाविद वीरपाल सिंह जी जाखल उदयपुरवाटी अध्यक्ष राजपूत सभा गजेंद्र सिंह, राजपूत सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गुमान सिंह नारसिंधानी डिप्टी साहब सतपाल सिंह जी सीआई साहब गजेंद्र सिंह राठौड़, नवलगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष कैप्टन दीप सिंह जी गोठड़ा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विधानसभा अध्यक्ष नरपत सिंह बारवा करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवराज सिंह चिराना, प्रकाश सिंह गोठड़ा, वकील भोजराज सिंह जी विक्रम सिंह मझाऊ टवर सिंह गोठडा,महेंद्र सिंह झाझड, गोपाल सिंह चिराना,विक्रम सिंह चिराना,विक्रम सिंह जाखल, भानुप्रताप सिंह चिराना, टुन सा चिराना,धर्मवीर सिंह बारवा,कुलदीप सिंह बुगाला,कालू सिंह भाटी,विक्रम सिंह निर्बान,हिमत सिंह खिरोड,योगेंद्र सिंह खिरोड सरपंच जगमोहन सिंह, सरपंच पूर्ण सिंह,पूर्व सरपंच स्नेह कवर,मोना राठौड़,सरपंच पुष्पा कवर,महावीर सिंह, राजू सिंह गोठडा़, सुमेर सिंह बारवा,बलवीर सिंह जाखल, मदन सिंह,कुलदीप सिंह झाझड,शक्ति सिंह झाझड,अमर सिंह चिराना, मोहन सिंह मोहनवाड़ी,ओम सिंह जाखल,मनदीप सिंह जाखल,आदि नवलगढ़ राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे.

आज गोठड़ा गांव के मुख्य चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री वीरपाल सिंह जी जाखल को चुनरी का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किय...
23/10/2022

आज गोठड़ा गांव के मुख्य चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री वीरपाल सिंह जी जाखल को चुनरी का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया
श्री वीरपाल सिंह जाखल ने गोठड़ा गांव के राजपूत समाज की वंशावली की पुस्तक का लेखन किया, तथा आज वंशावली पुस्तक का विमोचन किया गया हमारा राजपूत समाज व आने वाली पीढ़ीया भी श्री वीरपाल सिंह जाखल की ऋणी रहेगी क्यूकी इन्होंने अपने तन,मन,धन मेहनत से इस वंशावली पुस्तक को लिखकर हमारे सामने पुस्तक के रूप में प्रस्तुत की, साथ ही साथ हमारे गांव के काकोसा, बाबोसा, दादोसा आदी ने भी अपना पूरा सहयोग दिया
वंशावली से नवयुवकों को अपने परिवार और अपने इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी वरना आजकल की पीढ़ी दादा परदादा तक ही सीमित है उन्हें चार पांच पीढ़ी की पूछे तो शायद ही बता पाए इसलिए इस प्रकार की पहल हर गांव हर समाज में होनी चाहिए
आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री मांगू सिंह जी बैंक मेनेजर,श्री केसर सिंह मास्टर जी,श्री छगन जी सिंह रेंजर, कैप्टन श्री दीप सिंह जी , श्री जुगल सिंह मास्टर जी, मंच का संचालन संगीता कंवर बाईसा ने किया.

आज दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को राजपूत समाज सेवा समिति की मीटिंग राजपूत सभा भवन में  आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता कैप्...
16/10/2022

आज दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को राजपूत समाज सेवा समिति की मीटिंग राजपूत सभा भवन में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता कैप्टन दीप सिंह जी ने की ।
दिपावली स्नेह मिलन व विभिन्न ऐजेण्डा पर विचार किया गया अगली मीटिंग में इन पर निर्णय किया जायेगा। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि 30 तारीख को मुकुंदगढ़ में दीपावली स्नेह मिलन रखा गया है और ऐजेण्डा पर 15 दिन में स्नेहमिलन के बाद होने वाली मीटिंग में सोच विचार कर के समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा मीटिंग में समाज के सरदार उपस्थित रहे कैप्टन दीप सिंह शिक्षाविद वीरपाल सिंह जाखल सरपंच राजेंद्र सिंह जी जी डॉ मोहन सिंह मोहनवाड़ी गुमान सिंह जी नाहर सिंधानी नरेंद्र सिंह जी खिरोड मदन सिंह जी गोठड़ा कल्याण सिंह जी झाझड राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष नरपत सिंह जी बारवा बड़वासी देवी सिंह जी गोठडा विक्रम सिंह जी मझाऊ सुमेर सिंह जी सुर्जनपुरा सुमेर सिंह बाय बहादुर सिंह जी बलरिया अमर सिंह जी चिराना चिराना राजेंद्र सिंह जी गोठड़ा हमीर सिंह जी नारसिंधानी शायर सिंह गोकुल जी भोजनगर बलवंत सिंह पूर्व सरपंच हेमन्त सिंह घोड़ीवाला सायर सिंह जी मुकनगढ़ बलवीर सिंह बारवा.

21/05/2022

जिन लोगों को कुछ भी कहने सुनने से कोई फर्क नहीं पड़ता।जो सुन्न में ही रहते हैं। अपनी-अपनी ही गाते हैं।जो समझते हैं कि मेरे से ज्यादा कोई नहीं जानता।।उन को छोड़ कर बाकी सब जो जागे हुए हैं,या जाग रहे हैं या जागने की इच्छा कर रहे हैं।उन सभी भाईयों तथा माताओं बहनों बेटियों से निवेदन है कि किसका इंतज़ार कर रहे हो।हमारा हित हम खुद ही कर सकते हैं दूसरा ओर कोई नहीं।। ओर दुसरा कोई करेगा भी क्यों???? हां बैवकूफ बना कर वोट जरुर ले सकता है।ओर इसी तरह से क ई सालों से हो रहा है। किस ने क्या किया राजपूतों के लिए।। अगर लड़ कर(न्याय पूर्वक) संघर्ष करके अपना हक़ लेना चाहते हैं तोआओ ना????हम करेंगे छोटी छोटी बातों के अंधेरे को हटाकर उजाला लायेंगें। अगर उजाला चाहिए तो एक जलता हुआ दीप ही काफी हे। वरना हज़ारों बुझी हुई लालटेने भी किसी काम की नहीं????उठो जागो सोचो हम कोन हैं ओर क्या कर सकते हैं????आप कहीं आसपास से है तो कल सुबह 8,30बजे भोजनालय में मिलते है ंओके सा

17/05/2022

राजपूत समाज में आजादी के बाद जो गिरावट आई इसके मुख्य मुख्य कारण इस प्रकार रहे।(1) काफी समय पहले ही आम राजपूत लगभग गरीबी में ही रहा है।उपर से लेकर नीचे तक यह परंपरा रही है कि पिता के मरने के बाद बड़े लड़के को सारे संसाधन ओर सता सौंपदी जाती थी। छोटे भाइयों को जीवन यापन करने के लिए कुछ जमीन देकर पल्ला छुडा लेते थे।अब वो छूट भैया जहां जमीन मिली वहां जाकर बस जाते थे।तो उन्होंने अपना पेशा नोकरी पेशा मुख्य रूप से फौज़ पुलिस की नौकरी ओर कुछ जो थोड़ा बहुत जानकारी रखते थे वो जागीर दार या सेठों के यहां नोकरी पर रह जाते थे। ओर उनमें जो कहीं नहीं लग पाते थे वो या तो खेती करके ओर शराब निकाल कर बेचने का काम करते थे। दिन रात घर में रहने के कारण शराब पीने के आदी हो गए। उस समय फोज या पुलिस में होते थे। उन्हें सब नौकर कहते थे कि फलां फलां का लड़का नौकर हो गया ओर इसमें बड़ी शान समझते थे।जब छुट्टी आते थे तो दिन रात महफिलें चलती थी। किसी किसी को जो खास होते थे उन्हें रम पिलाने का तथा औरों को देसी की खूब मनवार होती थी।महीलाऐं भी इस में पीछे नहीं थी ।रात होते ही जो छुट्टी आए हुए हैं उनको ताला देने की रश्म पिछले कई सालों तक रही है।जब पति पत्नी सोने वाले मकान में घुस जाते थे तब दस पंद्रह महीलाऐं जिनमें खासकर भाभीयां हुआ करती थी।उस मकान के आगे बैठ कर गीत गाया करती थी। जिसमें भाभी देवर के रंगीले रशीले गीत गाती थी। फिर वो बन्ना सा सभी की मनवार करते थे जो कोई मनवार नहीं लेती उन्हें दूसरे दिन पेड़े आदि बांटे जाते थे। इस प्रकार छुट्टी पूरी होने के दो तीन दिन पहले तो रोजाना ही डेकची चढी ही रहती थी और पांच चार साथी बने ही रहते थे।ओर नोकरी पर जाने वाले दिन तो हद ही हो जाती थी। जबरदस्ती बस या ट्रेन में चढाकर आते थे। मैं ये बात सब लोगों के लिए नहीं कह रहा हूं लेकिन कुछ के कम कुछ के ज्यादा यही हाल थे।इस तरह से राजपूत शराब पीना पिलाना,मांस खाना ओर फिर आपसी छोटी छोटी बातों को लेलेकर अपने ही परिवार या बगल वाले परीवार से झगड़ा करना आम बात थी।अब आप लगाओ अंदाजा कि इस तरह के परिवारों के बच्चे क्या बनेंगे। घर में महीलाओं के आपसी झगड़े जो ठंडी रात में कोस कोस दूर सुनते थे। ऐसे माहोल में रहकर बच्चे क्या बनेंगे आप आराम से आइडिया लगा सकते हो। जहां राजपूतों के बड़े गांव थे वहां तो कलतक ऐसे ही था। लेकिन जिन गांवों में ऐक दो कोटड़ी ही हुआ करती थी वहां पर अच्छा मिलाप ओर भाईचारा मिलता है और अवगुणों से दूर रहते आए हैं।ये सब इन आंखों से देखा हुआ है मुक्त होगी, है। आज का राजपूत समाज ऐक आध परिवार को छोड़कर सभ्य है शिक्षित हैं अपना भला बुरा जानता है।इस शराब ने एक महान संस्कृति को धराशाई कर दिया। इस के सेवन करने वालों के द्वारा ही ऐसे विवाद,आपसी बंटवारों में मनमानी,आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश का मुख्य कारण शराब है।जितने भी अनाचार, व्यभिचार, दुराचार, आप सी धोका, ओर ओछी घटनाएं हुई है या हो रही है उनके पीछे कहीं न कहीं ये डाकणी मिलेगी।

Address

Gothra
Nawalgarh
333042

Telephone

+919460148924

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajput Samaj Nawalgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Rajput Samaj Nawalgarh:

Share