बाबा रामसापीर मंदिर नवलगढ़

  • Home
  • India
  • Nawalgarh
  • बाबा रामसापीर मंदिर नवलगढ़

बाबा रामसापीर मंदिर नवलगढ़ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बाबा रामसापीर मंदिर नवलगढ़, Hindu temple, 333042, Nawalgarh.

05/12/2024

जय बाबा रामदेव री 🚩

05/06/2022

बाबा रामदेव जी के शांयकालीन आरती दर्शन रामदेवरा रुणिचा धाम से

बाबा रामदेव मंदिर नवलगढ़ से आरती व ज्योत का दर्शन Live...
27/08/2020

बाबा रामदेव मंदिर नवलगढ़ से आरती व ज्योत का दर्शन Live...

रामदेव मंदिर नवलगढ़ से आरती व ज्योत दर्शन Live with Rajasthan Update & Nawalgarh News

बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर सभी भक्तों को बधाईयां...रामदेव जी (बाबा रामदेव) रामसा पीर, रामदेव पीर राजस्थान के एक लोक दे...
20/08/2020

बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर सभी भक्तों को बधाईयां...

रामदेव जी (बाबा रामदेव) रामसा पीर, रामदेव पीर राजस्थान के एक लोक देवता हैं। जिनकी पूजा सम्पूर्ण राजस्थान व गुजरात समेत कई भारतीय राज्यों में की जाती है। इनके समाधि-स्थल रामदेवरा पर भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष द्वितीया को भव्य मेला लगता है। जहाँ पर देश भर से लाखों श्रद्धालु पहुँचते हैं।

••• बाबा रामदेव •••
रुणिचा के शासक तथा समाज सुधारक
उत्तरवर्ती - अजमल जी
जन्म - भाद्रपद शुक्ल दूज वि.स. 1462
उण्डू काश्मीर, तहसील-शिव
जिला - बाड़मेर
निधन - वि.स. 1498
समाधि - रामदेवरा
पिता - अजमलजी तंवर
माता - मैणादेवी
धर्म - हिन्दू
वे चौदहवीं सदी के एक शासक थे। जिनके पास मान्यतानुसार चमत्कारी शक्तियां थीं। उन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों तथा दलितों के उत्थान के लिए समर्पित किया। भारत में कई समाज उन्हें अपने इष्टदेव के रूप में पूजते हैं। उन्हें श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है।
उन्हें भगवान विष्णु का कल्कि अवतार माना जाता है। राजा अजमल ने रानी मिनलदेवी से विवाह किया। राजा अजमल निःसंतान होने से दुखी थे। उन्होंने द्वारका जाकर श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उन्हें उनके जैसी संतान प्राप्त हो। उनके दो पुत्र हुए, बड़े बिरमदेव और छोटे पुत्र रामदेव। रामदेव का जन्म वि.स. १४०५ में भाद्र शुक्ल दूज को बाड़मेर जिले के रामदेरिया, उंडू-काश्मीर में एक राजपूत परिवार में हुआ।

बाबा रामदेव मुस्लिमों के भी आराध्य हैं और वे उन्हें रामसा पीर या रामशाह पीर के नाम से पूजते हैं। रामदेवजी के पास चमत्कारी शक्तियां थी तथा उनकी ख्याति दूर दूर तक फैली। किंवदंती के अनुसार मक्का से पांच पीर रामदेव की शक्तियों का परीक्षण करने आए। रामदेवजी ने उनका स्वागत किया तथा उनसे भोजन करने का आग्रह किया। पीरों ने मना करते हुए कहा वे सिर्फ अपने निजी बर्तनों में भोजन करते हैं, जो कि इस समय मक्का में हैं। इस पर रामदेव मुस्कुराए और उनसे कहा कि देखिए आपके बर्तन आ रहे हैं और जब पीरों ने देखा तो उनके बर्तन मक्का से उड़ते हुए आ रहे थे। रामदेवजी की क्षमताओं और शक्तियों से संतुष्ट होकर उन्होंने उन्हें प्रणाम किया तथा उन्हें राम शाह पीर का नाम दिया। रामदेव की शक्तियों से प्राभावित होकर पांचों पीरों ने उनके साथ रहने का निश्चय किया। उनकी मज़ारें भी रामदेव की समाधि के निकट स्थित हैं।

रामदेव सभी मनुष्यों की समानता में विश्वास करते थे, चाहे वह उच्च या निम्न हो, अमीर या गरीब हो। उन्होंने दलितों को उनकी इच्छानुसार फल देकर उनकी मदद की। उन्हें अक्सर घोड़े पर सवार दर्शाया जाता है। उनके अनुयायी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, मुंबई, दिल्ली के साथ पाकिस्तान के सिंध तक फैले हुए हैं। राजस्थान में कई मेले आयोजित किए जाते हैं। उनके मंदिर भारत के कई राज्यों में स्थित हैं।

रामदेवरा (जैसलमेर) स्थित बाबा रामदेव की समाधि
समाधि संपादित करें।
बाबा रामदेव ने वि.स. १४४२ में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को राजस्थान के रामदेवरा (पोकरण से 10 कि.मी.) में जीवित समाधि ले ली।

#रामदेव_जयंती

रामदेव जयंती, अर्थात् बाबा का जन्मदिवस प्रतिवर्ष उनके भक्तों द्वारा सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। यह तिथि हिन्दू पंचांग के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दूज पर पड़ती है। इस दिन राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है और रामदेवरा के मंदिर में एक अंतरप्रांतीय मेले का आयोजन होता है जिसे "भादवा का मेला" कहते हैं। इस मेले में देश के हर कोने से लाखों हिन्दू और मुस्लिम श्रद्धालु यात्रा करते हुए पहुंचते हैं तथा बाबा की समाधि पर नमन करते हैं।

बाबा रामसापीर की जय...
31/05/2020

बाबा रामसापीर की जय...

बोल रामसा पीर की...🚩
18/05/2020

बोल रामसा पीर की...🚩

🌹सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे 🌷प्यारे बाबा रामदेव जी भक्तो को सपरिवार मे सभी को 🌺 अक्षय तृतीया और 🌺 🌙 बाबा रामदेव ज...
26/04/2020

🌹सभी गुरुजनो और विद्वंजनों और मेरे 🌷प्यारे बाबा रामदेव जी भक्तो को सपरिवार मे सभी को 🌺 अक्षय तृतीया और 🌺 🌙 बाबा रामदेव जी के विवाह दिवस 🔱 की 👣हार्दिक शुभकामनाएं 🌺 एवं ❤ हार्दिक बधाई हो 💐🌸जय बाबे री सा 🚩 द्वारीकाधीश के दर्शन द्वारीका से 💜 एवं ❤ देवभुमी रामदेवरा से आज के 👀 शुभ दर्शन 👀 दिनांक 26 ❤ 0 4❤ 2020🌹🎠

21/03/2020

बाबा रामदेव मंदिर नवलगढ के पट 22 से 31 मार्च तक रहेंगे बन्द...
सिर्फ पुजारी करेंगे सुबह शाम पूजा...

19/03/2020

बोल...
रामसापीर की जय हो...
🚩🚩🚩

जय बाबा री🙏
04/02/2020

जय बाबा री🙏

कल भरेगा बाबा रामदेव का छोटा मेला...आज शाम प्रकट हुई जोत...मंदिर बाबा के जयकारों से गूंजा...जोत के बाद प्रसाद किया गया व...
03/02/2020

कल भरेगा बाबा रामदेव का छोटा मेला...
आज शाम प्रकट हुई जोत...
मंदिर बाबा के जयकारों से गूंजा...
जोत के बाद प्रसाद किया गया वितरित...
कल हजारों श्रद्धालु लगाएंगे बाबा के मंदिर में धोक...
#रामसापीर

Address

333042
Nawalgarh
333042

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बाबा रामसापीर मंदिर नवलगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category