श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा नौतनवा

  • Home
  • India
  • Nautanwa
  • श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा नौतनवा

श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा नौतनवा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा नौतनवा, Hindu temple, Ward No 18 Janki Nagar, Nautanwa.

मोतीलाल गौतम और चन्द्रावती देवी के सुपुत्री का शुभ विवाह आज श्री रामजानकी मंदिर ( ठाकुर द्वारा ) से जन सहयोग से संपन्न ह...
17/05/2026

मोतीलाल गौतम और चन्द्रावती देवी के सुपुत्री का शुभ विवाह आज श्री रामजानकी मंदिर ( ठाकुर द्वारा ) से जन सहयोग से संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने वर बधू को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद जीवन की कामना किया।

यह मोतीलाल गौतम और उनकी धर्मपत्नी चन्द्रावती देवी हैं, जो दलित समाज से आते हैं और नौतनवा नगर पालिका परिषद के वार्ड न.२ क...
15/05/2026

यह मोतीलाल गौतम और उनकी धर्मपत्नी
चन्द्रावती देवी हैं, जो दलित समाज से आते हैं और नौतनवा नगर पालिका परिषद के वार्ड न.२ के निवासी हैं ।पहले पल्लेदारी का कार्य करके जीवन यापन करते थे परंतु अब उम्र के इस पड़ाव पर कबाड़ तथा रद्दी कागज बीन कर अपना परिवार चलाते हैं ।इनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए इनकी बेटी का शुभ विवाह श्री रामजानकी मंदिर ( ठाकुर द्वारा) की प्रबंध समिति ने कराने का निर्णय लिया है ।
शुभ विवाह १७ मई , रविवार को ठाकुर मंदिर नौतनवा से दिन में जन सहयोग से होना है ।
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि सपरिवार पधार कर इस आयोजन को सफल बनाएं ।

05/05/2026

आज बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री ठाकुर द्वारा नौतनवा में नित्य चलने वाले माँ अन्नपूर्णा नित्य प्रसाद सेवा के सायं काल के भोजन प्रसाद की व्यवस्था श्री अनीश शाव जी ने अपने ओर से किया है ।आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।

11/04/2026

आप सभी को सादर अवगत कराना है कि दिनांक 12 अप्रैल दिन रविवार और 13 अप्रैल दिन सोमवार को हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार "श्री आलोक जोशी जी" ने अपने पिता "स्वर्गीय राजकुमार जोशी जी" के स्मृति में प्रतिदिन चलने वाले “माँ अन्नपूर्णा नित्य प्रसाद सेवा “ के भोजन प्रसाद का आयोजन अपनी तरफ़ से किया है ।आप सभी सादर आमंत्रित हैं।🙏🏻🙏🏻
जय सियाराम , जय हनुमान।।🙏🏻🚩

आप सभी को यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि श्री राम जानकी मंदिर ( ठाकुर द्वारा) नौतनवा द्वारा संचालित “माँ अन्नपूर्णा...
03/04/2026

आप सभी को यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि श्री राम जानकी मंदिर ( ठाकुर द्वारा) नौतनवा द्वारा संचालित “माँ अन्नपूर्णा नित्य प्रसाद सेवा “द्वारा प्रतिदिन साँय काल मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है ।
सेवा का यह कार्य विगत वर्ष अक्षय तृतीया ( ३० अप्रैल २०२५ ) से अनवरत चल रहा है ।
सेवा कार्य के एक सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर २० अप्रैल २०२६ को मंदिर परिसर में “अखंड मानस पाठ एव विशाल भंडारा “का आयोजन किया गया है ।
आप सभी से अनुरोध है कि इस अवसर पर पहुँच कर प्रसाद ग्रहण करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाये ।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री रामजानकी मंदिर ( ठाकुर द्वारा) नौतनवा में आयोजित विशाल संत समागम और भंडारा संपन्न हुआ...
15/01/2026

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री रामजानकी मंदिर ( ठाकुर द्वारा) नौतनवा में आयोजित विशाल संत समागम और भंडारा संपन्न हुआ । समापन के अवसर पर संतों को कंबल वितरण भी हुआ ।

आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏
14/01/2026

आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏

08/12/2025

आप सभी को सादर अवगत कराना है कि श्री राकेश जायसवाल ( प्लाई स्टोर )द्वारा कल ९ दिसम्बर , मंगलवार को साँय काल के भंडारे का आयोजन किया गया है,
आप सभी सादर आमंत्रित है ।
श्री राकेश जी इससे पूर्व भी प्रत्येक माह की ९ तारीख को भंडारे का आयोजन करते है ।
उन्हें कोटिश:साधुवाद 🙏

07/12/2025

आप सभी को यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि ठाकुर मंदिर में चल रहे भंडारे में आज (७दिसंबर )के भोजन प्रसाद का आयोजन नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाज सेवी तथा मंदिर प्रबंधन से जुड़े श्री महेंद्र कुमार बेरीवाल जी के द्वारा किया जाएगा ।
बताते चले कि श्री महेंद्र जी ने अपनी स्वर्गीय माता जी के स्मृति में प्रत्येक माह की ७ तारीख को भोजन प्रसाद का आयोजन अपनी तरफ़ से करने का संकल्प लिया है।
जय श्री राम 🙏

04/12/2025

Address

Ward No 18 Janki Nagar
Nautanwa
273164

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा नौतनवा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category