Gayatri Shaktipeeth Naihati

Gayatri Shaktipeeth Naihati Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gayatri Shaktipeeth Naihati, Religious Center, Naihatti, Naihati.

*गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन* नैहाटी, 19 जुलाई। अखिल विश्व...
23/07/2026

*गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन*

नैहाटी, 19 जुलाई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के उद्देश्य से विगत 10 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे निःशुल्क पौधा वितरण अभियान का इस वर्ष भी सफल आयोजन किया गया। इसके साथ ही नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए *निःशुल्क नेत्र जांच* एवं *नेत्र चिकित्सा शिविर* का भी आयोजन किया गया, जिसमें *बड़ी संख्या में लोगों* ने लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नैहाटी के नव-निर्वाचित विधायक के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बाल संस्कार शाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं संस्कारपरक कार्यक्रम रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। सभी ने उनके आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ-साथ पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित प्रेरणादायी साहित्य, 'अखण्ड ज्योति' पत्रिका तथा 'युग निर्माण योजना' के अंक भी निःशुल्क पौधों के साथ वितरित किए गए।

10/07/2026
🙏🌹 सादर प्रणाम 🌹🙏परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के पावन आशीर्वाद से गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी द्वारा जनसेवा एवं पर्...
09/07/2026

🙏🌹 सादर प्रणाम 🌹🙏

परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के पावन आशीर्वाद से गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी द्वारा जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर एवं निःशुल्क 2000 पौधा वितरण का आयोजन किया जा रहा है।

आप सभी अखिल विश्व गायत्री परिवार की शाखाओं, प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों, युवा मंडलों एवं समस्त परिजनों से सादर अनुरोध है कि अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिकों तक इस सेवा कार्य की जानकारी पहुँचाएँ तथा स्वयं भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

📅 दिनांक: 19 जुलाई 2026 (रविवार)
🕗 समय: प्रातः 08:00 बजे से
📍 स्थान: गौरीपुर चौमाथा, नैहाटी, पश्चिम बंगाल

विशेष सूचना
नेत्र परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्शानुसार उचित उपचार एवं आवश्यकता अनुसार पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विशेष अनुरोध
अपने क्षेत्र के ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों का नाम एवं मोबाइल नंबर 15 जुलाई 2026 तक गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी कार्यालय अथवा दूरभाष (फोन) के माध्यम से अवश्य उपलब्ध करा दें, ताकि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से की जा सकें।

आइए, हम सब मिलकर सेवा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत अभियान को सफल बनाएँ।

विनीत
गायत्री शक्तिपीठ,नैहाटी

.                  *॥ ॐ भूर्भुवः स्वः ॥*           🌸 *गायत्री जयंती महोत्सव* 🌸आप सभी श्रद्धालु परिजनों को सप्रेम आमंत्रण...
22/06/2026

. *॥ ॐ भूर्भुवः स्वः ॥*
🌸 *गायत्री जयंती महोत्सव* 🌸

आप सभी श्रद्धालु परिजनों को सप्रेम आमंत्रण।

गायत्री जयंती के पावन अवसर पर 24 जून दिन बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी में दिव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

*कार्यक्रम:* 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार सुबह 9:30 बजे से, 12:30 बजे से भोग प्रसाद

*स्थान:* गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी

इस पावन अवसर पर आप सभी अपने परिवार सहित उपस्थित होकर यज्ञ, उपासना एवं सामूहिक साधना का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

🙏 *विशेष निवेदन:*
इस दिव्य आयोजन आप सभी सपरिवार यज्ञीय वेश-भूषा में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

🌺 *विनीत* 🌺
*गायत्री शक्तिपीठ, नैहाटी*

Address

Naihatti
Naihati

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gayatri Shaktipeeth Naihati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share