09/07/2026
हर हर महादेव 🚩
आज सिविल लाइन स्थित बोदाबाग बन्ना हाउस परिसर में भगवान श्री सिद्धेश्वरनाथ शिव ज्योतिर्लिंग की प्राण-प्रतिष्ठा एवं विधि-विधान से पूजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मऊगंज के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदरणीय श्री सुखेन्द्र सिंह 'बन्ना' जी के साथ शिवधाम मंदिर फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रांजल सिंह ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रार्थना है कि देवाधिदेव महादेव समस्त भक्तों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें, धर्म की रक्षा करें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और जनकल्याण का प्रकाश सदैव बना रहे।
ॐ नमः शिवाय। 🙏