Aastha Mahila Mandal Nagpur

Aastha Mahila Mandal Nagpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aastha Mahila Mandal Nagpur, Religious organisation, shanti nagar, Nagpur.

26/03/2024

भक्ति कथा 🌹 पूजा पाठ 👉 प्रभु प्रेम या कर्मकांड ?

एक शूद्र महिला रानी रासमणि ने मंदिर बनवाया। चूंकि वह शूद्र थी, उसके मंदिर में कोई ब्राह्मण पूजा करने को राजी न हुआ। हालांकि रासमणि खुद भी कभी मंदिर में अंदर नहीं गई थी, क्योंकि कहीं मंदिर अपवित्र न हो जाए! यह तो ब्राह्मण होने का लक्षण हुआ। जो अपने को शूद्र समझे, वह ब्राह्मण। जो अपने को ब्राह्मण समझे, वह शूद्र।

रासमणि कभी मंदिर के पास भी नहीं गई, भीतर भी नहीं गई, बाहर-बाहर से घूम आती थी। दक्षिणेश्वर का विशाल मंदिर उसने बनाया था, लेकिन कोई पुजारी न मिलता था। और रासमणि शूद्र थी, इसलिए वह खुद पूजा न कर सकती थी। मंदिर क्या बिना पूजा के रह जाएगा? वह बड़ी दुखी थी, बड़ी पीड़ित थी। रोती थी, चिल्लाती थी--कि कोई पुजारी भेज दो!

फिर किसी ने खबर दी कि गदाधर नाम का एक ब्राह्मण लड़का है, उसका दिमाग थोड़ा गड़बड़ है, शायद वह राजी हो जाए। क्योंकि यह दुनिया इतनी समझदार है कि इसमें शायद गड़बड़ दिमाग के लोग ही कभी थोड़े से समझदार हों तो हों। यह गदाधर ही बाद में रामकृष्ण बना।

गदाधर को पूछा। उसने कहा कि ठीक है, आ जाएंगे। उसने एक बार भी न कहा कि ब्राह्मण होकर मैं शूद्र के मंदिर में कैसे जाऊं? गदाधर ने कहा, ठीक है। प्रार्थना यहां करते हैं, वहां करेंगे। घर के लोगों ने भी रोका, मित्रों ने भी कहा कि कहीं और नौकरी दिला देंगे। नौकरी के पीछे अपने धर्म को खो रहा है? पर गदाधर ने कहा, नौकरी का सवाल नहीं है; भगवान बिना पूजा के रह जाएं, यह बात जंचती नहीं; करेंगे।
मगर तब खबर रासमणि को मिली कि यह पूजा तो करेगा, लेकिन पूजा में यह दीक्षित नहीं है। इसने कभी पूजा की नहीं है। यह अपने घर ही करता रहा है। इसकी पूजा का कोई शास्त्रीय ढंग, विधि-विधान नहीं है। और इसकी पूजा भी जरा अनूठी है।

कभी करता है, कभी नहीं भी करता। कभी दिन भर करता है, कभी महीनों भूल जाता है। और भी इसमें कुछ गड़बड़ हैं; कि यह भी खबर आई है कि यह पूजा करते वक्त पहले खुद भोग लगा लेता है अपने को, फिर भगवान को लगाता है। खुद चख लेता है मिठाई वगैरह हो तो। रासमणि ने कहा, अब आने दो। कम से कम कोई तो आता है।

वह आया, लेकिन ये गड़बड़ें शुरू हो गईं। कभी पूजा होती, कभी मंदिर के द्वार बंद रहते। कभी दिन बीत जाते, घंटा न बजता, दीया न जलता; और कभी ऐसा होता कि सुबह से प्रार्थना चलती तो बारह-बारह घंटे नाचते ही रहते रामकृष्ण।

आखिर रासमणि ने कहा कि यह कैसे होगा? ट्रस्टी हैं मंदिर के, उन्होंने बैठक बुलाई। उन्होंने कहा, यह किस तरह की पूजा है? किस शास्त्र में लिखी है?

रामकृष्ण ने कहा, शास्त्र से पूजा का क्या संबंध है? पूजा प्रेम की है। जब मन ही नहीं होता करने का, तो करना गलत होगा। और वह तो पहचान ही लेगा कि बिना मन के किया जा रहा है। तुम्हारे लिए थोड़े ही पूजा कर रहा हूं। उसको मैं धोखा न दे सकूंगा। जब मन ही करने का नहीं हो रहा, जब भाव ही नहीं उठता, तो झूठे आंसू बहाऊंगा, तो परमात्मा पहचान लेगा। वह तो पूजा न करने से भी बड़ा पाप हो जाएगा कि भगवान को धोखा दे रहा हूं। जब उठता है भाव तो इकट्ठी कर लेता हूं। दो तीन सप्ताह की एक दिन में निपटा देता हूं। लेकिन बिना भाव के मैं पूजा न करूंगा।

और उन्होंने कहा, तुम्हारा कुछ विधि-विधान नहीं मालूम पड़ता। कहां से शुरू करते, कहां अंत करते।

रामकृष्ण ने कहा, वह जैसा करवाता है, वैसा हम करते हैं। हम अपना विधि-विधान उस पर थोपते नहीं। यह कोई क्रियाकांड नहीं है, पूजा है। यह प्रेम है। रोज जैसी भाव-दशा होती है, वैसा होता है। कभी पहले फूल चढ़ाते हैं, कभी पहले आरती करते हैं। कभी नाचते हैं, कभी शांत बैठते हैं। कभी घंटा बजाते हैं, कभी नहीं भी बजाते। जैसा आविर्भाव होता है भीतर, जैसा वह करवाता है, वैसा करते हैं। हम कोई करने वाले नहीं।
उन्होंने कहा, यह भी जाने दो। लेकिन यह तो बात गुनाह की है कि तुम पहले खुद चख लेते हो, फिर भगवान को भोग लगाते हो! कहीं दुनिया में ऐसा सुना नहीं। पहले भगवान को भोग लगाओ, फिर प्रसाद ग्रहण करो। तुम भोग खुद को लगाते हो, प्रसाद भगवान को देते हो।

रामकृष्ण ने कहा, यह तो मैं कभी न कर सकूंगा। जैसा मैं करता हूं, वैसा ही करूंगा। मेरी मां भी जब कुछ बनाती थी तो पहले खुद चख लेती थी, फिर मुझे देती थी। पता नहीं, देने योग्य है भी या नहीं। कभी मिठाई में शक्कर ज्यादा होती है, मुझे ही नहीं जंचती, तो मैं उसे नहीं लगाता। कभी शक्कर होती ही नहीं, मुझे ही नहीं जंचती, तो भगवान को कैसे प्रीतिकर लगेगी? जो मेरी मां न कर सकी मेरे लिए, वह मैं परमात्मा के लिए नहीं कर सकता हूं।

ऐसे प्रेम से जो भक्ति उठती है, वह तो रोज-रोज नई होगी। उसका कोई क्रियाकांड नहीं हो सकता। उसका कोई बंधा हुआ ढांचा नहीं हो सकता। प्रेम भी कहीं ढांचे में हुआ है? पूजा का भी कहीं कोई शास्त्र है? प्रार्थना की भी कोई विधि है? वह तो भाव का सहज आवेदन है। भाव की तरंग है।

श्री राधे 🙏🏻🌺

02/01/2023

Shivpuran in nagpur sabhi bhaktjan katha ka labh le 🙏🙏🙏


Please like and share as much as possible 🙏😊this song covered by from this group member her name is Sapna Guru please su...
26/12/2022

Please like and share as much as possible 🙏😊this song covered by from this group member her name is Sapna Guru please support her for her beautiful voice and amazing talent❤️


Hello everyone do like and share my new video❤️

9 औषधियों के पेड़ पौधे जिन्हें नवदुर्गा कहा गया है -प्रथम शैलपुत्री (हरड़) :कई प्रकार के रोगों में काम आने वाली औषधि हरड...
16/04/2022

9 औषधियों के पेड़ पौधे जिन्हें नवदुर्गा कहा गया है -
प्रथम शैलपुत्री (हरड़) :कई प्रकार के रोगों में काम आने वाली औषधि हरड़ हिमावती है जो देवी शैलपुत्री का रूप है.यह आयुर्वेद की प्रधान औषधि है।
यह पथया, हरीतिका,अमृता, हेमवती,कायस्थ,चेतकी और श्रेयसी सात प्रकार की होती है।

द्वितीय: ब्रह्मचारिणी (ब्राह्मी)- यह आयु व याददाश्त बढ़ाकर, रक्तविकारों को दूर कर स्वर को मधुर बनाती है.इसलिए इसे सरस्वती भी कहा जाता है।

तृतीय:चंद्रघंटा (चंदुसूर) - यह एक ऎसा पौधा है जो धनिए के समान होता है यह औषधि मोटापा दूर करने में लाभप्रद है इसलिए इसे चर्महंती भी कहते हैं।

चतुर्थ :कूष्मांडा (कुम्हड़ा))- इस औषधि से पेठा (मिठाई) बनता है,यह रक्त विकार दूर कर पेट को साफ करने में सहायक है।मानसिक रोगों में यह अमृत समान है।

पंचम: स्कंदमाता (अलसी)- यह औषधि वात,पित्त व कफ रोगों की नाशक औषधि है और फाइबर अधिक होने के साथ यह रक्त शोधक भी है।

षष्ठं : कात्यायनी (मोइया) :यह औषधि कफ, पित्त व गले के रोगों का नाश करती है।

सप्तम :कालरात्रि (नागदौन)यह देवी नागदौन औषधि के रूप में भी जानी जाती है यह मन एवं मस्तिष्क के विकारों को दूर करने वाली और सभी प्रकार के रोगों में लाभकारी है.यह पाइल्स के लिये भी रामबाण औषधि है ।

अष्टम् : महागौरी (तुलसी) : तुलसी 7 प्रकार की होती है सफेद ,काली ,मरूता,दवना,कुढेरक,अर्जक और षटपत्र ये रक्त को साफ कर ह्वदय रोगों का नाश करती है

(9) नवम् :सिद्धिदात्री (शतावरी) :यह औषधि बल, बुद्धि एवं विवेक के लिए उपयोगी है.विशेषकर प्रसूताओं के लिए यह रामबाण औषधि है ।
#आयुर्वेद

-【 एक अखबार के लेख से जानकारी】

श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏
14/04/2022

श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏
श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏
श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏
श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏
श्री शिवाय नमुस्तभ्यं🙏

30/03/2022

Must read🧏‍♀️
कुछ साल पहले, मेरी एक सहेली ने सिर्फ 50 साल की उम्र पार की थी। लगभग 8 दिनों बाद वह एक बीमारी से पीड़ित हो गई थी ...और उसकी जल्दी ही मृत्यु हो गई।
ग्रुप में हमें एक शोक संदेश प्राप्त हुआ कि "दुख की बात है .वह हमारे साथ नहीं रही " *RIP*
दो महीने बाद मैंने उसके पति को फोन किया। ऐसे ही मुझे लगा कि .. वह बहुत परेशान होगा. क्योंकि ट्रैवल वाला जॉब था। अपनी मृत्यु तक मेरी सहेली सब कुछ देख लेती थी .. घर .. अपने बच्चों की शिक्षा ... वृद्ध ससुराल वालों की देखभाल करना .. उनकी बीमारी .. रिश्तेदारों का प्रबंधन करना _सब कुछ, सब कुछ, सब कुछ_
वह कहती रहती थी .."मेरे घर को मेरे समय की जरूरत है, मेरे पति चाय काफ़ी भी नहीं बना पाते, मेरे परिवार को मुझसे हर चीज के लिए जरूरत है, लेकिन कोई भी मेरे द्वारा किए गए प्रयासों की परवाह नहीं करता है और न ही मेरी सराहना करता है। सब मेरी मेहनत को नोर्मल मान के चलते हैं "......
मैंने उसके पति को यह जानने के लिए फ़ोन किया कि क्या परिवार को किसी सहारे की जरूरत है. मुझे लगा कि उनके पति बहुत परेशान होंगे .. अचानक से सारी ज़िम्मेदारियों को निभाना है, उम्र बढ़ने के साथ साथ .. माता-पिता, बच्चे, अपनी नौकरी , इस पर अकेलापन उम्र .. कैसे होंगे बेचारे ?
फोन कुछ समय के लिए बजा ..नही उठाया ... एक घंटे के बाद उन्होंने वापस कॉल किया.. उसने माफी मांगी कि वह मेरे कॉल का जवाब नहीं दे पाए. क्यूँकि अपने क्लब में एक घंटे के लिए टेनिस खेलना शुरू किया था और दोस्तों से मिलना वग़ैरह भी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनका समय ठीक से गुजर जाए।
यहां तक ​​कि उन्होंने पुणे में ट्रान्स्फ़र करवा लिया। इसलिए अब ट्रैवल नही करना पड़ता ।
"घर पर सब ठीक है?" मैंने पूछा;
उन्होंने जवाब दिया,एक रसोइया रख लिया है ,थोड़ा और पेमेंट किया तो वह किराने का सामान और सब्ज़ी फल वग़ैरह भी ला देगा । उन्होंने अपने बूढ़े माता-पिता के लिए "फ़ुल टाइम केयर टेकर" रख ली थी।
"ठीक चल रहा है.. बच्चे भी ठीक हैं। जीवन धीरे धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है “...उन्होंने कहा।
मैं मुश्किल से एक-दो वाक्य बोल पायी और हमारी बात पूरी हो गयी ।
मेरी आंखों में आंसू आ गए।
मेरी सहेली मेरे ख्यालों में आ रही थी ... उसने अपनी सास की छोटी सी बीमारी के लिए हमारे स्कूल के पुनर्मिलन को छोड़ दिया था। वो अपनी भतीजी की शादी में नही गयी क्योंकि उसको अपने घर में मरम्मत के काम की देखरेख करनी थी।
वह कई मजेदार पार्टियों और फिल्मों से चूक गई थी क्योंकि उसके बच्चों की परीक्षा थी और उसे खाना बनाना था, उसे अपने पति की जरूरतों का ख्याल रखना था ...
उसने हमेशा कुछ प्रशंसा और कुछ पहचान की तलाश की थी .. जो उसे कभी नहीं मिली।
आज मुझे उसका कहने का मन हो रहा है ।।
यहाँ कोई भी अपरिहार्य नहीं है।
और कोई भी याद नहीं किया जाएगा .. यह सिर्फ हमारे दिमाग का भ्रम है।
शायद यह सांत्वना है .. या यूँ कहें की हमारे समझने का तरीक़ा... जब आप दूसरों को खुद से पहले रखते हैं तो वास्तव में आप यह भी दिखा रहे होते हैं की आप पहले नहीं हैं
÷×+रियालिटी बाइट्स+×÷
उसके मरने के बाद उन्होंने दो और नौकरानियाँ रख ली गईं है अब घर भी ठीक से चल रहा है!!!!
☝इसलिए ...
मन का यह वहम हटा दो कि मैं अपरिहार्य हूं और मेरे बिना घर नहीं चलेगा ..
सभी महिलाओं को मेरा संदेश🙋‍♀️
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने आप के लिए समय निकालें....
अपने दोस्तों के साथ संपर्क में रहें ..बात करें, हंसें और भरपूर आनंद लें...
अपने शौक़ पूरे करो, अपने जुनून को जियो, अपनी जिंदगी को खूबसूरती से जियो💅
कभी कभार वो उन चीजों को करें जो करने में हमें मज़ा आता हैं ...
☝दूसरों में अपनी ख़ुशी मत देखो, तुम भी कुछ खुशियों के हकदार हो क्योंकि अगर तुम खुश नहीं हो तो तुम दूसरों को खुश नहीं कर सकते ,हर किसी को आपकी ज़रूरत है, लेकिन आपको भी तो अपनी देखभाल और प्यार की ज़रूरत है। हम सभी के पास जीने के लिए केवल एक ही जीवन है...और ये ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत है !💐

महीला दिवस के मौके पर शांतीनगर कॉलनी स्थित आस्था महिला मंडल द्वारा नानक उद्यान के हॉल में रंगारंग और शानदार कार्यक्रम आय...
10/03/2022

महीला दिवस के मौके पर शांतीनगर कॉलनी स्थित आस्था महिला मंडल द्वारा नानक उद्यान के हॉल में रंगारंग और शानदार कार्यक्रम आयोजीत किया गया । इसमें मुख्य वक्ता महाराष्ट्र प्रदेश पुर्व प्रभारी सौ . सतोषज दिपक लढा जो लकउगंज पुलीस दक्षता सभीती मेंबर भी है । सुरज देवी फाऊंडेशन की Director है । ये उम्मीदे नामसे अपना NGO भी चलाती है । एसे अनेक गुणो की खान सौ . संतोषजी उपस्थीत थी । साथ ही में परिसरको महीला पार्षद सौ. अभिरूची ताई राजगिरे जी की विशेष उपस्थिति रही । दोनो के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। मंडलकी ही सदस्या द्वारा " women empowerment topic पर फैसी ड्रेस कम्पिटीशन भी रखा गया । जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । सौ . संतोषजी लढा द्वारा उद्बोधन में महिलाओं ने बौद्धीक क्षमताओं का उपयोग कर आमनिर्भर बनना है और आने वाला भविष्य संवार सकते हैं । कालोनी की महिलाओं ने उपस्थित हो कर प्रोगामको सफल बनाया उन सभी साधुवाद - धन्यवाद-
बाद में होली के रसिया गाकर होली उत्सव भी मनाया गया । अभिरूची ताईने मार्गदर्शन दिया , प्रोग्राम के पश्चात समीको नास्ता वितरित किया गया । मंच संचालन अनिता राठी ने तथा आभार प्रदर्शन विजया राठी ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मंण्डल के सदस्य अंजना गुप्ता, उमा पुरोहित, सपना गुरु, शीतल शर्मा,सीमा पुरोहित , सुजाता केवलिया, सुनीता अग्रवाल, किरण चौबे, प्रिया तिवारी, सुरेखा तिवारी, उषा तिवारी, किरण पुरोहित, शोभा सोनी, पूजाअग्रवाल इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा

#

08/03/2022
21/05/2021

*पूजापाठ से जुड़ी हुईं महत्वपूर्ण बातें*

★ एक हाथ से प्रणाम नही करना चाहिए।

★ सोए हुए व्यक्ति का चरण स्पर्श नहीं करना चाहिए।

★ बड़ों को प्रणाम करते समय उनके दाहिने पैर पर दाहिने हाथ से और उनके बांये पैर को बांये हाथ से छूकर प्रणाम करें।

★ जप करते समय जीभ या होंठ को नहीं हिलाना चाहिए। इसे उपांशु जप कहते हैं। इसका फल सौगुणा फलदायक होता हैं।

★ जप करते समय दाहिने हाथ को कपड़े या गौमुखी से ढककर रखना चाहिए।

★ जप के बाद आसन के नीचे की भूमि को स्पर्श कर नेत्रों से लगाना चाहिए।

★ संक्रान्ति, द्वादशी, अमावस्या, पूर्णिमा, रविवार और सन्ध्या के समय तुलसी तोड़ना निषिद्ध हैं।

★ दीपक से दीपक को नही जलाना चाहिए।

★ यज्ञ, श्राद्ध आदि में काले तिल का प्रयोग करना चाहिए, सफेद तिल का नहीं।

★ शनिवार को पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए। पीपल की सात परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करना श्रेष्ठ है,

★ कूमड़ा-मतीरा-नारियल आदि को स्त्रियां नहीं तोड़े या चाकू आदि से नहीं काटें। यह उत्तम नही माना गया हैं।

★ भोजन प्रसाद को लाघंना नहीं चाहिए।

★ देव प्रतिमा देखकर अवश्य प्रणाम करें।

★ किसी को भी कोई वस्तु या दान-दक्षिणा दाहिने हाथ से देना चाहिए।

★ एकादशी, अमावस्या, कृृष्ण चतुर्दशी, पूर्णिमा व्रत तथा श्राद्ध के दिन क्षौर-कर्म (दाढ़ी) नहीं बनाना चाहिए ।

★ बिना यज्ञोपवित या शिखा बंधन के जो भी कार्य, कर्म किया जाता है, वह निष्फल हो जाता हैं।

★ शंकर जी को बिल्वपत्र, विष्णु जी को तुलसी, गणेश जी को दूर्वा, लक्ष्मी जी को कमल प्रिय हैं।

★ शंकर जी को शिवरात्रि के सिवाय कुमकुम नहीं चढ़ती।

★ शिवजी को कुंद, विष्णु जी को धतूरा, देवी जी को आक तथा मदार और सूर्य भगवानको तगर के फूल नहीं चढ़ावे।

★ अक्षत देवताओं को तीन बार तथा पितरों को एक बार धोकर चढ़ावे।

★ नये बिल्व पत्र नहीं मिले तो चढ़ाये हुए बिल्व पत्र धोकर फिर चढ़ाए जा सकते हैं।

★ विष्णु भगवान को चावल गणेश जी को तुलसी, दुर्गा जी और सूर्य नारायण को बिल्व पत्र नहीं चढ़ावें।

★ पत्र-पुष्प-फल का मुख नीचे करके नहीं चढ़ावें, जैसे उत्पन्न होते हों वैसे ही चढ़ावें।

★ किंतु बिल्वपत्र उलटा करके डंडी तोड़कर शंकर पर चढ़ावें।

★पान की डंडी का अग्रभाग तोड़कर चढ़ावें।

★ सड़ा हुआ पान या पुष्प नहीं चढ़ावे।

★ गणेश को तुलसी भाद्र शुक्ल चतुर्थी को चढ़ती हैं।

★ पांच रात्रि तक कमल का फूल बासी नहीं होता है।

★ दस रात्रि तक तुलसी पत्र बासी नहीं होते हैं।

★ सभी धार्मिक कार्यो में पत्नी को दाहिने भाग में बिठाकर धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न करनी चाहिए।

★ पूजन करनेवाला ललाट पर तिलक लगाकर ही पूजा करें।

★ पूर्वाभिमुख बैठकर अपने बांयी ओर घंटा, धूप तथा दाहिनी ओर शंख, जलपात्र एवं पूजन सामग्री रखें।

★ घी का दीपक अपने बांयी ओर तथा देवता को दाहिने ओर रखें एवं चांवल पर दीपक रखकर प्रज्वलित करें।

★ गणेशजी को तुलसी का पत्र छोड़कर सब पत्र प्रिय हैं। भैरव की पूजा में तुलसी स्वीकार्य नहीं है।

★ कुंद का पुष्प शिव को माघ महीने को छोड़कर निषेध है।

★ बिना स्नान किये जो तुलसी पत्र जो तोड़ता है उसे देवता स्वीकार नहीं करते।

★ रविवार को दूर्वा नहीं तोड़नी चाहिए।

★ केतकी पुष्प शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए।

★ केतकी पुष्प से कार्तिक माह में विष्णु की पूजा अवश्य करें।

★ देवताओं के सामने प्रज्जवलित दीप को बुझाना नहीं चाहिए।

★ शालिग्राम का आवाह्न तथा विसर्जन नहीं होता।

★ जो मूर्ति स्थापित हो उसमें आवाहन और विसर्जन नहीं होता।

★ तुलसीपत्र को मध्यान्ह के बाद ग्रहण न करें।

★ पूजा करते समय यदि गुरुदेव,ज्येष्ठ व्यक्ति या पूज्य व्यक्ति आ जाए तो उनको उठ कर प्रणाम कर उनकी आज्ञा से शेष कर्म को समाप्त करें।

★ मिट्टी की मूर्ति का आवाहन और विसर्जन होता है और अंत में शास्त्रीयविधि से गंगा प्रवाह भी किया जाता है।

★ कमल को पांच रात,बिल्वपत्र को दस रात और तुलसी को ग्यारह रात बाद शुद्ध करके पूजन के कार्य में लिया जा सकता है।

★ पंचामृत में यदि सब वस्तु प्राप्त न हो सके तो केवल दुग्ध से स्नान कराने मात्र से पंचामृतजन्य फल जाता है।

★ शालिग्राम पर अक्षत नहीं चढ़ता। लाल रंग मिश्रित चावल चढ़ाया जा सकता है।

★ हाथ में धारण किये पुष्प, तांबे के पात्र में चन्दन और चर्म पात्र में गंगाजल अपवित्र हो जाते हैं।

★ पिघला हुआ घी और पतला चन्दन नहीं चढ़ाना चाहिए।

★ प्रतिदिन की पूजा में सफलता के लिए दक्षिणा अवश्य चढ़ाएं।

★ आसन, शयन, दान, भोजन, वस्त्र संग्रह, विवाद और विवाह के समयों पर छींक शुभ मानी गई है।

★ जो मलिन वस्त्र पहनकर, मूषक आदि के काटे वस्त्र, केशादि बाल कर्तन युक्त और मुख दुर्गन्ध युक्त हो, जप आदि करता है उसे देवता नाश कर देते हैं।

★ मिट्टी, गोबर को निशा में और प्रदोषकाल में गोमूत्र को ग्रहण न करें।

★ मूर्ति स्नान में मूर्ति को अंगूठे से न रगड़ें।

★ पीपल को नित्य नमस्कार पूर्वाह्न के पश्चात् दोपहर में ही करना चाहिए। इसके बाद न करें।

★ जहां अपूज्यों की पूजा होती है और विद्वानों का अनादर होता है, उस स्थान पर दुर्भिक्ष, मरण और भय उत्पन्न होता है।

★ पौष मास की शुक्ल दशमी तिथि, चैत्र की शुक्ल पंचमी और श्रावण की पूर्णिमा तिथि को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए लक्ष्मी का पूजन करें।

★ कृष्णपक्ष में, रिक्तिका तिथि में, श्रवणादी नक्षत्र में लक्ष्मी की पूजा न करें।

★ अपराह्नकाल में, रात्रि में, कृष्ण पक्ष में, द्वादशी तिथि में और अष्टमी को लक्ष्मी का पूजन प्रारम्भ न करें।

★ मंडप के नव भाग होते हैं, वे सब बराबर-बराबर के होते हैं अर्थात् मंडप सब तरफ से चतुरासन होता है, अर्थात् टेढ़ा नहीं होता। जिस कुंड की श्रृंगार द्वारा रचना नहीं होती वह यजमान का नाश करता है।

★ पूजा-पाठ करते समय हो जाए कुछ गलती तो अंत में जरूर बोलें ये एक मंत्र

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।
पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥
मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन।
यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे॥

आप सभी को निवेदन है अगर हो सके तो और लोगों को भी आप इन महत्वपूर्ण बातों से अवगत करा सकते हैं।
🌺 नर्मदे हर 🌺

Holi ke upay
25/03/2021

Holi ke upay

Address

Shanti Nagar
Nagpur
440002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aastha Mahila Mandal Nagpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share