Bhilat Baba Nagalwadi

Bhilat Baba Nagalwadi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhilat Baba Nagalwadi, Hindu temple, नागलवाड़ी, Nagalwadi.
(1)

नागलवाड़ी मध्य प्रदेश – महाराष्ट्र सीमा पर स्थित एक अत्यंत धार्मिक, दर्शनीय एवम सुंदर स्थान है।बाबा के दर्शन से प्राप्त सुख जीवन के दुख दर्द भुला देता हे।
बाबा का आशीर्वाद हमेशा अपने भक्तों पर बना रहता है।

हे बाबा भीलट देव, अपनी कृपा दृष्टि सदा अपने सभी भक्तों पर बनाए रखना और सबके कष्टों का निवारण करना। 🙏✨ॐ नमः शिवाय | जय बा...
25/08/2026

हे बाबा भीलट देव, अपनी कृपा दृष्टि सदा अपने सभी भक्तों पर बनाए रखना और सबके कष्टों का निवारण करना। 🙏✨
ॐ नमः शिवाय | जय बाबा भीलट देव 🔱🌿

हर हर महादेव! सावन सोमवार के शुभ अवसर पर परम प्रतापी बाबा भीलट देव के दिव्य दर्शन। 🌿📿 बाबा सबका कल्याण करें।            ...
24/08/2026

हर हर महादेव!
सावन सोमवार के शुभ अवसर पर परम प्रतापी बाबा भीलट देव के दिव्य दर्शन। 🌿📿 बाबा सबका कल्याण करें।

24/08/2026

"सावन के इस पावन सोमवार पर भिलट देव आपके जीवन के सारे कष्ट हर लें और खुशियों की वर्षा करें। 📿✨ ॐ नमः शिवाय! जय भिलट बाबा!"
​ #भिलट_बाबा #नागलवाड़ी_धाम #सावन_सोमवार ादेव िलट_देव

🚩 दर्शन संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज समाधि स्थल 🚩चारों ओर नर्मदा मैया का पावन जल और बीच में स्थित पूज्य संत सिंगाजी महाराज...
23/08/2026

🚩 दर्शन संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज समाधि स्थल 🚩
चारों ओर नर्मदा मैया का पावन जल और बीच में स्थित पूज्य संत सिंगाजी महाराज जी का दिव्य धाम। आज समाधि स्थल पर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करे।
।। जय सिंगाजी महाराज की ।। 🙏✨

स्नेह, त्याग, परंपरा और पारिवारिक सौहार्द के पावन पर्व 'वीरपोस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌾✨​यह पावन पर्व आप सभी ...
23/08/2026

स्नेह, त्याग, परंपरा और पारिवारिक सौहार्द के पावन पर्व 'वीरपोस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌾✨
​यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आए। घर-परिवार में प्रेम, भाईचारा और खुशहाली सदैव बनी रहे।
​ #वीरपोस_पर्व

🌿 सतपुड़ा की हरी-भरी पहाड़ियाँ और बाबा भीलट देव का पावन दरबार... नागलवाड़ी धाम आकर मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा म...
22/08/2026

🌿 सतपुड़ा की हरी-भरी पहाड़ियाँ और बाबा भीलट देव का पावन दरबार... नागलवाड़ी धाम आकर मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
प्राकृतिक सौंदर्य और अटूट आस्था का अद्भुत संगम! 🚩🙏

कृपा निधान बाबा भीलट सभी भक्तों के कष्ट हरें, बिगड़े काम बनाएं और अपनी असीम कृपा दृष्टि सदा हम सब पर बनाए रखें।🚩 जय दादा...
20/08/2026

कृपा निधान बाबा भीलट सभी भक्तों के कष्ट हरें, बिगड़े काम बनाएं और अपनी असीम कृपा दृष्टि सदा हम सब पर बनाए रखें।
🚩 जय दादा भीलट देव | जय नागराज | हर हर महादेव 🚩

रिमझिम फुहारों के बीच 3.5 किमी की कठिन चढ़ाईश्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए प्रशासन ने शिखरधाम जाने वाले मुख्य घाट ...
19/08/2026

रिमझिम फुहारों के बीच 3.5 किमी की कठिन चढ़ाई
श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए प्रशासन ने शिखरधाम जाने वाले मुख्य घाट मार्ग पर सभी चार पहिया और दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। श्रद्धालुओं ने नीचे तलहटी में वाहन पार्क कर 3.5 किलोमीटर लंबे घुमावदार व दुर्गम पहाड़ी मार्ग को पैदल तय किया। सावन की रिमझिम बारिश और घने कोहरे के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए हाथों में ध्वजा (निशान) और पूजा सामग्री लेकर कतारों में चलते नजर आए।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और प्रशासन की मुस्तैदी
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।
सुरक्षा निगरानी के लिए परिसर और घाट मार्ग पर 155 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग और कतार लेन बनाई गईं।
मंदिर समिति के सैकड़ों वॉलंटियर्स, स्वास्थ्य विभाग की टीमें, एम्बुलेंस और जगह-जगह पेयजल व प्राथमिक उपचार के केंद्र तैनात रहे।

नागपंचमी पर भिलट देव शिखरधाम पर आस्था का महासैलाब, 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे शीश नवानेबड़वानी में सतपुड़ा की पहाड़ियों की च...
18/08/2026

नागपंचमी पर भिलट देव शिखरधाम पर आस्था का महासैलाब, 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे शीश नवाने

बड़वानी में सतपुड़ा की पहाड़ियों की चोटी पर स्थित बाबा भिलट देव के दरबार में मनोकामना पूरी करने पहुंचे श्रद्धालु

भिलट देव शिखरधाम पर आस्था का महासैलाब

बड़वानी:निमाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागलवाड़ी स्थित बाबा भिलट देव शिखरधाम में नागपंचमी के महापर्व पर दिखा आस्था का सैलाब. सोमवार को नागपंचमी पर 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे. रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक ही 60 से 70 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे. रिमझिम बारिश और 4 किलोमीटर लंबे पहाड़ी रास्ते की चढ़ाई भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं रोक सकी.

नागलवाड़ी गांव से 4 किमी दूर पहाड़ी पर मंदिर

हाथों में पूजा सामग्री और बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालु पैदल शिखरधाम की ओर बढ़े. पूरे पहाड़ी क्षेत्र में जय बाबा भिलट देव के जयकारे गूंजे. नागलवाड़ी गांव से मंदिर करीब 4 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित है. नागपंचमी पर्व को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए. मुख्य पुजारी राजेंद्र बाबाके मुताबिक "नागपंचमी की पूर्व संध्या पर रात करीब 10 बजे से बाबा भिलट देव का 101 लीटर दूध से विशेष अभिषेक किया गया. इसके बाद सोमवार तड़के करीब 4 बजे बाबा का चोला श्रृंगार किया गया. ब्रह्म मुहूर्त में बाबा की महाआरती की गई और इसके बाद बाबा को 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया."

नागपंचमी पर भिलट देव शिखरधाम पर आस्था का महासैलाब
800 साल पुराना है मंदिर का इतिहास

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया. विशेष श्रृंगार और आरती के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. बाबा भिलट देव के इतिहास को लेकर कई लोककथाएं और धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. बाबा भिलट देव का जन्म करीब 800 वर्ष पहले हरदा जिले के रोलगांव-पाटन क्षेत्र में एक गवली परिवार में हुआ है. उनके माता-पिता को भगवान शिव का भक्त बताया जाता है. लंबे समय तक संतान नहीं होने पर उन्होंने भगवान शिव की तपस्या की और मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया.

क्या कहती है लोककथा

लोककथा के अनुसार भगवान शिव ने वरदान के साथ यह शर्त भी रखी थी कि उनकी भक्ति और दिए गए वचन को कभी नहीं भुलाया जाए. जब माता-पिता से भूल हुई तो भगवान शिव बालक को अपने साथ ले गए. इसी कथा में बताया जाता है कि बालक की शिक्षा-दीक्षा भगवान शिव के मार्गदर्शन में हुई और आगे चलकर बाबा भिलट देव की पहचान सिद्ध पुरुष तथा नाग स्वरूप से जुड़ी. स्थानीय परंपरा में बाबा को नागदेवता के स्वरूप से जोड़ा जाता है.

Address

नागलवाड़ी
Nagalwadi
451449

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhilat Baba Nagalwadi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category