03/08/2026
🚩 जय श्री बलभद्र भगवान 🚩
दिनांक 2 अगस्त 2026, रविवार को प्रत्येक रविवार की भाँति सायं 7:00 बजे भगवान श्री बलभद्र के पावन धाम बलभद्र भवन, यदुपति मार्ग, बनारस बैंक चौक में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भव्य आरती संपन्न हुई।
आरती के उपरांत पूजा समिति की सम्मानित सदस्य श्रीमती मीरा चौधरी जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के मंत्री (भवन प्रभारी) श्री दिलीप चौधरी, ट्रस्ट के महामंत्री श्री राजकुमार चौधरी, ब्याहुत सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश आज़ाद, श्री चंद्र भूषण चौधरी, श्री रामेश्वर चौधरी, पूजा समिति के मुख्य संयोजक श्री दीपक ब्याहुत, संयोजक श्री द्वारका नाथ चौधरी (डब्लू जी), श्री जितेंद्र चौधरी, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती रागनी देवी, श्रीमती रागनी चौधरी, श्रीमती रेनू चौधरी, श्रीमती जूली चौधरी, श्रीमती कंचन चौधरी, श्रीमती मीरा चौधरी, श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, श्रीमती प्रियंका चौधरी, श्रीमती मीना चौधरी, श्रीमती पूनम देवी, कुमारी भूमि, कुमारी श्रेया एवं कुमारी मान्या सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आरती में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बलभद्र के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर समस्त जनमानस के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। संपूर्ण परिसर भगवान के जयघोष, भजनों एवं भक्तिरस से गुंजायमान हो उठा।
भगवान श्री बलभद्र की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
🚩 जय श्री बलभद्र भगवान! 🚩
🙏 प्रत्येक रविवार सायं 7:00 बजे सपरिवार आरती में अवश्य पधारें एवं भगवान श्री बलभद्र का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें। 🙏