श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरबाड़ी"

  • Home
  • India
  • Muzaffarpur
  • श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरबाड़ी"

श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरबाड़ी" श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं।
नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं॥

कल श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरवाड़ी" परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 'प्राण-प्रतिष्ठा' अनुष्ठान के दूसरे दिन महाबली हनुमान जी की...
27/06/2025

कल श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरवाड़ी" परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 'प्राण-प्रतिष्ठा' अनुष्ठान के दूसरे दिन महाबली हनुमान जी की प्रतिमा के साथ ग्राम भ्रमण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पूजा और अधिवास से हुई। आज 27 जून, शुक्रवार को श्री हनुमान जी की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति तथा महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है।

जय श्री राम || जय हनुमान 🙏🏻🚩

कल के अनुष्ठान की विस्तृत खबरें आज के समाचार पत्रों से...जय सियाराम || जय हनुमान 🙏🏻🚩
26/06/2025

कल के अनुष्ठान की विस्तृत खबरें आज के समाचार पत्रों से...
जय सियाराम || जय हनुमान 🙏🏻🚩

श्री राम जानकी मठ 'ठाकुरबाड़ी' के प्रांगण में नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा के निमित्त आज कलश यात...
25/06/2025

श्री राम जानकी मठ 'ठाकुरबाड़ी' के प्रांगण में नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा के निमित्त आज कलश यात्रा पूर्ण की गई।

प्रभु समस्त ग्रामवासियों को सन्मार्ग पर लाएं एवं सबका कल्याण करें। जय श्री राम 🙏🏻🚩

23/06/2025

🌺🧾|| विशेष सूचना सह सादर आमंत्रण || 🧾🌺
————————————————————————————
बहुत ही शुभेच्छा और हर्ष के साथ आपको यह शुभ सूचना दे रहें हैं कि अपने श्री राम जानकी मठ "ठाकुरवाड़ी" परिसर में नव निर्मित श्री हनुमान मंदिर में प्रभु कि प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। इस क्रम में निम्नांकित कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होना तय किया गया है, जिसमें आप सभी की सहभागिता वंदनीय है।

⚡🔱 विधिवत कार्यक्रम—

📿 25 जून 2025, बुधवार
🔸 कलश यात्रा
🔸 पंचांग पूजन
🔸 जलाधिवास

📿 26 जून 2025, बृहस्पतिवार
🔸 प्रधान पूजा
🔸 अधिवास

📿 27 जून 2025, शुक्रवार
🔸 श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा
🔸 पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण

इस पावन पुनीत अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में आप सपरिवार अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं गांव-समाज के वातावरण को आनंदित करें।

व्यवस्थापक-
श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरबाड़ी" परिवार,
कांटा – गायघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार)

||🚩 जय श्री राम || जय हनुमान ||🚩
👉🏻 विशेष जानकारी हेतु संदेश भेजें।

दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मजा।पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्‌॥जिसके दाहिने लक्ष्मण हैं, बाएँ जनकनंदिनी ...
05/06/2025

दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मजा।
पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्‌॥

जिसके दाहिने लक्ष्मण हैं, बाएँ जनकनंदिनी सीता हैं, और जिसके सम्मुख पवनपुत्र हनुमान हैं, मैं उन रघुकुलनंदन श्रीराम को नमस्कार करता हूँ।

On whose right stands Lakshmana, on whose left Sita ji, and in front of whom stands Hanuman ji, I bow to that scion of the Raghu dynasty - Shri Rama.

आज हमारे आराध्य प्रभु श्री रामलला के जन्मभूमि पर नव निर्मित राष्ट्र मंदिर में प्रभु श्रीराम दरबार की प्रतिमा स्थापित हुई। सभी सनातनियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

30/03/2025

हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत २०८२ व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अशेष मंगलकामनाएं।

आज होलिका दहन के अवसर पर सनातन विचार प्रसार मंच द्वारा "ठाकुरबाड़ी" के प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
13/03/2025

आज होलिका दहन के अवसर पर सनातन विचार प्रसार मंच द्वारा "ठाकुरबाड़ी" के प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संपन्न करने में सहभागिता निभाने वाले सभी साथियों को साधुवाद। आप समस्त ग्रामवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भारत संता का नहीं, संतों की भूमि है। यहां संता आपको गिफ्ट देने बिल्कुल नहीं आने वाला.. किंतु तुलसी पत्ता सदैव आपके स्वास...
25/12/2024

भारत संता का नहीं, संतों की भूमि है। यहां संता आपको गिफ्ट देने बिल्कुल नहीं आने वाला.. किंतु तुलसी पत्ता सदैव आपके स्वास्थ्य को लाभ देगी।

सनातन विचार प्रसार मंच द्वारा श्री राम जानकी मठ 'ठाकुरबाड़ी' के प्रांगण में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।✌🏻🚩

#तुलसी_पूजन

इस अगहन विवाह पंचमी पर अपने श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरबाड़ी" के प्रांगण में आयोजित अष्टयाम व छप्पन भोग कार्यक्रम की झलकियां...
08/12/2024

इस अगहन विवाह पंचमी पर अपने श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरबाड़ी" के प्रांगण में आयोजित अष्टयाम व छप्पन भोग कार्यक्रम की झलकियां...

प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने वाला लोक आस्था के महापर्व "छठ पूजा" के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ए...
07/11/2024

प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने वाला लोक आस्था के महापर्व "छठ पूजा" के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

छठ पूजा के माध्यम से जिस सामाजिक समता और समरसता के निर्माण का संकल्प हम लोग लेते हैं, उसे अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सभी लोग अपनाएं, प्रभु से ऐसी कामना है।

#छठपूजा

Address

Muzaffarpur
842001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्रीराम जानकी मठ "ठाकुरबाड़ी" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category