06/03/2017
*महिमा आत्महत्या प्रकरण: पुलिस ने पॉर्न दिखाकर धमकाया*
कोर्ट में आरोपी के पक्ष में बयान देने और मुख्य आरोपी युधिष्ठिर पहलवान के जेल जाने के बाद पहली बार समाचार टुडे के सामने देव प्रकाश ने ये सनसनीखेज खुलासा किया… जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ क्राइम ब्रांच ऑफिस में उसे पोर्न वीडियो दिखाकर धमकी दी गई थी कि उसकी पत्नी संजो देवी….. उसकी बेटी महिमा….. यहां तक साले की घरवाली तक के साथ बलात्कार किया जाएगा…. वो भी बड़े ही वहशियाने तरीके से।
*बयान से पहले होता था ट्रायल*
दर्द को दर्द देने वाली देव प्रकाश की ये दास्तां सुनकर हर किसी का कलेजा फट जाए…. देव प्रकाश ने आरोप लगाया कि युधिष्ठिर एडं टीम की यातानाओं और घर-परिवार की महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाने की बाते सुनकर वो पूरी तरह से टूट चुका था…. और उसने ऐसी जिंदगी से बेहतर मौत को गले लगाने की ठान ली थी। आपको जानकर ये भी हैरत होगी कि युधिष्ठिर एडं टीम ने देव प्रकाश को बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में कैप्टर किया हुआ था…. मीडिया और कोर्ट में बयान देने से पहले बाकायदा देव प्रकाश का ट्रायल होता था… बाकायदा बोलकर बताया जाता था कि क्या बयान देना है।
*देव प्रकाश को मिल रही थी धमकियां*
शनिवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजवीर विश्वकर्मा पीड़ित परिवार से मिलने आए तो ख़बर लगने पर मीडिया भी मौके पर पहुंच गई…. जहां आयोग ने इस मामले में जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपने का दावा किया, वहीं उनके सामने ही देव प्रकाश ने भी ये सनसनीखेज खुलासे किए। आपको बता दें कि देव प्रकाश धीमान झांसी में मछली पालन पर नौकरी करता था, जिससे लखनऊ से झांसी जाते वक्त कंपनी के साढे चार लाख रुपये लूट लिए गए थे। जिसकी वसूली की खातिर युधिष्ठिर आदि ने देव प्रकाश और उसके बेटे अक्षय को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी थी। साथ ही पूरे परिवार को धमकी दी जा रही थी।धमकियों से आजीज देव प्रकाश की बेटी महिमा ने 16 फरवरी को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस बड़े ही नाटकीय ढ़ंग से युधिष्ठिर पहलवान को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है… नाटकीय इस लिए… क्योंकि देव प्रकाश के कोर्ट में बयान देने के बाद ही पुलिस ने युधिष्ठिर की गिरफ्तारी दिखाई थी।
*क्या वर्दीधारियों की भी होगी जांच*
इस पूरे मामले में भले ही पुलिस युधिष्ठिर पहलवान आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ा रही हो…. लेकिन जिस तरह से पहले से ही लखनऊ की क्राइम ब्रांच का नाम बार-बार सामने आ रहा है…. उसको लेकर पुलिस की कार्रवाई नाम मात्र भी आगे नहीं बढ़ी है…. अब जब अक्षय, उसके दोस्त अरूण और संजो देवी चीख-चीखकर खाकी पर आरोप लगा रही थी…. और अब खुद देव प्रकाश भी क्राइम ब्रांच और आरोपी युधिष्ठिर पहलवान के कनेक्शन का खुलासा कर रहा है… ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या जांच कर रही मुजफ्फरनगर की पुलिस अपनी पड़ताल में लखनऊ की क्राइम ब्रांच के उन वर्दीधारियों को भी शामिल करेगी…अथवा नहीं..जिन्होंने देव प्रकाश आदि को इतनी यातनाएं दी।