Arya samaj Mumbai - kakadwadi

Arya samaj Mumbai - kakadwadi Official page of world's first Arya Samaj Mumbai Kakadwadi

विश्व की पहली आर्य समाज मुम्बई काकड़वाड़ी

आर्य समाज मुम्बई की मुलुण्ड शाखा के ऋषिबोधोत्सव की प्रथम प्रस्तुति पं. रमेश शर्मा जी के भजन द्वारा ।
02/05/2026

आर्य समाज मुम्बई की मुलुण्ड शाखा के ऋषिबोधोत्सव की प्रथम प्रस्तुति पं. रमेश शर्मा जी के भजन द्वारा ।

2 likes. "आर्य समाज मुम्बई की मुलुण्ड शाखा के ऋषिबोधोत्सव की प्रथम प्रस्तुति पं. रमेश शर्मा जी के भजन द्वारा ।"

ओ३म्  नववर्ष के शुभ अवसर पर आर्य समाज द्वारा आयोजित गुढी पड़वा वि. स. २०८३ चैत्र शुक्ल  प्रतिपदा (एकम) दि. १९ मार्च २०२६...
19/04/2026

ओ३म्

नववर्ष के शुभ अवसर पर आर्य समाज द्वारा आयोजित गुढी पड़वा वि. स. २०८३ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (एकम) दि. १९ मार्च २०२६ का यह भव्य कार्यक्रम हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का सुंदर प्रतीक रहा। इस आयोजन के माध्यम से नए वर्ष की सकारात्मक शुरुआत, एकता और सामूहिक उत्सव की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री हरीश आर्य जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आमंत्रित विद्वजन आचार्य वागीश शर्मा जी (प्रधानाचार्य – गुरुकुल एटा) उपस्थित रहे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विपिनभाई लद्दाभाई पटेल, श्रीमती सुमिता सुमन सिंह जी एवं श्री अरुण अब्रोल जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस वर्ष ‘आर्य वैदिक विद्वत् सम्मान’ से श्री नयन कुमार आचार्य जी (परली वैजनाथ, महाराष्ट्र) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वैदिक ज्ञान एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

मंत्री - आर्य समाज मुम्बई

1 like. "विश्व की प्रथम आर्य समाज मुंबई काकड़वाड़ी का १५२ वाँ स्थापना दिवस समारोह I Acharya Vageesh Sharma ji"

ओ३म्  नववर्ष के शुभ अवसर पर आर्य समाज द्वारा आयोजित गुढी पड़वा वि. स. २०८३ चैत्र शुक्ल  प्रतिपदा (एकम) दि. १९ मार्च २०२६...
22/03/2026

ओ३म्

नववर्ष के शुभ अवसर पर आर्य समाज द्वारा आयोजित गुढी पड़वा वि. स. २०८३ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (एकम) दि. १९ मार्च २०२६ का यह भव्य कार्यक्रम हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का सुंदर प्रतीक रहा। इस आयोजन के माध्यम से नए वर्ष की सकारात्मक शुरुआत, एकता और सामूहिक उत्सव की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री हरीश आर्य जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आमंत्रित विद्वजन आचार्य वागीश शर्मा जी (प्रधानाचार्य – गुरुकुल एटा) उपस्थित रहे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विपिनभाई लद्दाभाई पटेल, श्रीमती सुमिता सुमन सिंह जी एवं श्री अरुण अब्रोल जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस वर्ष ‘आर्य वैदिक विद्वत् सम्मान’ से श्री नयन कुमार आचार्य जी (परली वैजनाथ, महाराष्ट्र) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वैदिक ज्ञान एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

मंत्री - आर्य समाज मुम्बई

20/03/2026

आर्य समाज में गुड़ी पड़वा के कार्यक्रम में प्रभु भजन प्रस्तुत करतीं हुईं डॉक्टर अनीता शास्त्री 🙏। #गुडीपाडवा

।। ओ३म् ।।आर्य समाज मुम्बई (मुलुण्ड शाखा) का ३६वाँ स्थापना दिवस एवं सामवेद पारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक ५ नवम्बर ...
13/11/2025

।। ओ३म् ।।
आर्य समाज मुम्बई (मुलुण्ड शाखा) का ३६वाँ स्थापना दिवस एवं सामवेद पारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक ५ नवम्बर २०२५ से ९ नवम्बर २०२५ तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर की शोभा बढ़ाने हेतु पधारे आदरणीय विद्वजन –
आचार्य चंद्रदेव जी शास्त्री (फर्रुखाबाद),
भजनोपदेशक सुश्री तन्नु आर्या (हरियाणा),
तथा वेदपाठिनी ब्रह्मचारिणियाँ – कु. प्रियंका आर्या, कु. सुनीती आर्या, कु. सुखदा आर्या एवं कु. रिंकू आर्या जी – का हम हृदय से अभिनंदन करते हैं।

आप सभी के सुसंस्कारित वचनों और मधुर भजनों से यज्ञमंडप में वैदिक वातावरण और अधिक प्रेरणादायी एवं पवित्र बना।

हम सभी दानदाताओं, पुरोहित वर्ग, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालु श्रोताओं के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

विशेष आभार –
पं. देवदत्त शर्मा जी (अमरावती) – आर्य समाज मुम्बई (मुलुण्ड शाखा) के परामर्शदाता, यज्ञ संयोजक एवं संचालनकर्ता, तथा श्री श्रवण कुमार शर्मा जी – आपके सतत मार्गदर्शन और अमूल्य सहयोग के लिए।

साथ ही, आर्य समाज मुम्बई (मुलुण्ड शाखा) के समस्त अधिकारियों एवं सेवक वर्ग को उनके समर्पित योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद।

आप सभी की वैदिक भावना, सेवा-निष्ठा एवं सहयोग से समाज की यह ३६ वर्षों की यात्रा निरंतर प्रगति और प्रेरणा का प्रतीक बनी हुई है।

।। हार्दिक धन्यवाद ।।
-- मंत्री, आर्य समाज मुम्बई (मुलुण्ड शाखा)

20/10/2025

आर्य समाज के १५० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आर्य महा सम्मेलन की अग्नि को प्रज्वलित करने के लिए , महर्षि दयानन्द के हाथों से जलाई हुई ज्योति को विश्व के प्रथम आर्य समाज में से, दिल्ली तक पहुंचने का कार्य श्री कृष्णा रेड्डी आर्य उनकी श्रीमती जी एवं उनके पुत्र कु. डॉ दयानन्द शास्त्री जी ने उठाया है।
यह ज्योति मुंबई से होके टंकारा, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, पुष्कर, जयपुर, गुरुग्राम से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। आप सभी लोग इन स्थानों पर पहुंच कर इनके उत्साह को बढ़ाते चले।
आप सभी ३० अक्टूबर से २ नवंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन में आमंत्रित हैं । 🙏

Address

Jawaharlal Nehru Road
Mumbai
400080

Opening Hours

Monday 8am - 12pm
4pm - 8pm
Tuesday 8am - 12pm
4pm - 8pm
Wednesday 8am - 12pm
4pm - 8pm
Thursday 8am - 12pm
4pm - 8pm
Friday 8am - 12pm
4pm - 8pm
Saturday 8am - 12pm
4pm - 8pm
Sunday 8am - 12pm
4pm - 8pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arya samaj Mumbai - kakadwadi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Arya samaj Mumbai - kakadwadi:

Share