04/06/2025
*Rhapsody Of Realities* (in Hindi)
*वास्तविकता संग्रह* (हिन्दी में)
════━📖🖋️━════
📅 Wednesday, 4th June 2025
🔰 *यीशु का क्रूसीकरण और पुनरुत्थान*
✍🏻 पास्टर क्रिस
📖 *_क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा, न अपने पवित्र भक्त को सड़ने देगा (भजनसंहिता १६ः१०)।_*
प्रभु यीशु के विषय में सारी बातों की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थीः उनका जन्म, उनका जीवन, उनकी मृत्यु, गाड़ा जाना, पुनरुत्थान और स्वर्ग में उनका महिमामयी अवरोहण। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उसने कहा, ’... देख, मैं आ गया हूँ, पवित्र शास्त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है, ताकि हे परमेश्वर, तेरी इच्छा पूरी करूँ“ (इब्रानियों १०ः७)। उदाहरण के लिए, उनके क्रूसीकरण की भविष्यवाणी हजारों वर्ष पहले की गई थी। भजनसंहिता २२ में भजनकर्ता ने इसका एक सुंदर वर्णन प्रदान किया है (संपूर्ण उल्लेख पढ़ीये)।
जकर्याह १२ः१० में भविष्यवक्ता जकर्याह ने भी उनकी मृत्यु के विषय में भविष्यवाणी की, यह कहते हुए, ’... तब वे मुझे ताकेंगे अर्थात् जिसे उन्होंने बेधा है, और उसके लिये ऐसे रोएँगे...“। इस भविष्यवाणी में यीशु के हाथ और पैर छेदे जाने की बात कही गई थी, जो कि उनके क्रूसीकरण के दौरान घटित हुआ।
इसके अतिरिक्त, भजनसंहिता १६ः१० हमें उनके पुनरुत्थान के विषय में बताता है, यह कहते हुए, ’क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा, न अपने पवित्र भक्त को सड़ने देगा।“ जब यीशु क्रूस पर मरे, तब वह नरक में गए क्योंकि हर पापी जो मरा, उसे नरक में जाना चाहिए था और यीशु ने संपूर्ण विश्व के पापों को उठा लिया।
किंतु, नरक में, उसने शैतान और अंधकार के दानवों को हराया और विजयी रूप से फिर से जीवित हुआ। योना के अनुभव ने भी उसके पुनरुत्थान की पूर्वसूचना दी। योना १ः१७ कहता है, ’...और योना मछली के पेट में तीन दिन और तीन रात था।“ प्रभु यीशु ने मत्ती १२ः४० एनआईव्ही में इसे संदर्भित किया, यह घोषणा करते हुए, ’योना तीन रात दिन जल-जन्तु के पेट में रहा, वैसे ही मुनष्य का पुत्र तीन रात दिन पृथ्वी के भीतर रहेगा“।
भजनसंहिता ११०ः१ यीशु की महिमा की भविष्यवाणी है; यह कहता है, ’मेरे प्रभु से यहोवा की वाणी यह है, ’तू मेरे दाहिने हाथ बैठ, जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न कर दूँ।“ प्रभु यीशु ने इस बात की पुष्टि की कि यह भविष्यवाणी उन्हें संदर्भित करती थीः ’जब फरीसी इकट्ठे थे, तो यीशु ने उन से पूछा, मसीह के विषय में तुम क्या सोचते हो? वह किसका पुत्र है? उन्होंने उससे कहा, दाऊद का। उसने उनसे पूछा, तो दाऊद आत्मा में होकर उसे प्रभु क्यों कहता है? प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों के नीचे न कर दूँ। भला, जब दाऊद उसे प्रभु कहता है, तो वह उसका पुत्र कैसे ठहरा?“ (मत्ती २२ः४१-४५)।
ये भविष्यवाणियाँ और उनकी पूर्ति यीशु द्वारा अपनी मृत्यु और पुनरुत्थान के बारे में कही गयी बातों को समझने के लिए आवश्यक हैं। वे इस सच्चाई का सत्यापन करते हैं कि वह सच में परमेश्वर का पुत्र है – अर्थात् मानवीय शरीर में परमेश्वर, जैसा कि रोमियों १ः१४ हमें बताता है। यह कहता है कि यीशु, पवित्रता की आत्मा के भाव से मरे हुओं में से जी उठने के कारण सामर्थ्य के साथ परमेश्वर का पुत्र ठहरा है!
🙇🏻♂️ *प्रार्थना/घोषणा*
प्यारे पिता, मैं आपके प्रेम के निर्विवाद प्रमाण को मानता हूँ, जोकि यीशु मसीह की मृत्यु, गाड़े जाने और पुनरुत्थान के द्वारा दर्शाया गया। उस विजय के लिए जो उसने हमारे लिए लाई और हमें उसमें विजयी बनाने के लिए, आपका धन्यवाद । मैं उसके पूर्ण किए गए कार्यों की वास्तविकता में जीता हूँ, पृथ्वी के छोर तक उसके प्रभुत्व और सत्यनिष्ठा की घोषणा करते हुए। हालेलूयाह!
📚 *अतिरिक्त अध्ययन*
भजन 22:14-16; यशायाह 53:5; मत्ती 28:5-6
☝🏻 *1-वर्षीय बाइबिल अध्ययन योजना:*
यूहन्ना 18:28-40; यूहन्ना 19:1-16; 1 इतिहास 14-16
✌🏻 *2-वर्षीय बाइबिल अध्ययन योजना:*
मरकुस 14:66-72; व्यवस्थाविवरण 2
========================
🥳 *Hurray!*
🧡 *Rhapsody of Realities Study Bible*
💛 *Illustrated Bible for Kids*
❤ *Teevo Bible for Teenagers & Young Adults is available.*
*Book Your Copy Now!*
*Contact us:*
📞 +91 98198 40851 / +91 99303 14701 / +91 72080 05778
📎 https://app.rhapsodyofrealities.org/home/22222
========================
Thank You. God bless you 🙏🏻