28/11/2024
वास्तविकता संग्रह
हिन्दी में
═══━📖🖋️━═══
🗓️ गुरुवार, २८ नवंबर २०२४
🔰 विश्व को पाप के विषय में निरुत्तर करना
✍🏻 पास्टर क्रिस
📖 वह आकर संसार को पाप और सत्यनिष्ठा और न्याय के विषय में निरुत्तर करेगा (यूहन्ना १६ः८)।
विश्व को दुष्ट कामों और बुराई के लिए निरुत्तर करना, मसीह की सेवकाई का एक मुख्य भाग है। यूहन्ना १६ः८ में उसने हमें बताया कि जब पवित्र आत्मा आएगा, वह यही करेगा; वह इस काम को जारी रखेगा। वह आज ठीक वही करता है। आओ हम अपने आरंभिक वचन को दोबारा पढ़ें, इस बार, एएमपीसी सेः ’वह आकर संसार को पाप, सत्यनिष्ठा (हृदय से ईमानदारी और परमेश्वर के सम्मुख सही खड़े रहने का अधिकार) और न्याय के विषय में कठघरे में ले जाएगा और राजी करेगा ।“
पवित्र आत्मा विश्व को पाप के विषय में कठघरे में ले जाता है और राजी करता है, उन्हें उनके मार्गों की गलती और मसीह के द्वारा आनेवाली सत्यनिष्ठा को दर्शाते हुए। लेकिन वह इस सेवकाई को किस प्रकार पूरा करता है? वह इसे हमारे द्वारा करता है। हम उसके बर्तन हैं, विश्व में उसके उद्धार के संदेश को लेकर फिरते हैं। इसलिए, आओ हम लगातार उसकी सच्चाई की घोषणा करें और खोए हुओं के लिए प्रार्थना करें कि परमेश्वर उन्हें इस सच्चाई को मानने के लिए मार्गदर्शित करेगा और वे मसीह के महिमामयी सुसमाचार के प्रकाश के द्वारा बदल जाएँगे।
=============================
🤗 आप अध्ययन कर रहे हैं, वास्तविकता संग्रह का!
यह महज़ एक किताब से कहीं ज़्यादा है; यह एक दैनिक जीवन मार्गदर्शिका है जिसने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के जीवन को बदल दिया है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने, आत्महत्या के विचारों को बदलने, धन की मानसिकता को बनाने, टूटे दिलों को चंगा करने और बहुतों को उनके जीवन को बदलने के लिए परमेश्वर को जानने का अवसर प्रदान करने की क्षमता है। हम दिसंबर के महीने में इन सभी लाभों को पूरी दुनिया तक पहुंचा रहे हैं और आपको रीचआउट वर्ल्ड डे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।
📝 अभी साइन अप करें और एक प्रभावी पार्टनर बनें!
➤ Kingsforms.online/ROWDIndia
=============================
हमारी प्रार्थनाओं और सुसमाचार के प्रचार के द्वारा, पापी उनके उद्धार की आवश्यकता के लिए जागरूक होते हैं। वे अंधकार से निकालकर प्रकाश में और शैतान के वश से छुड़ाकर परमेश्वर में ला दिए जाते हैं। याद रखो कि यह शैतान है जिसने उनकी आँखो को अंधा किया था (२ कुरिंथियों ४ः४), लेकिन हमारी प्रार्थनाओं के द्वारा, हम उन्हें शैतान की प्रबलता से मुक्त करते हैं और परमेश्वर के वचन का प्रकाश उनके हृदय में प्रवेश करता है, उद्धार के मार्ग को प्रकाशमान करते हुए और उन्हें प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान में लाते हुए। आमीन।
🙇🏻♂️ प्रार्थना
प्यारे पिता, मैं आपका धन्यवाद देता हूँ पवित्र आत्मा की सेवकाई के लिए जो विश्व को पाप, सत्यनिष्ठा और न्याय के विषय में कठघरे में ले जाता है और राजी करता है। मैं उन लोगो के लिए प्रार्थना करता हूँ जो अब तक मसीह को नहीं जानते कि उनकी आँखे सुसमाचार के सत्य के लिए खुल जाएँगी। आज, जैसे ही वे आपके वचन को सुनते हैं, वैसे ही यह उद्धार ग्रहण करने के लिए उनके हृदय को प्रकाशमान करता है। धन्यवाद प्रभु, मसीह के पूरे किए गए कार्य के लिए और अनुग्रह के लिए जिसने हमें सत्यनिष्ठा में ला दिया है, यीशु के नाम में। आमीन।
📚 अतिरिक्त अध्ययन
यूहन्ना 3:17-18; प्रेरितों के काम 26:16-18; 2 कुरिन्थियों 4:3-4
☝🏻 1-वर्षीय बाइबिल अध्ययन योजना:
2 पतरस 2; यहेजकेल 39-40
✌🏻 2-वर्षीय बाइबिल अध्ययन योजना:
प्रकाशितवाक्य 3:1-10; होशे 9-10
==============================
🎉 रीचआउट वर्ल्ड डे, पास्टर क्रिस के साथ
एक ऐसे वैश्विक आंदोलन का हिस्सा बनने की कल्पना करें जो जीवन बदल देता है, बीमारों को चंगा करता है, उत्पीड़ितों को मुक्ति दिलाता है और अंधेरी जगहों में रोशनी लाता है। वास्तविकता संग्रह के प्रभाव के प्रमाण अभूतपूर्व हैं और परमेश्वर के वचन की अचूक शक्ति का प्रमाण हैं।
🤝🏻🎁 वास्तविकता संग्रह को अभी स्पॉन्सर करें! ✨
ऊपर दिए गए QR कोड को स्कैन करें और स्पॉन्सर करें।
==============================
ReachOut World Resource Center:
resources.reachoutworld.org
==============================
CONTACT US:
📞 +91 98198 40851 / +91 99303 14701 / +91 72080 05778
📧 [email protected]
🌐 www.christembassyindia.org
📎 https://fb.com/share/p/1BSejQMkAG
Thank You. God bless you 🙏🏻
Create beautiful forms, surveys and interactive experiences that feel effortless, and get more responses with KingsForms