07/11/2024
वास्तविकता संग्रह
हिन्दी में
═══━📖🖋️━═══
🗓️ गुरुवार, ७ नवंबर २०२४
🔰 परमेश्वर को आपकी इच्छाओं को पूरा करने में आनंद आता है
✍🏻 पास्टर क्रिस
📖 ...यदि पिता से कुछ माँगोगे, तो वह मेरे नाम में तुम्हें देगा...माँगो, तो पाओगे ताकि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए (यूहन्ना १६ः२३-२४)।
ध्यान दो कि हमारे आरंभिक वचन में प्रभु यीशु ने क्या कहा; वह स्पष्ट करते है कि हम उसके नाम में पिता से कुछ भी माँग सकते है, और यह पूरा कर दिया जाएगा।
जब आप प्रेम में चलते हैं, तब आपकी इच्छाएँ स्वाभाविक रूप से उसकी इच्छा के साथ मेल में आ जाती है; इसलिए, आप उसकी इच्छा के बाहर कुछ भी नहीं माँगेगे। इसलिए वह हमें माँगने और ग्रहण करने के लिए उत्साहित करता है, ताकि हमारा आनंद पूरा हो जाएँ। कितना धन्य आमंत्रण! यह हमें आशीष देने की पिता की इच्छा को दर्शाता है। पृथ्वी के माता-पिता या दूसरों की तरह नहीं, जो शायद कई फरमाईशों के द्वारा थक जाएँ, परमेश्वर हमारे बहुत फरमाईशों से कभी थकता नहीं है। परमेश्वर को हमें उत्तर देने में और हमारी इच्छाओं को पूरा करने में आनंद आता है।
इसलिए, जब आप माँगते हैं, तब विश्वास करो कि आपने ग्रहण कर लिया है। यीशु ने नहीं कहा कि माँगो और अनंत रूप से इंतजार करो; उसने कहा माँगो और ग्रहण करो। इसका अर्थ है कि जब आप माँगते है, उसी क्षण से आनंद मनाना और उस तरह से काम करना शुरु कर दो, मानो जैसे आपने पहले ही ग्रहण कर लिया है, क्योंकि आत्मा में, यह हो चुका है।
अक्सर हम उन लोगो से निराशा का सामना करते हैं, जो अपना वादा नहीं निभाते हैं, लेकिन परमेश्वर उस तरह नहीं है। वह वफादार है और वह अपने वचन को पूरा करता है। हो सकता है कि मनुष्य असफल हो जाए, भूल जाए या निराश कर दें, लेकिन परमेश्वर कभी-भी असफल नहीं होता। १ पतरस ३ः१२ कहता है, ’क्योंकि प्रभु की आँखें सत्यनिष्ठ पर लगी रहती हैं, और उसके कान उनकी विनती की ओर लगे रहते हैं...“। हालेलूयाह!
इब्रनियों १३ः५ (एएमपीसी) में, बाइबल कहती है, ’...क्योंकि उसने (परमेश्वर) आप ही कहा है, मैं किसी भी तरह से तुझे निराश नहीं करूँगा नाहीं तुझपर हार मानूँगा, नाही तुम्हे सहायताहीन छोडूँगा। मैं किसी भी स्तर में तुम्हे सहायताहीन (नहीं छोड़ूँगा), नाही तुम्हे भूलूँगा नाही (तुम्हे) नीचे जाने दूँगा (शांत हो जाओ)! (निश्चित ही ऐसा नहीं छोड़ूँगा!)। एक क्षण के लिए उन वचनों पर मनन करो और आपके लिए पिता के प्रेम और इस इच्छा के द्वारा अभिभूत हो जाओ कि आप हर दिन आनंद, शांति, आत्मविश्वास, प्रबलता और विजय की परिपूर्णता में जीएँ। उसे आपमें और आपकी इच्छाओं को पूरा करने में आनंद आता है।
🙇🏻♂️ प्रार्थना
प्यारे पिता, मैं आपका धन्यवाद देता हूँ प्रार्थना में हमारी सुविधा और अधिकार के लिए और इस बात के लिए कि मेरा आनंद पूरा हो गया है। मैं संदेह करना या विचलित होना अस्वीकार करता हूँ क्योंकि आपके वचन सर्वदा भरोसेयोग्य, सर्वदा- सुनिश्चित और सर्वदा-भरोसेमंद है। आपका धन्यवाद हमेशा मेरी प्रर्थना सुनने के लिए और मेरी विनती को पूरा करने के लिए, क्योंकि सच में आपके वचन हाँ और आमीन है, यीशु के नाम में। आमीन।
📚 अतिरिक्त अध्ययन
मत्ती 7:7-11; मरकुस 11:24; 1 यूहन्ना 5:14-15
☝🏻 १ वर्षीय बाइबल अध्ययन योजना
इब्रानियों 7; यिर्मयाह 50-51
✌🏻 २ वर्षीय बाइबल अध्ययन योजना
1 पतरस 4:1-19; ईजेकील 38
--------------------------------------
🎉 REACHOUT WORLD DAY WITH PASTOR CHRIS ✨
https://fb.me/8VI0xUWTw
--------------------------------------
For more information:
+91 98198 40851
Visit us:
🌐 Christ Embassy India
www.christembassyindia.org
🌐 Rhapsody Of Realities
www.rhapsodyofrealitiesasia.org
🔺 SUBSCRIBE to our YouTube Channel:
https://youtube.com/ChristEmbassyIndia
Follow us on,
Facebook :
Christ Embassy India
📲 https://fb.com/PastorChrisInEveryHome
Christ Embassy India, VC
📲 https://fb.com/ChristEmbassyIndiaVC
Instagram :
Christ Embassy India
https://instagram.com/ChristEmbassyIndia
Thank you.
God bless you 🙏🏻