Shri Balaji Dham Muktsar

Shri Balaji Dham Muktsar Shri Balaji Dham is a pious place situated at Guru Angad Dev Nagar, St. No.-7, Kotakpura Road, Shri Muktsar Sahib, Punjab

श्री कृष्ण जन्माष्टमी दिनांक 02 सितम्बर, 2018  को श्री बालाजी धाम, कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब में बड़े धूम-धाम से म...
05/09/2018

श्री कृष्ण जन्माष्टमी दिनांक 02 सितम्बर, 2018 को श्री बालाजी धाम, कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब में बड़े धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्री बालाजी धाम को प्रेम, भक्ति और ताजा चुने हुए फूलों से सजाया गया। मंदिर में सुंदर-सुंदर झाँकियाँ सजाई गई। भक्तों ने भगवान् श्री कृष्ण के लिए मंत्रमुगध करने वाले भजन गाये तथा जन्माष्टमी के इस पावन पर्व को बड़े ही उत्साह एवं हर्षोउल्लास से मनाया।

समस्त भकजनों को सूचित किया जाता है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी दिनांक 02 सितम्बर, 2018  को श्री बालाजी धाम, कोटकपूरा रोड, ग...
29/08/2018

समस्त भकजनों को सूचित किया जाता है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी दिनांक 02 सितम्बर, 2018 को श्री बालाजी धाम, कोटकपूरा रोड, गली नं:7, श्री मुक्तसर साहिब में बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। मंदिर में सुंदर-सुंदर झाँकियाँ सजाई जाएँगी। श्री बालाजी धाम में आप सपरिवार पधार कर भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन कि खुशियाँ मनाएं।

श्री बालाजी धाम, मुक्तसर में श्री शनि देव महाराज जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्री शनि देव जी का 108 घंटे लगातार तेल से सम...
23/05/2018

श्री बालाजी धाम, मुक्तसर में श्री शनि देव महाराज जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्री शनि देव जी का 108 घंटे लगातार तेल से सम्पूर्ण सनान समारोह का आयोजन किया गया । यह शुभ समागम मंगलवार, 15 मई, 2018, प्रातः 8:15 बजे, मंदिर श्री बालाजी धाम, श्री मुक्तसर साहिब में शुरू किया गया था। इस शुभ समारोह का समापन शनिवार 19 मई, 2018, रात्रि 8:15 बजे किया गया। श्री बालाजी धाम को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप में सजाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने इस समारोह में भाग लिया और श्री शनि देव महाराज जी को तेल से सनान करवाने का सौभाग्य प्राप्त किया। भक्तों द्वारा गाये गए भक्ति गीतों ने श्री बालाजी धाम के प्रत्येक कोने को मंत्रमुग्द कर दिया। समापन समारोह के अवसर पर प्रसाद के रूप में लंगर का आयोजन किया गया।

05/05/2018

प्रिय भक्तजनों, श्री शनि देव महाराज जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्री शनि देव जी का 108 घंटे लगातार तेल से सम्पूर्ण सनान करवाया जा रहा है। यह शुभ समागम मंगलवार, 15 मई, 2018, प्रातः 8:15 बजे, मंदिर श्री बालाजी धाम, कोटकपूरा रोड़, गली नंबर -7, श्री मुक्तसर साहिब में शुरू किया जाएगा। इस शुभ समारोह का समापन शनिवार 19 मई, 2018, रात्रि 8:15 बजे किया जाएगा। आप परिवार एवं मित्र संबंधियों सहित इस उपलक्ष्य पर पधारें तथा श्री शनि देव महाराज जी के दिव्य शिला को तेल सनान करवाने का सुअवसर प्राप्त करके पुण्य के भागी बनें । कृपया समापन समारोह के अवसर पर प्रसाद के रूप में लंगर अवश्य ग्रहण करके जाएं।

श्री बालाजी धाम, मुक्तसर में श्री बालाजी महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस की तीसरी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में रविवार, 22 अप्र...
23/04/2018

श्री बालाजी धाम, मुक्तसर में श्री बालाजी महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस की तीसरी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में रविवार, 22 अप्रैल, 2018 को श्री बालाजी अर्धरात्रि जागरण का आयोजन किया गया । श्री बालाजी धाम को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप में सजाया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने जागरण में भाग लिया और श्री बालाजी महाराज के दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किए। भक्तों द्वारा गाये गए भक्ति गीतों ने श्री बालाजी धाम के प्रत्येक कोने को मंत्रमुग्द कर दिया।

20/04/2018
19/04/2018


प्रिय भक्तजनो, श्री बालाजी मूर्ति स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर "श्री बालाजी अर्धरात्रि जागरण" में आप सबको सादर आमंत्रित किया जाता है। यह शुभ समागम रविवार, 22 अप्रैल, 2018, रात्रि 8 बजे, मंदिर श्री बालाजी धाम, कोटकपूरा रोड़, गली नंबर -7, श्री मुक्तसर साहिब में होगा। आप परिवार एवं मित्र संबंधियों सहित इस उपलक्ष्य पर पधारें तथा श्री बालाजी महाराज जी का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करके पुण्य के भागी बनें । कृपया प्रसाद के रूप में लंगर अवश्य ग्रहण करके जाएं।

Address

GURU ANGAD NAGAR, Street NO./7
Muktsar

Telephone

+919779121733

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Balaji Dham Muktsar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share