26/06/2025
गुप्त नवरात्रि पर कलश एवं ज्योत स्थापना का मुहूर्त
26 जून गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्र शुरु होंगे। चार जुलाई को शुक्रवार को गुप्त नवरात्रों का समापन होगा। इस दिन नवमी तिथि होगी, जिसे भड़रिया नवमी भी कहते हैं। आज घटस्थापना ,ज्योत पूजन का समय सुबह पांच बजकर 25 मिनट से छह बजकर 58 मिनट तक है। दूसरा अभिजीत समय दोपहर 11.56 मिनट से 12.52 बजे तक है।
गुप्त नवरात्रि पर किसकी होती है पूजा और किसके लिए खास
गुप्त नवरात्र के दौरान कई साधक महाविद्या (तंत्र साधना) के लिए मां के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं, ये मां की गुप्त साधना, तंत्र आदि के लिए ही खास माने जाते हैं। गुप्त नवरात्रि की प्रमुख देवियां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। प्रेम से बोलिये माँ काली एमडीएस कंपनी वाली की जय हो 🙏🙏🙏🙏🙏
पुजारी- सोनपाल छोटू भगत
स्थान-माँ काली मंदिर एमडीएस कंपनी कैलारस Sonpal Singh Batham Maa kali mandir mds company kailaras