20/09/2023
इसी हफ्ते मुझे देहरादून एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, बोर्डिंग के बाद जैसे ही मैं एयरबस की सीट पर बैठा, एक महिला दो बच्चों के साथ बस में दाखिल हुई, उनमें से एक लड़का 4 या 5 साल का रहा होगा। वह जोर-जोर से रो रहा था, उसकी माँ ने उसे मेरे बराबर वाली सीट पर बैठने के लिए कहा, वह चिल्लाया नहीं, मैं उसके साथ नहीं बैठना चाहता, यह मुझे मार सकता है, मैं हैरान था कि इस छोटे से बच्चे के मन में यह जहर किसने भर दिया? संयोगवश वह महिला मेरे सामने वाली सीट पर बैठ गई। मैं इस घटना को जीवन भर नहीं भूल सकता।
लेकिन उड़ान के दौरान हुई एक और घटना ने मेरे घावों पर मरहम रख दिया, जब वही महिला टेक-ऑफ के दौरान अपने रोते हुए बच्चे को नियंत्रित करने की असफल कोशिश कर रही थी, जब मैंने उससे कहा कि वह एक बच्चा मुझे पकड़ा दैं और दुसरे बच्चे को खुद पकड़ ले। पहले तो वह झिझकी लेकिन फिर मान गई। .मैंने बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे सुलाने की कोशिश की ओर थोड़ी देर बाद वह सो गया। मैंने उसे वापस उसकी माँ को दे दिया। लेकिन जैसे ही मैं उतरने के बाद बाहर निकलने लगा, वही महिला जो देहरादून से आई थी, तेजी से मेरी ओर आई। और मुझे रोका और बहुत माफ़ी मांगी, बार-बार सॉरी कहा और बच्चे से भी सॉरी कहलवाया, और कहने लगी कि मीडिया ने हमारे बच्चों में भी जहर भर दिया है, नहीं तो आप हमारे लिए देवदूत (फ़रिश्ता) साबित हुए मैंने दोनों बच्चों के सिर पर हाथ रखा और उनके लिए दुआएं (प्रार्थना) कीं और तुरंत एयरपोर्ट से चॉकलेट खरीदी और जबरदस्ती उन्हें दे दी, और इस महिला को नार्मल किया, वह मुझे धन्यवाद देकर चली गई, इस यात्रा ने मुझे एक अजीब सबक दिया जो भूलना मुश्किल होगा.
मेहदी हसन ऐनी देवबंद
(उर्दू लेख से अनुवादित)
15/9/2023