महिला आर्य समाज

महिला आर्य समाज Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from महिला आर्य समाज, Hindu temple, Moradabad.

महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने समाज को सत्य, तर्क, वेदों के ज्ञान और सदाचार का मार्ग दिखाया।उन्होंने अंधविश्वास, पाखंड और र...
27/08/2026

महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने समाज को सत्य, तर्क, वेदों के ज्ञान और सदाचार का मार्ग दिखाया।
उन्होंने अंधविश्वास, पाखंड और रूढ़ियों का विरोध करते हुए समाज को जागृत करने का महान कार्य किया।

आइए, उनकी शिक्षाओं को केवल पढ़ें नहीं, बल्कि अपने जीवन में अपनाएँ।
वेदों की ओर लौटें — सत्य को स्वीकार करें और असत्य का त्याग करें।

🙏 महर्षि दयानंद सरस्वती जी को शत्-शत् नमन।
आर्य समाज मुरादाबाद

#महर्षि_दयानंद_सरस्वती #आर्य_समाज #वेदों_की_ओर_लौटो #सत्यार्थ_प्रकाश #सत्य #तर्क #वेद #पाखंड_का_विरोध #अंधविश्वास_मुक्त_समाज #आर्यसमाज_मुरादाबाद #वेद_ज्ञान #समाज_सुधार

📖 सत्यार्थप्रकाश का अध्ययन करेंजीवन में सही और गलत का विवेक विकसित करने के लिए महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित ‘सत्या...
27/08/2026

📖 सत्यार्थप्रकाश का अध्ययन करें

जीवन में सही और गलत का विवेक विकसित करने के लिए महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित ‘सत्यार्थप्रकाश’ का अध्ययन अवश्य करें। यह पुस्तक तर्क, सत्य और वैदिक विचारों पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करती है।

आइए, केवल सुनी-सुनाई बातों पर नहीं, बल्कि स्वयं पढ़ें, समझें और सत्य को तर्क की कसौटी पर परखें।
📚 आज ही ‘सत्यार्थप्रकाश’ पढ़ने का संकल्प लें।

#सत्यार्थप्रकाश #महर्षिदयानन्द #आर्यसमाज #वेद #सत्यकीखोज #पुस्तकपढ़ें

27/08/2026

क्रांतिकारी कविता एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

आचार्य अनुज शास्त्री जी

क्रांति केवल संघर्ष का नाम नहीं,
क्रांति सत्य, साहस और विचारों की मशाल है।
जिन वीरों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए
अपना जीवन हँसते-हँसते अर्पित कर दिया,
उनका बलिदान भारत की अमर धरोहर है।

आर्य समाज की वैदिक विचारधारा हमें
सत्य, निर्भीकता, राष्ट्रप्रेम और मानव कल्याण का संदेश देती है।
आइए, वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए
अंधविश्वास, पाखंड और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध
ज्ञान और सत्य की ज्योति जलाएँ।

वीर शहीद अमर रहें!
सत्य की विजय हो!
वेदों का प्रकाश जन-जन तक पहुँचे!

विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏

आर्य समाज क्या है?स्वामी जी की मृत्यु के पश्चात् आर्यसमाज ने अपने पूरे प्रयत्नों द्वारा वैदिक धर्म का प्रचार और पौराणिक ...
27/08/2026

आर्य समाज क्या है?

स्वामी जी की मृत्यु के पश्चात् आर्यसमाज ने अपने पूरे प्रयत्नों द्वारा वैदिक धर्म का प्रचार और पौराणिक हिन्दूजाति की रक्षा की, करता है और करता रहेगा। इस कार्य को करते हुए कुछ स्वार्थी लोगों ने आर्यसमाज का विरोध शुरु कर दिया और भिन्न-भिन्न प्रकार के दोष लगाकर आर्यसमाज को बदनाम करने का प्रयत्न किया।

किसी ने कहा है कि-

(१) आर्यसमाज एक अवैध समाज है, जो वर्तमान सरकार के तख्ताए हुकूमत को उलटना चाहता है।

(२) किसी ने कहा है कि आर्यसमाज एकदिल को ठेस लगानेवाली संस्था है जो भिन्न-भिन्न मतों का खण्डन करके उनके दिलों को ठेस लगाती है।

(३) किसी ने कहा है कि आर्यसमाज एक फसादी टोला है। जब तक भारतवर्ष में समाज का नाम था, लोग प्रीति और प्रेम के साथ परस्पर रहते थे। जब से आर्यसमाज का जन्म हुआ तब से लोगों में लड़ाई और झगड़े फैल गये, इसलिए आर्यसमाज एक फसादी टोला है।

अतः प्रत्येक मनुष्य ने आर्यसमाज के बारे में अपने-अपने दृष्टिकोण से अनुमान लगाया उदाहरणार्थ कहते हैं कि एक जङ्गल में पाँच मनुष्य इकट्ठे बैठे थे। जङ्गल में तीतर की बोली के बारे में सोचने लगे कि बताओ भाई यह तीतर क्या कहता है। उन पाँचों ने अपने विचारानुसार तीतर की बोली का अनुमान लगाया।

१. मियाँ साहिब ने कहा कि तीतर कहता है-

"सुबहान तेरी कुंदरत"।

२. पण्डित जी ने कहा कि तीतर कहता है-

"सीता राम दशरथ"।

३. दुकानदार ने कहा कि तीतर कहता है -

"नून तेल अदरख"।

४. पहलवान ने कहा कि तीतर कहता है-

"खाओ पियो करो कसरत"।

५ जेण्टलमैन ने कहा कि तीतर कहता है-

"पीओ बीड़ी सिग्रेट"।

अब आपने देखा कि तीतर ने अपनी बोली को बोला और पाँच मनुष्यों ने अपने-अपने विचारानुसार तीतर की बोली का अनुमान लगाया लेकिन तीतर क्या कहता है, इसको या तो तीतर जानता है या तीतर की बोली समझनेवाले जानते हैं। इसी प्रकार लोग आर्यसमाज के बारे में अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार अनुमान लगाते हैं।

१. कोई कहता आर्यसमाज एक अवैध समाज है।

२. कोई कहता है कि आर्यसमाज एक दिल को ठेस पहुँचानेवाली संस्था है।

३. कोई कहता है कि आर्यसमाज एक फसादी टोला है।

लेकिन आर्यसमाज क्या है ? इसको या आर्यसमाज जानता है या आर्यसमाज के सिद्धान्तों को समझने वाले जानते हैं। हम इससे पहले कि आपको बतलाएँ कि 'आर्यसमाज' क्या है इन तीन प्रकार के लोगों के भ्रम को दूर करना आवश्यक समझते हैं।

आर्य समाज क्या है पार्ट तीन

#आर्यसमाज #आर्य #आर्यक्या_है #महर्षिदयानंद #वेद #वैदिकधर्म #सत्यार्थप्रकाश #सत्य #ज्ञान #सदाचार #पाखंड_विरोध #अंधविश्वास_विरोध #वैदिकविचार #आर्यसमाजविचार #सनातन_वैदिक_परंपरा #आर्यसमाज_उत्तरप्रदेश

आर्य समाज की ओर से शुभकामनाभाई मासूम शर्मा जी एवं हैरी लाठर जी को साधुवाद एवं हार्दिक बधाई। 🙏ऋषि देव दयानंद जी के सत्य, ...
27/08/2026

आर्य समाज की ओर से शुभकामना

भाई मासूम शर्मा जी एवं हैरी लाठर जी को साधुवाद एवं हार्दिक बधाई। 🙏

ऋषि देव दयानंद जी के सत्य, तर्क और वैदिक विचारों को गीत के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का यह सराहनीय प्रयास है। ‘तत्वदर्शी’ जैसे गीत समाज को पाखंड, अंधविश्वास और रूढ़ियों पर विचार करने के लिए प्रेरित करते हैं।

आर्य समाज की ओर से आप दोनों भाइयों को उज्ज्वल भविष्य एवं ऐसे ही सार्थक सृजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। ✌️

सत्य की आवाज़ बुलंद रहे।
वेदों का प्रकाश जन-जन तक पहुँचे। 🕉️

#आर्यसमाज #तत्वदर्शी #मासूमशर्मा #हैरीलाठर #महर्षिदयानंद #सत्य #वैदिकविचार #अंधविश्वासविरोध

Address

Moradabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when महिला आर्य समाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category