बजरंगी बाढ़

बजरंगी बाढ़ जय श्री राम🚩
भारत माता की जय🇮🇳
राष्ट्रहित के लिए तन समर्पित,मन समर्पित ,धन समर्पित।

अखंड भारत संकल्प दिवस
16/08/2026

अखंड भारत संकल्प दिवस

सेवा सप्ताह
10/07/2026

सेवा सप्ताह

बजरंग दल- संगठन जिला बाढ़ के सह संयोजक, मगधद्वार (बख्तियारपुर ) के रहने वाले शशि  जी का ब्रेन हेमरेज होने से निधन की सूच...
08/07/2026

बजरंग दल- संगठन जिला बाढ़ के सह संयोजक, मगधद्वार (बख्तियारपुर ) के रहने वाले शशि जी का ब्रेन हेमरेज होने से निधन की सूचना सुबह प्राप्त हुई, यह बहुत ही हृदय बिदारक घटना है। ईश्वर श्री चरणों में स्थान दे।।
विनम्र श्रद्धांजलि 💐💐
बजरंग दल मगध द्वार

जय श्री राम 🚩हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाढ़ जिला के विभिन्न प्रखण्ड के मंदिरों मे पाठ, भजन, प्रसाद वितरण आदि का आयोजन ...
02/04/2026

जय श्री राम 🚩
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाढ़ जिला के विभिन्न प्रखण्ड के मंदिरों मे पाठ, भजन, प्रसाद वितरण आदि का आयोजन कर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया।।

जय श्री राम 🚩संगठन विस्तार के क्रम मे विश्व हिन्दू परिषद बाढ़ जिला अंतर्गत बाढ़ प्रखड के प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ उपेंद्र जी ,जि...
02/04/2026

जय श्री राम 🚩
संगठन विस्तार के क्रम मे विश्व हिन्दू परिषद बाढ़ जिला अंतर्गत बाढ़ प्रखड के प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ उपेंद्र जी ,जिला सह संयोजक निखिल जी एवं जिला बलोपासना शशि शिंदे जी बनाये जाने पर आप सभी को शुभकामनायें.... आप सभी संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे यही कामना है।।

जय श्री राम🚩रामोत्सव
25/03/2026

जय श्री राम🚩
रामोत्सव

जय श्री राम 🚩SBR चौक स्थित पवन हॉस्पिटल बाढ़ मे अजगरा निवासी चंदन कुमार जिनका एक्सीडेंट NH 30A पर एक्सीडेंट हो गया है ,ज...
16/01/2026

जय श्री राम 🚩
SBR चौक स्थित पवन हॉस्पिटल बाढ़ मे अजगरा निवासी चंदन कुमार जिनका एक्सीडेंट NH 30A पर एक्सीडेंट हो गया है ,जिसमे जाँघ और पैर की हड्डी 11जगह से टूट गई काफी खून बहने के कारण ऑपरेशन में देरी हो रही थीं विपरीत परिस्थिति मे सूचना बजरंगियों को मिली। सूचना मिलते है बजरंगी भाई प्रवीण चौबे जी रक्तदान हेतु आगे आये और अपना रक्तदान किए।।

 #बजरंग_दल  #रामगढ़ के युवकों ने खोजा,रांची से लापता दो मासूम बच्चों अंश कुमार राय और अंशिका कुमारी को, पुलिस को सौंपाचि...
16/01/2026

#बजरंग_दल #रामगढ़ के युवकों ने खोजा,रांची से लापता दो मासूम बच्चों अंश कुमार राय और अंशिका कुमारी को, पुलिस को सौंपा

चितरपुर के पहाड़िया जहाने जगह से बजरंग दल ने दोनों बच्चों को गुलगुलिया दंपति से बरामद किया

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी
झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी से लापता दो मासूम बच्चों अंश कुमार राय और अंशिका कुमारी को आज 14 जनवरी को 13वें दिन खोजा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड स्थित पहाड़ियां जहाने से बजरंग दल चितरपुर के बजरंगियों ने गुलगुलिया दंपति के पास से दोनों बच्चों को बरामद किया है।

बजरंग दल ने बच्चों की खोजबीन के लिए चलाया था अभियान

बजरंग दल रामगढ़ जिला के द्वारा अंश कुमार राय और अंशिका कुमारी की खोजबीन के लिए अभियान चलाया था। अभियान के तहत रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों के बजरंग दल के लोगों के द्वारा जगह-जगह पर खोजबीन किया जा रहा था, जहां-जहां गुलगुलिया और मांग के खाने वाले लोग रहते थे वैसे जगह में बजरंग दल के लोग जा जाकर बच्चों की तलाश कर रहे थे।

बजरंग दल चितरपुर ने लापता बच्चों को कुशल बरामद कर पुलिस को सौंपा

बजरंग दल चितरपुर समिति के बजरंगी सचिन प्रजापति ,बबलु साहु और सन्नी के द्वारा आज बुधवार को खोजबीन अभियान के तहत रामगढ़ जिले चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ियां जहाने जगह में खोजबीन अभियान चलाया। जिसके परिणामस्वरूप दोनों बच्चों को गुलगुलिया दंपति के पास देखा गया, गुलगुलिया दंपति के पास से बच्चों को बरामद कर रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद बजरंग दल के युवकों ने दोनों बच्चों और गुलगुलिया दंपति को पुलिस को सौंप दिया। गुलगुलिया दंपति और बच्चों को रजरप्पा पुलिस रामगढ़ पुलिस मुख्यालय ले गई। आगे की विस्तृत जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी जाएगी।

बच्चों को खोजने वालों या पता लगाने वालों के लिए दो लाख रुपए की इनाम की राशि रखी गई थी।

बजरंग दल के द्वारा बच्चों को खोजें जाने के बाद से पूरे क्षेत्र में बजरंग दल के लोगों की क्षेत्र में काफी चर्चा और काफी सराहना हो रही हैं।

प्रेस विज्ञप्तिस्थान: पटना | तिथि: 30 दिसम्बरविश्व हिंदू परिषद के द्वारा संचालित “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता यात्...
31/12/2025

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान: पटना | तिथि: 30 दिसम्बर
विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संचालित “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता यात्रा” का भव्य समापन आज बाढ़ प्रखंड के सकसोहरा ग्राम में सम्पन्न हुआ। यह यात्रा 23 दिसंबर को भोला पासवान शास्त्री नगर से प्रारंभ हुई थी और जिले के विभिन्न ग्रामों एवं प्रखंडों का भ्रमण करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश देती रही। यात्रा के दौरान ग्रामीणों का उल्लेखनीय सहयोग तथा उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, साथ ही ग्रामवासियों को भी गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। समाजिक सद्भाव और समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ समरसता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें चूड़ा, दही, भूरा और तिलकुट परोसे गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
विश्व हिंदू परिषद पटना क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय आनंद जी,
दक्षिण बिहार के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री तथा वर्तमान झारखंड के प्रांत मंत्री चितरंजन जी,
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष श्री परशुराम जी,
प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख संदीप जी,
बाढ़ जिला मंत्री तरुण जी,
भाजपा बाढ़ जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र प्रसाद,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाढ़ जिला के जिला प्रचारक मनोहर जी,
साथ ही अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श समाज में समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। विश्व हिंदू परिषद समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवाद और समरसता का संदेश पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Address

Ghoswari
Mokama
803302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बजरंगी बाढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share