15/08/2026
जय माँ काली
हृदय से आभार एवं धन्यवाद ❤️
आज माँ काली की प्रतिमा निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित पाट पूजा में उपस्थित होकर इस शुभ कार्य को अपनी उपस्थिति और सहयोग से सफल बनाने वाले मंडल के सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। 🙏🌺
विशेष आभार सौसर के *सुप्रसिद्ध मूर्तिकार श्री अमर गजभिये जी एवं उनकी पूरी टीम* का, जिन्होंने माँ काली की भव्य प्रतिमा निर्माण के इस पावन कार्य की शुरुआत की। माता रानी की कृपा से उनके हाथों से बनने वाली प्रतिमा निश्चित रूप से हम सभी के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बनेगी। 🙏✨
आप सभी का समय, सहयोग, समर्पण और प्रेम ही हमारी मंडल की सबसे बड़ी ताकत है। आज की यह शुभ शुरुआत आने वाले भव्य माँ काली उत्सव की पहली सीढ़ी है।
आइए, हम सभी इसी तरह एकजुट होकर, मिल-जुलकर और माँ काली के चरणों में समर्पित होकर उत्सव को सफल एवं यादगार बनाएं। ❤️🚩
माँ काली सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमारे मंडल में एकता, प्रेम एवं भाईचारा सदैव कायम रहे। 🙏
🌺 जय माँ काली 🌺
🚩 जय माता दी 🚩
— मित्र शक्ति माँ काली उत्सव मंडल मोहगांव हवेली
अध्यक्ष :- विक्की प्रकाश खड़से एवं मंडल