Baba Kamraj Jyotish Anusandhan Sansthanam

Baba Kamraj Jyotish Anusandhan Sansthanam Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Baba Kamraj Jyotish Anusandhan Sansthanam, Religious organisation, opp. rrts pillar no. 1117, Delhi-Meerut Road, Modinagar.

03/05/2025

आपका स्वागत है

20/01/2025

*राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद का वार्षिक अधिवेशन*

*राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद का वार्षिक अधिवेशन विक्रम संवत 2082, चैत्र शुक्ल पूर्णिमा, वैशाख कृष्ण प्रतिपदा, दिन शनिवार, रविवार तदनुसार 12, 13 अप्रैल 2025 को मोदीनगर ( गाजियाबाद) में होना निर्धारित हुआ है।*
*कार्यक्रम निःशुल्क है।*
*किसी ज्योतिर्विद से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। न ही किसी से किसी प्रकार का कोई व्यय लिया जाएगा।*
*दो दिन ज्योतिष जगत के महत्वपूर्ण पक्षों पर चर्चा होगी।*
*जन सामान्य के लिए निःशुल्क ज्योतिष परामर्श होगा।*
*निःशुल्क पंजीकरण आवश्यक है। जिससे उचित व्यवस्था की जा सके।*
*पंजीकरण और आगमन तिथि की सूचना 7055851111 पर देने की कृपा करें।*
*अपनी तिथि सुरक्षित करें ।*
विस्तृत समाचार शीघ्र।
आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री
राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद
*संपर्क 7055851111*

।। सस्नेह सादर आमंत्रण।।दिनांक 30 मार्च 2023समय प्रातः 10 बजे से मां भगवती की इच्छा तकअमृतकलश आयुर्मेडिका के उद्घाटन के ...
28/03/2023

।। सस्नेह सादर आमंत्रण।।
दिनांक 30 मार्च 2023
समय प्रातः 10 बजे से मां भगवती की इच्छा तक
अमृतकलश आयुर्मेडिका के उद्घाटन के शुभ अवसर पर भंडारे में आपको सादर आमंत्रित करते हैं।
💐🙏💐
मां श्री पीतांबरा की कृपा से श्रीपीतांबरा विद्यापीठ सीकरीतीर्थ पर अब ज्योतिष, वस्तु, योग, यज्ञ, आध्यात्मिक जीवन परामर्श के साथ अब योग्य चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक परमार्श और आयुर्वेदिक देशी दवाइयां थोक व खुदरा मूल्य पर उपलब्ध होंगी।

19/03/2022

हम आपके लिए केवल ज्योतिष (Astrology) नहीं करते हैं। बल्कि आपके लिए एक व्यवस्थित, समुचित, व्यावहारिक, विकसित, स्वस्थ और समृद्ध जीवन कैसे हो, उस पर कार्य करते हैं। उसमें एस्ट्रोनॉमी, वास्तु, पामेस्ट्री, कॉस्मिक ऊर्जा, आयुर्वेद, यज्ञ चिकित्सा, आधुनिक और वैदिक प्रबंध विज्ञान, वैदिक मनोविज्ञान, जप, तप, मंत्रौषधि, गव्य चिकित्सा, प्राकृतिक उपचार आदि सभी आध्यात्मिक विद्याओं से परीक्षण करके आपके जीवन की सफलता के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं।
जब तक जीवन का उत्कर्ष न हो, आध्यात्मिक उपाय निरंतर रहने चाहिएं। वास्तविक आध्यात्मिक उपाय जीवन को प्रकाशित करते हैं। ग्रह - नक्षत्र सभी को प्रभावित करते हैं। वे देव हों, गंधर्व हों, यक्ष हों, पितर हों, ऋषि, हों, ब्राह्मण हों, क्षत्रिय हों, वैश्य हों, शूद्र हों अथवा किसी भी जाति - धर्म से संबंधित हों या नास्तिक हों....सब अपने कर्मफल से जुड़े हुए हैं और सुख दुःख से जुड़े हैं....जीवन का उत्थान किल्विष नाश से ही संभव है। जो आपके कर्म को एक निश्चित दिशा देता है, यह एक आध्यात्मिक परिवर्तन है।
आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री विगत 40 वर्षों से अध्यात्म मार्ग से मानव उत्थान के लिए कार्यरत हैं। वे जीवन के प्रेरक हैं। मानवीय मन की अदृश्य गुत्थियों को सुलझाने के लिए जाने जाते हैं। वे प्रत्येक समस्या का आध्यात्मिक हल देते हैं। उनके उपाय विज्ञान की कसौटी पर खरे उतरते हैं। जीवन शैली में कुछ परिवर्तन और यज्ञ विधान को अपनाने से उद्देश्य की प्राप्ति होती है।
आओ, सनातन की कल्याणकारी विद्याओं के द्वारा अपना जीवन सफल करें।
यदि आप जीवन उत्कर्ष के इच्छुक हैं तो जानें कि जीवन किस लिए है।
समय लेने के लिए संपर्क करें। -
श्री पीतांबरा विद्यापीठ सीकरीतीर्थ
-7055851111

27/04/2021

26 मई 2021 को चंद्रग्रहण के बाद कॉरोना में फिर नई खोज सामने आएगी और कॉरोना के प्रभाव में अंतर आएगा।
-© आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री

तामग्निवर्णां तपसा ज्वलन्तींवैरोचनीं कर्मफलेषु जुष्टाम्।दुर्गां देवीं शरणं प्रपद्यामहेऽसुरान्नायित्र्यै ते नमः।
06/09/2020

तामग्निवर्णां तपसा ज्वलन्तीं
वैरोचनीं कर्मफलेषु जुष्टाम्।
दुर्गां देवीं शरणं प्रपद्यामहे
ऽसुरान्नायित्र्यै ते नमः।

30/04/2020

भविष्य कथन: आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री
कॉरोना अब जीवन का अंग हो जाएगा। आने वाले समय में हर बच्चे को इसका वैक्सीन लगा करेगा। कॉरोना कहीं न कहीं प्रगट होता रहेगा, यह नष्ट नहीं होगा, हां, नियंत्रित हो जाएगा। सितंबर 2020 के बाद नियंत्रित होने के मार्ग पर होगा। अभी 2022 में इसके संक्रमण के दौर के पुनः लौट आने की आशंका बलवती रहेगी। जून 2020 तक इसके प्रभावों में घट बढ़ होती रहेगी...सितंबर तक इसके वैक्सीन मानव पर प्रयोग की अवस्था में होंगे और 2026 तक इसके प्रभावों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा...और तब तक इसे नियंत्रण करना लुकाछिपी सा खेल होगा....
मानव मात्र ही नहीं, जीव मात्र इससे प्रभावित होंगे। प्रकृति का नया चक्र जीवन को उन्नत करेगा।
विज्ञान के पुराने भारतीय प्रयोग संसार मानेगा और भारतीय जीवन शैली के मूल तत्वों को अपनाएगा। पाश्चात्य जीवन शैली में परिवर्तन होगा।
जीवन के सभी क्षेत्रों, शिक्षा, उद्योग, परिवहन, चिकित्सा, व्यापार आदि सभी में परिवर्तन का दौर शुरू होगा।
निजी वाहन उद्योग को कॉरोना का अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, बिक्री में बहुत तेजी आएगी। लेकिन सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा जाएगी। बहुत से ट्रांसपोर्टर अपना व्यवसाय बदलने पर विचार करेंगे। ..दुनियां लगभग नए पैरामीटर्स पर जिएगी...
मास्क अब अन्य आवश्यक वस्त्रों की तरह उपलब्ध रहेगा...लोग अपनी शर्ट की मैचिंग का मास्क पहने नजर आएंगे।
हृदय रोग बढ़ेंगे, दिमाग की बीमारियां, आंखों की बीमारियां, मोटापा, गठिया, यूरिक एसिड, किडनी, कैंसर आदि रोगों में वृद्धि होगी। मानसिक अवसाद चरम पर होगा मृत्युदर में तेजी आएगी, इसके प्रभाव से मानव की जीवनी शक्ति प्रभावित होगी।
शिक्षा का माध्यम बदल जाएगा।
ऑनलाईन में ड्रोन का प्रयोग बढ़ेगा, रोबोटिक विज्ञान में क्रांति की संभावनाएं बढ़ेंगी। मानव मात्र में असत्य बढ़ेगा और अविश्वास के कारण मानव भयभीत रहेगा।
2024 तक भारत एक महाशक्ति के रूप में विकसित हो चुका होगा।
आईटी सेक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स का दबदबा बढ़ेगा...भारत हजारों वर्ष पहले ए आई का सबसे बड़ा पोषक रहा है, उसी डीएनए के कारण भारत के नागरिक प्रखर मेधा और तकनीकी के सिद्धहस्त हैं
भारत संसार की 20 प्रतिशत से अधिक जीडीपी का हिस्सेदार होगा। विश्व समुदाय अपनी समस्याओं का हल भारत से पूछेगा...और भारत विश्व के प्रतिपालक जैसा व्यवहार करेगा...भारत पुनः विश्वगुरु पद पर प्रतिष्ठापित होगा। सनातन साहित्य में विश्व की श्रद्धा बढ़ेगी। संस्कृत साहित्य में विश्वस्तर पर शोध बढ़ेंगे और विश्व संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित होगा। हिंदी भाषा विश्व में अपनी बड़ी पहचान बनाएगी। भारत की विश्वसनीयता, समृद्धि बढ़ेगी
जुलाई 2026 वह समय होगा, जब सम्पूर्ण विश्व हताश और निराश होगा...2026 में किसी बड़े नेता के जाने से पूरा विश्व समुदाय प्रभावित होगा और विश्व व्यापी शोक होगा।
© आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री
अधिष्ठाता, श्रीपीतांबरा विद्यापीठ सीकरीतीर्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद

Address

Opp. Rrts Pillar No. 1117, Delhi-Meerut Road
Modinagar
201204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Kamraj Jyotish Anusandhan Sansthanam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share