भविष्य चन्द्रिका Bhavishya Chandrika

भविष्य चन्द्रिका Bhavishya Chandrika Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भविष्य चन्द्रिका Bhavishya Chandrika, Religious organisation, opp. rrts pillar no. 1117, delhi meerut Road, Modinagar up ncr, Modinagar.

30/06/2025

आप सबका स्वागत है।
ज्योतिष, वास्तु, योग, यज्ञ, आयुर्वेद और शिक्षा का आध्यात्मिक प्रकल्प

24/06/2025
27/02/2025

पर्व हमें अपने अन्तस की शक्ति और ज्ञान को पहचानने और उसे विकसित करने के लिए प्रेरित करतेहैं। भगवान शिव की आराधना और पूजा करने से हम नकारात्मकता और अज्ञानता को दूर कर सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

27/02/2025

हम सब संसारी जीव हैं और वह शिव अविनाशी हैं...उस अविनाशी के प्रति समर्पण से हमारे किल्विष नष्ट हो जाते हैं। जीवन में भरी उजास प्रगट हो जाती है और हम स्वयं के निर्धारित मार्ग पर गतिमान हो जाते हैं।
शिव पूजन का कल्याणकारी प्रभाव निस्तेज को भी तपस्वी बना सकता है। पाप नष्ट कर सकता है और पुण्यों का उदय कर सकता है। भगवान शिव ही सृष्टि के आधार हैं। उन्हीं के बल पर इस संसार में जीवन और मरण हैं। वे सबको कर्मों का फल प्रदान करते हैं। इसलिए जीव को चाहिए कि वह शिव की शरण में रहे और अपने जीवन के लिए निर्धारित कर्म को करता हुआ शिवार्चन करता रहे।

27/02/2025

ज्योतिष असीम है, लेकिन ज्योतिषी की अपनी सीमाएं हैं। ज्योतिष गुरु कृपा, इष्ट साधना, सूर्य चंद्रादि ग्रहों का गूढ़ अध्ययन, नक्षत्रों की गति पर निरंतर अभ्यास, शोध और भविष्य फल कथन की विषय वस्तु पर सारस्वत प्रवाह होता है। यह सामान्य घटनाक्रम नहीं होता है कि कुछ भी कह दिया जाए। अति से बचना चाहिए और अपने इष्ट के साधन के बल पर ही कोई भविष्य वाणी करनी चाहिए।
कभी भी ज्योतिषीय कथन त्रुटिपूर्ण हो सकता है, लेकिन ज्योतिष कभी भी असत्य नहीं हो सकता। ज्योतिषी उतना ही कह पाता है, जितना उसका तपोबल है। अगर तपोबल क्षीण होता है तो भविष्यवाणी मिथ्या हो सकती है। इसलिए किसी एक घटना से सम्पूर्ण ज्योतिष पर अविश्वास उचित नहीं।
आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री

जय ज्योतिष
27/02/2025

जय ज्योतिष

27/02/2025

भविष्य चंद्रिका में आपका स्वागत है

21/02/2025

हैकर पेज को उड़ाने के चक्कर में हैं।
कृपया सहायता करें।

20/01/2025

**राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद का वार्षिक अधिवेशन*

*राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद का वार्षिक अधिवेशन विक्रम संवत 2082, चैत्र शुक्ल पूर्णिमा, वैशाख कृष्ण प्रतिपदा, दिन शनिवार, रविवार तदनुसार 12, 13 अप्रैल 2025 को मोदीनगर ( गाजियाबाद) में होना निर्धारित हुआ है।*
*कार्यक्रम निःशुल्क है।*
*किसी ज्योतिर्विद से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। न ही किसी से किसी प्रकार का कोई व्यय लिया जाएगा।*
*दो दिन ज्योतिष जगत के महत्वपूर्ण पक्षों पर चर्चा होगी।*
*जन सामान्य के लिए निःशुल्क ज्योतिष परामर्श होगा।*
*निःशुल्क पंजीकरण आवश्यक है। जिससे उचित व्यवस्था की जा सके।*
*पंजीकरण और आगमन तिथि की सूचना 7055851111 पर देने की कृपा करें।*
*अपनी तिथि सुरक्षित करें ।*
विस्तृत समाचार शीघ्र।
आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री
राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद
*संपर्क 7055851111*

स्नेहिल निमंत्रणपरम्बा मां राजराजेश्वरी श्रीपीतांबरा की कृपा से चैत्र नवरात्र पारण और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पुनी...
17/04/2024

स्नेहिल निमंत्रण
परम्बा मां राजराजेश्वरी श्रीपीतांबरा की कृपा से चैत्र नवरात्र पारण और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पुनीत अवसर पर चैत्र शुक्ल नवमी, संवत २०८१ तदनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2024 को पवित्र अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन श्री पीतांबरा विद्यापीठ सीकरीतीर्थ, मोदीनगर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया समय पर पधारकर मां का पवित्र भोग प्रसाद ग्रहण करें और धर्मलाभ उठाएं।
कृपया इस प्रपत्र को ही व्यक्तिगत निमंत्रण के रूप में स्वीकार करने की कृपा करें।
निवेदक
मां के सेवक
आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री

Address

Opp. Rrts Pillar No. 1117, Delhi Meerut Road, Modinagar Up Ncr
Modinagar
201204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भविष्य चन्द्रिका Bhavishya Chandrika posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to भविष्य चन्द्रिका Bhavishya Chandrika:

Share