04/05/2021
सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति - श्रीमान पंकजांघ्रि प्रभु
आज ४ मई २०२१, मंगलवार को श्री धाम मायापुर में वे इस संसार से विदा हो गए।
प्रिय भक्तों,
कृपया हमारा विनम्र दण्डवत प्रणाम स्वीकार करें। श्रील प्रभुपाद की जय।
पूज्य पकंजांघ्रि प्रभु, इस्कॉन में नृसिंह देव के सबसे प्रिय पुजारी थे।
सन 1973 में अपने जुड़वां भाई, पूज्य जननिवास प्रभु का अनुगमन करते हुए वे इस्कॉन से जुड़े और दोनों भाइयों ने भगवान चैतन्य के निवास श्री मायापुर धाम में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
पंकजांघ्रि प्रभु ने न केवल भगवान की सेवा की, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर भगवान नृसिंहदेव के चरणों में प्रार्थना के लिए दुनिया भर के भक्तों की प्रार्थनाओं को भी अर्पण किया है।
हर व्यक्ति जो मायापुर धाम आया है वह भक्तों की ओर से प्रेम पूर्वक भगवान नृसिंह के सामने पंकजांघ्रि प्रभु को पूजा करते हुए नहीं भुला सकता।
हालांकि, हम में से बहुत से लोग इस बात से अवगत नहीं हैं कि परदे के पीछे से, पंकजांघ्रि प्रभु कई वर्षों से पुजारी विभाग का प्रबंधन भी कर रहे थे और यह सुनिश्चित करते थे कि भगवान की सेवा का तेजी से विस्तार, कुशलता से जारी रहे।
हम सभी पंकजांघ्रि प्रभु द्वारा मिली उस प्रेरणा के लिए आभारी हैं जो केवल श्री धाम मायापुर में हम सुंदर दर्शन और त्योहारों में पाते हैं।
पंकजांघ्रि प्रभु ने श्रीमद-भागवतम और चैतन्य-चरितामृत पर साप्ताहिक कक्षाओं में भक्तों के साथ अपने अनुभव साझा किये ।
वे मायापुर अकादमी के संस्थापक बोर्ड के सदस्य और ब्राह्मण प्रशिक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल के प्रेरणा स्रोत थे, जहां उन्होंने श्रील प्रभुपाद के निर्देश के अनुसार सैकड़ों छात्रों को अर्चाविग्रह की पूजा का उचित भाव और विधि सिखाई।
पुजारी, प्रबंधक, वक्ता, और शिक्षक के रूप में पचास वर्षों तक दृढ़ सेवा के साथ-साथ, पंकजांघ्रि प्रभु मायापुर समुदाय और इस्कॉन दोनों के लिए प्रिय भाई और मित्र जैसे थे। आज मायापुरवासियों के लिए एक हृदयविदारक दिन है।
एक ही व्यक्तित्व में इस प्रकार का संयोजन का मिलना वास्तव में दुर्लभ है। समर्पण, विनम्रता, उत्साह और दया। जैसा कि श्रील प्रभुपाद ने 1976 में कहा था, “इन दो भाइयों पंकजांघ्रि और जननिवास - की कोई तुलना नहीं है।"