31/05/2026
श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर में विष्णु सहस्त्रनाम जप यज्ञ संपन्न
मिर्ज़ापुर। पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर गजिया टोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर में श्री विष्णु सहस्त्रनाम जप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री विष्णु के सहस्त्र नामों का सामूहिक पाठ किया गया। तत्पश्चात वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं वैदिक अनुष्ठान पंडित श्री सुशील द्विवेदी, पंडित श्री रमाशंकर जी तथा पंडित श्री सुरेश शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर ट्रस्ट बोर्ड (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी खंडेलवाल, ट्रस्टी प्रबंधक श्री विश्वनाथ अग्रवाल, ट्रस्टी महामंत्री श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री रूप नारायण अग्रहरि, मंदिर के धार्मिक आयोजनों के प्रमुख श्री गौरव उमर, श्री अनुज उमर, श्री राजेश जी सहित ट्रस्ट बोर्ड के अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण, अनेक श्रद्धालु महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री विष्णु से विश्व कल्याण, सुख, शांति, समृद्धि एवं जनमंगल की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर ट्रस्ट बोर्ड द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।