TirthadhiRaj Shree Falvrudhi Parshwanath Bhagwan

TirthadhiRaj Shree Falvrudhi Parshwanath Bhagwan श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट, मेड़तारोड (प्रभु नित्य दर्शन)...

26/09/2024

Shri Falvardhi Parasnath Dada

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ भगवान का वार्षिक मेला सोशल डिस्टेंस व कोविड-19 के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए आसोज बदी ...
03/10/2021

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ भगवान का वार्षिक मेला सोशल डिस्टेंस व कोविड-19 के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए आसोज बदी दशमी 2078, वार शुक्रवार को भरा गया। साध्वी श्री प्रफुल्लप्रभाश्रीजी वैराग्यपूर्णाश्रीजी म.सा. के सानिध्य में पार्श्वनाथ भगवान को सोने की अंगी चढ़ाई गई, दोपहर 2 बजे भगवान का भव्य वरघोड़ा निकाला गया, श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ श्रीसंघ, नागौर द्वारा श्री पार्श्वपंचकल्याणक पढ़ाया गया व श्रीमान शिखरचंदजी मंजूदेवी बोथरा परिवार, नागौर द्वारा श्री 108 पार्श्वनाथ महापूजन का लाभ लिया गया व इससे पूर्व दिन में मुख्य अतिथि श्रीमान रमेशकुमारजी मुथा-अध्यक्ष नाकोड़ा तीर्थ व श्रीमान प्रकाशचन्दजी सिरोड़ी-सचिव जीरावला तीर्थ द्वारा झण्डारोहण किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि व ट्रस्ट मण्डल, मेड़ता रोड़ अध्यक्ष श्रीमान पन्नालालजी सिंघवी, सचिव श्रीमान चंचलमलजी नाहर, कोषाध्यक्ष श्रीमान सुरेशकुमारजी चौधरी, उपसचिव श्रीमान नवरतनमलजी सिंघवी सहित ट्रस्ट मण्डल द्वारा तीर्थ के भूतपूर्व सचिव आदरणीय श्रीमान नेमीचन्दसा सिंघवी की तीर्थ पर सेवाओं व विकास में चहुंमुखी योगदान के लिए उनके सुपुत्र श्रीमान सुरेन्द्रकुमारजी श्रीमान वीरेंद्रकुमारजी (सचिव- श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ भोजनशाला ट्रस्ट), श्रीमान महेंद्रकुमारजी सिंघवी परिवार, कुचेरा (चैन्नई) का प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंटकर बहुमान किया गया..
श्रीमती कमलादेवी नेमीचन्दजी सिंघवी परिवार, कुचेरा द्वारा धरणेन्द्र काम्प्लेक्स में हॉल निर्माण की घोषणा की गई। श्रीमान रामबाबूजी गुप्ता को तीर्थ में उनकी 40 वर्षों की निस्वार्थ सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो भेंट कर बहुमान किया गया। ट्रस्ट मण्डल द्वारा पधारे हुए अतिथि श्रीमान रमेशकुमारजी मुथा व श्रीमान प्रकाशचंदजी सिरोड़ी का साफा, शॉल व मोमेंटो द्वारा बहुमान किया गया। श्रीमान रमेशकुमारजी मुथा द्वारा धरणेन्द्र काम्प्लेक्स में विशेष योगदान की घोषणा की गई। जिसमें ट्रस्ट मण्डल के पदाधिकारी, ट्रस्टी सहित नागौर, जोधपुर, जयपुर, चैन्नई, अजमेर, बीकानेर, मुम्बई सहित पधारे हुए यात्रीगण उपस्थित रहे...

13/09/2020

श्री जैन गुरु गौतम मंडल, नागौर प्रसिद्ध संगीतकार कमलचंद बांठिया एंड पार्टी द्वारा सुंदर भजन...🎼🎤🎼

आसोज बदी दशम मेला दिवस, आज आसोज (प्रथम) बदी दशम पर परमपिता परमात्मा श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ प्रभु के भव्य दर्शन...
12/09/2020

आसोज बदी दशम मेला दिवस, आज आसोज (प्रथम) बदी दशम पर परमपिता परमात्मा श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ प्रभु के भव्य दर्शन...

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट, मेड़ता रोड़ के सचिव श्री चंचलमलजी नाहर, खजवाना (नागौर) की सुपुत्री सुश्री प्रियंका ...
30/01/2020

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट, मेड़ता रोड़ के सचिव श्री चंचलमलजी नाहर, खजवाना (नागौर) की सुपुत्री सुश्री प्रियंका जी नाहर ने आज वसन्त पंचमी, शुभ दिवस पर आचार्य गुरुदेव श्रीमद धर्मधुरंधरसूरीजी महाराजा के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य इंद्रजीतविजयजी म.सा. व गुरुमैया साध्वीजी सौम्यप्रभा श्रीजी, वैराग्यपूर्णा श्रीजी, सौम्यदर्शना श्रीजी व अक्षयदर्शना श्रीजी म.सा. की परम पावनी निश्रा में दीक्षा ग्रहण कर साध्वी परमदर्शनाश्रीजी बनी... नूतन दीक्षार्थी साध्वी परमदर्शना श्रीजी को श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ ट्रस्ट परिवार की तरफ से वन्दन व वैराग्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं..💐

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ भगवान की वार्षिक ध्वजा आज दिनांक 30.01.2020 को ढोल-बाजे व मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में चढ़ाई...
30/01/2020

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ भगवान की वार्षिक ध्वजा आज दिनांक 30.01.2020 को ढोल-बाजे व मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में चढ़ाई गई, महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाये गए। भगवान की वार्षिक ध्वजा जेठमलजी संजयकुमारजी तलेसरा पाली वालो की तरफ से बोली द्वारा चढ़ाई गई, ध्वजा में भोजनशाला ट्रस्ट सचिव विरेन्द्रकुमारजी सिंघवी, राजेन्द्रकुमारजी बोहरा चेन्नई, सहित पाली, कुचेरा, नागौर, चेन्नई, जयपुर व दूर दराज से सैंकड़ो यात्री पधारे, महिला मंडल पाली द्वारा पंचकल्याणक पूजा पढ़ाई गई।

श्रीमान सधाणी भूरालाल भुखणदास सधाणी, बेणप (सूरत) संघ (600 यात्री) द्वारा कल रात्रि 03.01.2020 संध्या भक्ति, दीपक व फूलों...
04/01/2020

श्रीमान सधाणी भूरालाल भुखणदास सधाणी, बेणप (सूरत) संघ (600 यात्री) द्वारा
कल रात्रि 03.01.2020 संध्या भक्ति, दीपक व फूलों से मन्दिर की सजावट..
आज शांतिसुधारस पूजा पढ़ाई जाएगी व चांदी की आंगी, भंडारा चढ़ाया जाएगा..
तीर्थ ट्रस्ट द्वारा सूरत संघ परिवार की हार्दिक अनुमोदना

श्रेष्ठिवर्य श्रीमान नेमीचन्द सा सिंघवी (भूतपूर्व सचिव) श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट, मेड़ता रोड़ के आकस्मिक निधन...
02/01/2020

श्रेष्ठिवर्य श्रीमान नेमीचन्द सा सिंघवी (भूतपूर्व सचिव) श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट, मेड़ता रोड़ के आकस्मिक निधन पर श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट मेड़ता रोड़ में शोक सभा का आयोजन कर आदरणीय समाजसेवी, कर्मयोगी, धर्मप्रेमी, सरल स्वभावी श्री फलवृद्धि पार्श्व प्रभु के भक्त के प्रति अश्रुपूरित श्रदांजलि अर्पित करते है एवं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते है।
श्रीमान नेमीचन्द सा सिंघवी ने श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट, मेड़ता रोड के 27.04.1975 से 26.12.1984 (10 वर्ष) तक कोषाध्यक्ष पद व 26.12.1994 से 19.12.2019 (25 वर्ष) तक सचिव पद पर निष्ठा पूर्वक, निष्पक्ष, विधान के अनुसार अपनी अमूल्य सेवाऐं दी। आपने भोजनशाला ट्रस्ट में भी सचिव पद पर रहते हुए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। आप की सेवा प्रशंसनीय है। आपने अपने कार्यकाल में अपना अमूल्य समय देकर तीर्थ का चहुंमुखी विकास किया व अपना अनुकरणीय मार्गदर्शन भी दिया। ट्रस्ट आपकी सराहनीय सेवाओ को सदैव याद करेगा, ट्रस्ट में आपका अभाव हमेशा बना रहेगा।
श्रदानवत:- श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ मंदिर ट्रस्ट व भोजनशाला ट्रस्ट, समस्त पदाधिकारी, ट्रस्टी व स्टाफ...🙏💐💐💐

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ दरबार में ज्ञानभास्कर महोपध्याय भुवनचंद्रजी म. सा. के सानिध्य में दीक्षार्थी बहन प्रियंकाजी नाह...
22/12/2019

श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ दरबार में ज्ञानभास्कर महोपध्याय भुवनचंद्रजी म. सा. के सानिध्य में दीक्षार्थी बहन प्रियंकाजी नाहर सुपुत्री श्रीमान चंचलमलजी नाहर, खजवाना (सचिव श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट) का श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष पन्नालालजी सिंघवी, हस्तीमलजी चौधरी, रूपचंदजी अशोककुमारजी समदड़िया, निर्मलजी भुरट, इन्द्रचंदजी कटारिया व यात्रियों द्वारा बहुमान किया गया व दीक्षार्थी के माता-पिता का भी बहुमान कर खूब खूब अनुमोदना कि गई.. बहुमान समारोह में दीक्षार्थी बहन व ट्रस्ट अध्यक्ष महोदय पन्नालालजी सिंघवी द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया.. श्रीमान चंचलमलजी नाहर सचिव ने नम आँखों से सभी का ह्रदय से आभार, अभिनंदन व धन्यवाद किया...
सरल स्वभावी, मधुर भाषी दीक्षार्थी प्रियंकाजी नाहर ने M.COM तक पढ़ाई की, उसके बाद सांसारिक जीवन छोड़ प्रभु भक्ति में लीन होकर दीक्षा का मार्ग अपनाया। दीक्षार्थी वल्लभसमुदाय के आचार्य गुरुदेव प. पू. श्री धर्मधुरंधरसूरिजी म. सा की सुशिष्या सौम्याप्रभाश्रीजी के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण कर उनकी शिष्या बनेगी। इससे पहले चंचलमलजी नाहर की बड़ी सुपुत्री रेखाजी नाहर (अक्षतदर्शनाश्रीजी म.सा.) ने करीब 15 साल पहले दीक्षा ग्रहण कर सौम्यप्रभाजी म.सा. की शिष्या बनी।
दीक्षार्थी प्रियंकाजी नाहर सांसारिक जीवन को त्याग ३० जनवरी को नागौर में आचार्य भगवंत के सानिध्य में दीक्षा लेगी।

श्री पार्श्व प्रभु के पौष बदी १० 'जन्मकल्याणक' अट्ठम तेला महोत्सव के जन्म दिवस के शाम प्रभु पार्श्व की भव्य आरती, मंगलदि...
21/12/2019

श्री पार्श्व प्रभु के पौष बदी १० 'जन्मकल्याणक' अट्ठम तेला महोत्सव के जन्म दिवस के शाम प्रभु पार्श्व की भव्य आरती, मंगलदिवा व देवाधिदेव अधिष्ठायक देव की आरती श्रीमान रूपचन्दजी फतेहचंदजी अशोककुमारजी नीतिनकुमारजी परमकुमारजी समदड़िया परिवार, नागौर (जयपुर, चेन्नई) सहित ट्रस्ट सचिव चंचलमलजी नाहर एवम दूर दराज से पधारे हजारो यात्रीयों ने लाभ लिया व प्रभु भक्ति भावना की गयी।

Address

Merta City
341511

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TirthadhiRaj Shree Falvrudhi Parshwanath Bhagwan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to TirthadhiRaj Shree Falvrudhi Parshwanath Bhagwan:

Share