Kripa Mandir Meerut

Kripa Mandir Meerut Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kripa Mandir Meerut, Religious organisation, https://maps. app. goo. gl/WeujqWaSy172WnVe7, Near Old LIC, Subhash Inter College Lane, Modipuram, Meerut, Meerut City.

The Name of Temple is "Kripa Mandir" which is unique across the World.Normally the name of the temples are put in the name of God..But "Kripa Shakti " is top most Power of Shri Radhey Krishna by which soul ultimately gets divine love.

21/08/2025

श्री कृष्ण छठी का रहस्य

–– जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज


#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज

30/04/2025

अक्षय तृतीया पर दान करने से मिलेगा अक्षय फल

–– जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज


#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज


#

मेरी भोरी भारी राधे,     दीनन रखवारन राधे,तू चाहे न चाहे राधे,     मैं नित तूझे चाहूं राधे।तेरे द्वार खड़ा है भिखारी,   ...
20/04/2025

मेरी भोरी भारी राधे,
दीनन रखवारन राधे,
तू चाहे न चाहे राधे,
मैं नित तूझे चाहूं राधे।

तेरे द्वार खड़ा है भिखारी,
दर्शन दो राधा प्यारी,
इक पतित पुकारे राधे,
मेरी बिगड़ी बना दे राधे,
अब और न देर लगाओ,
ना अब तरसाओ राधे।

तेरे द्वार भीड़ है भारी,
कब आएगी मेरी बारी,
मैं पाप करत ना अघाऊं,
और सोच सोच घबराऊं,
मोहिं कब अपनाओगी राधे,
मेरी अधम उधारन राधे।

कोई हो ना हो अधिकारी,
तू कृपा करे नित प्यारी,
मेरी प्रानन प्यारी राधे,
निज सेवा मोहिं दिला दे
जिस डगर चले तू राधे,
मैं पलक बिछाऊं राधे।

🌹जगद्गुरु कृपालु परिषद🌹

-- जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज


#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज


#श्री

*श्री रामचंद्र जी की बरहौं की हार्दिक शुभकामनाएं*–– जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज    #जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महारा...
17/04/2025

*श्री रामचंद्र जी की बरहौं की हार्दिक शुभकामनाएं*

–– जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज


#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज


#श्री

1. भगवान से हम जिस भाव से जितना प्यार करते हैं वे भी हमे उसी भाव से उतना ही प्यार करते है।2. यह सिद्धांत हमलोगों ने श्री...
17/04/2025

1. भगवान से हम जिस भाव से जितना प्यार करते हैं वे भी हमे उसी भाव से उतना ही प्यार करते है।
2. यह सिद्धांत हमलोगों ने श्री महाराज जी के श्री मुख से कई बार सुना होगा लेकिन कभी गहराई से विचार नहीं किया।
3. हम सोचेंगे कि भगवान को क्या पड़ी है कि अगर हम उससे मिलने के लिए जितना तड़पेंगे वो भी हमसे मिलने को उतना ही व्याकुल होगा।लेकिन ये हमारा भ्रम है।
4. सच्चाई ये है कि भगवान की योग माया शक्ति उसे मोहित कर देती है और वो पूर्णकाम भगवान उस शरणागत जीव से मिलने को व्याकुल हो जाता है।
5. जब जीव को इस सच्चाई का पता चलता है गुरु के द्वारा तो भगवान से उसका ममत्व और बढ़ जाता है और बढ़ता ही जाता है फिर व्याकुलता की पराकाष्ठा पे दोनों का मिलन होता है।
6. ये भगवान की करुणामय अनुकम्पा है वरना अगर भगवान सच में जीव से प्यार न करता और बस एक्टिंग करता तो किसी जीव का भगवान से प्रेम होता ही नहीं और अगर होता भी तो प्रति क्षण बढ़ता नहीं अपितु धीरे धीरे क्षीण होते जाता।ठीक उसी प्रकार जैसे संसार में अगर किसी प्रेमिका को पता चल जाए कि उसका प्रेमी एक्टिंग में प्रेम करता है तो वो प्रेमिका उससे प्रेम नहीं कर सकती ,उसकी फिलिंग समाप्त होती चली जाती है।
7. अतः इस सिद्धांत को सदा याद रखे हमलोग और फिर देखे भगवान से प्रेम कितना तेजी से बढ़ता है।
8. बाद में निष्कामता की अवस्था पे भक्त को भगवान से प्रेम की अपेक्षा भी समाप्त हो जाती है इसे मधु स्नेह कहते है,अर्थात "वे मेरे हैं"😭😭

-- जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज


#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज


#श्री

Golden memories of Kripa Mandir, Meerut 🙏🏻🕉️💫 Shri Maharaj ji visits Kripa Mandir, Meerut 🙏🏻🕉️💫
16/04/2025

Golden memories of Kripa Mandir, Meerut 🙏🏻🕉️💫
Shri Maharaj ji visits Kripa Mandir, Meerut 🙏🏻🕉️💫

राम राघव राम राघव राम राघव पाहिमाम् ।राम राघव राम राघव राम राघव पाहिमाम् ।भरत लक्ष्मण शत्रुहन ये रूप तुम्हरो राघव ।दाहिक...
09/04/2025

राम राघव राम राघव राम राघव पाहिमाम् ।
राम राघव राम राघव राम राघव पाहिमाम् ।

भरत लक्ष्मण शत्रुहन ये रूप तुम्हरो राघव ।
दाहिका सम शक्ति सीता अग्नि सम तुम राघव ।

तुम ही माता तुम पिता हो तुम ही सर्वस राघव ।
तुम हो स्वामी तुम सखा हो तुम हो मम सुत राघव

आत्मा को देह माना, भूल यह की राघव ।
बुद्धि जाने मन न माने तुम ही मेरे राघव ।

शरण में बाधक है माया वाय बरजहु राघव ।
तुम न भूलो मोहिं हौं नहिं तोहिं भूलूं राघव ।

भुक्ती नहिं चह, मुक्ति नहिं चह, प्रेम चह तव राघव
तुम अगोचर निज कृपा ते, होवो गोचर राघव ।

टुक दिखा दो बांकी झांकी धनुषधारी राघव ।
चारों भाई जानकी मां संग आओ राघव ।

जो न देना चहहु दर्शन आके कह दो राघव ।
गीध को भी उर लगाया कौन तुम सम राघव ।

प्रेमवश शबरी के जूठे बेर खाये राघव ।
शिला पर भी की कृपा अस को कृपालु राघव ।

एक दिन करिहौं कृपा यह है भरोसा राघव ।
देर है अंधेर नहिं है द्वार तुम्हरे राघव ।

या कृपा करु या चला दो बाण निज कर राघव ।
जी लिया हौं बहुत तुम बिनु अब न जीऊं राघव ।

अब न छोड़ूं तोरा पाछा हौं हठी सुत राघव ।
हौं पतित तुम पतित पावन, करहु पावन राघव ।

कर कृपा तुम बिनुहि कारण बेर पुनि क्यों राघव ।
तुम हो राम *'क‌पालु'* पुनि क्यों कृपा नहि कर राघव ।

🌷 *ब्रज रस माधुरी भाग -१*🌷

-- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज


#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज


#श्री

मेरी श्री वृषभानुदुलारी, पिय‌ प्यारी बरसाने वारी।मेरी श्री वृषभानुदुलारी, ब्रजरस बरसाने वारी।मेरी श्री वृषभानुदुलारी, जा...
05/04/2025

मेरी श्री वृषभानुदुलारी, पिय‌ प्यारी बरसाने वारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, ब्रजरस बरसाने वारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, जाकी लट कारी घुंघरारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, जाकी नीलांबर छवि न्यारी‌।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, जाको चाकर रह बनवारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, सिर चुनरि जरद किनारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, पग पायल मृद झनकारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, किंकिनि धुनि मुनि मन हारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, गति हंस लजावन वारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, चितवनि रस जान मुरारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, भोरी भारी बरसाने वारी।
मेरी श्री वृषभानुदुलारी, स्वामिनी *कृपालु* बलिहारी।

🌷 *ब्रज रस माधुरी-1*🌷

–– जगद्गुरुत्तम श्री कृपालुजी महाराज


#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज

#श्री

गुरु को हरि का रुप  मानहु,  मानु  नर नहिं  प्यारे।गुरु  की  आज्ञा  मानना ही, गुरु  की  सेवा  प्यारे।ध्यान  करु  आँसू  बह...
01/04/2025

गुरु को हरि का रुप मानहु, मानु नर नहिं प्यारे।
गुरु की आज्ञा मानना ही, गुरु की सेवा प्यारे।
ध्यान करु आँसू बहा गहु, शरण गुरुवर प्यारे।
गुरु को सुख चाहहु, न चाहहु आपुनो सुख प्यारे।


*- जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज*
( युगल माधुरी )




#जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज

दो बातों को भूलना मत जो चाहते हैं कल्याण, नारायण एक मौत को दूजो श्री भगवान। -- जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज
28/03/2025

दो बातों को भूलना मत जो चाहते हैं कल्याण,
नारायण एक मौत को दूजो श्री भगवान।

-- जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज



Address

Https://maps. App. Goo. Gl/WeujqWaSy172WnVe7, Near Old LIC, Subhash Inter College Lane, Modipuram, Meerut
Meerut City
250110

Opening Hours

Monday 6am - 8pm
Tuesday 6am - 8pm
Wednesday 6am - 8pm
Thursday 6am - 8pm
Friday 6am - 8pm
Saturday 6am - 8pm
Sunday 6am - 8pm

Telephone

+919412203300

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kripa Mandir Meerut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share