Vrindavankibhakti

Vrindavankibhakti Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vrindavankibhakti, vrindavan, Mathura.
(1)

प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार इस पेज में कुछ इस प्रकार हैं,
जो आपको बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे 🙏🙏
सभी को राधे राधे पेज को फॉलो करके हमारे परिवार के सदस्य बने
Promotion ke liye DM kare
[email protected]

जब भगवान ने मछली का निर्माण करना चाहा, तो उसके जीवन के लिये उनको समुद्र से वार्ता करनी पड़ी।जब भगवान ने पेड़ों का निर्मा...
30/05/2026

जब भगवान ने मछली का निर्माण करना चाहा, तो उसके जीवन के लिये उनको समुद्र से वार्ता करनी पड़ी।

जब भगवान ने पेड़ों का निर्माण करना चाहा, तो उन्होंने पृथ्वी से बात की।

लेकिन जब भगवान ने मनुष्य को बनाना चाहा, तो उन्होंने खुद से ही विचार विमर्श किया।

तब भगवान ने कहा: "मुझे अपने आकार और समानता वाला मनुष्य का निर्माण करना है और उन्होंने अपने समान मनुष्य को बनया।"

अब यह बात ध्यान देने योग्य है:

यदि आप एक मछली को पानी से बाहर निकालते हैं तो वह मर जाएगी; और जब आप जमीन से एक पेड़ उखाड़ते हैं, तो वह भी मर जाएगा।

इसी तरह, जब मनुष्य भगवान से अलग हो जाता है, तो वह भी 'मर' जाता है।

भगवान हमारा एकमात्र सहारा है। हम उनकी सेवा और शरणागति के लिए बनाए गए हैं। हमें हमेशा उनके साथ जुड़े रहना चाहिए क्योंकि केवल उनकी कृपा के कारण ही हम 'जीवित' रह सकते हैं।

अतः भगवान से जुड़े रहें।

हम देख सकते हैं कि मछली के बिना पानी फिर भी पानी है लेकिन पानी के बिना मछली कुछ भी नहीं है।

पेड़ के बिना प्रथ्वी फिर भी प्रथ्वी ही है, लेकिन प्रथ्वी के बगैर पेड़ कुछ भी नहीं ...

इसी तरह, मनुष्य के बिना भगवान, भगवान ही है लेकिन बिना भगवान के मनुष्य कुछ भी नहीं !

इस युग में भगवान से जुड़ने का एक सरल उपाय शास्त्रों में वर्णन है;
हरिनाम सुमिरन ...

"हैसियत...."विनोद कुमार जैसे ही दुकान में घुसे दुकान के मालिक बृजमोहन ने उन्हें आदर से बिठाया और उनके मना करने के बावजूद...
30/05/2026

"हैसियत...."
विनोद कुमार जैसे ही दुकान में घुसे दुकान के मालिक बृजमोहन ने उन्हें आदर से बिठाया और उनके मना करने के बावजूद लड़के को चाय लेने के लिए भेज दिया..
उसके बाद बृजमोहन ने पूछा, “कहिए विनोद बाबू क्या सेवा करूँ विनोद कुमार ने कहा कि एक ऊनी शॉल या चद्दर दिखलाइए...
विनोद कुमार बृजमोहन की दुकान के पुराने कस्टमर है...इसलिए वो जानते हैं कि विनोद कुमार की पसंद हमेशा ऊँची होती है और पैसे का मुँह देखना वो नहीं जानते...सो उन्होंने एक से एक बढ़िया ऊनी शॉलों और चद्दरों का ढेर लगा दिया....
विनोद कुमार ने शॉलों और चद्दरों की क्वालिटी को देखते हुए कहा, “बृजमोहन भाई इतनी हैवी नहीं कोई हल्की सी शॉल या चद्दर दिखलाइए...
यह सुनकर बृजमोहन को विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने कहा, “हल्की और आप....
क्यों मज़ाक़ कर रहे हो विनोद बाबू.....भला हल्की शॉल का क्या करेंगे आप....
विनोद कुमार ने कहा, “ऐसा है बृजमोहन भाई हमारी बहन उर्मिला है ना...
उसकी सास शांतिदेवी के लिए भिजवानी है उन्होंने कई बार मुझसे कहा है कि विनोद बेटा मुझे एक अच्छी -सी गरम चद्दर ला के दे। तेरी पसंद बड़ी अच्छी होती है। पहले भी तूने एक शॉल लाकर दी थी जो बहुत गरम थी और कई साल चली थी...
अब बृजमोहन ने सामने फैली हुई शॉल और चद्दरों के ढेर को एक तरफ़ सरकाकर कुछ मीडियम क़िस्म की शॉलें खोल दी...
विनोद कुमार ने निषेधात्मक मुद्रा में सिर हिलाते हुए कहा कि और दिखलाओ....
बृजमोहन हैरान था पर ग्राहक की मर्ज़ी के सामने लाचार भी...
उसने सबसे हल्की शॉलों का बंडल खोला और शॉलें विनोद कुमार के सामने फैला दी.....
विनोद कुमार ने साढ़े चार सौ रुपये की एक शॉल चुन ली और उसे पैक करवाकर घर ले आए और उसी दिन शाम को उसने वो शॉल बहन की सास को भिजवा दी...
शॉल पाकर शांतिदेवी बड़ी खुश हुई....
बात ये नहीं थी कि शांतिदेवी के घर में किसी चीज़ की कमी थी या उसके बेटे-बहू उसके लिए कुछ लाकर नहीं देते थे, पर वो अपने रिश्तेदारों पर भी अपना हक समझती और जताती रहती थी। विनोद पर तो वह और भी ज़्यादा हक जताती थी ; क्योंकि विनोद उसे अच्छा लगता था लेकिन विनोद की भेजी हुई शॉल वो पाँच-सात बार ही ओढ़ पाई होंगी कि एक दिन रात के वक्त उसके सीने में तेज़ दर्द हुआ और दो दिन बाद ही रात बारह साढ़े बारह बजे के आसपास वो इस संसार से सदा के लिए विदा हो गई...
उनकी अंत्येष्टि के लिए अगले दिन दोपहर बारह बजे का समय निश्चित किया गया...
सुबह-सुबह बृजमोहन अपनी दुकान खोल ही रहे थे कि विनोद कुमार वहाँ पहुँचे और कहा, “भाई उर्मिला की सास गुज़र गई है एक चद्दर दे दो....
बृजमोहन ने बड़े अफ़सोस के साथ कहा, “ओह....
अभी कुछ दिन पहले ही तो आप उनके लिए गरम शॉल लेकर गए थे कितने दिन ओढ़ पाईं बेचारी... उसके बाद बृजमोहन ने चद्दरों का एक बंडल उठाकर खोला और उसमें से कुछ चद्दरें निकाली... विनोद कुमार ने चद्दरें देखीं तो उनका चेहरा बिगड़-सा गया और उन्होंने कहा कि बृजमोहन भाई ज़रा ढंग की चद्दरें निकालो...
कई बंडल खुलवाने के बाद विनोद कुमार ने जो चद्दर पसंद की उसकी क़ीमत थी पच्चीस सौ रुपए....
बृजमोहन ने कहा, “विनोद बाबू वैसे आपकी मर्ज़ी पर मुर्दे पर इतनी महँगी चद्दर कौन डालता है....
विनोद कुमार ने कहा-बृजमोहन जी...
“बात महँगी-सस्ती की नहीं, हैसियत की होती है उर्मिला के ससुराल वालों और उनके दूसरे रिश्तेदारों को पता तो चलना चाहिए कि उर्मिला के भाई की हैसियत क्या है और उसकी पसंद कितनी ऊँची है......
दोस्तों मुझे याद है मेरे पिताजी अक्सर एक बात कहते थे...
मुर्दे को पूजे ये दुनिया...

जिंदे की इज्ज्त कुछ भी नहीं....
मतलब-जितना अपनेपन का दिखावा या सहारा मरनेवाले इंसान या उसके परिवार से बाद मे करते है अगर जीते जी उतना सहारा बन जाए तो शायद बात कुछ और हो...
कहने को मरनेवाले को कंधा देना पुण्य मानते है लोग ...
वही कंधा या सहारा जीते जी दे दे तो बात कुछ और ही हो...
आशा है आप पोस्ट की भावनाओं को बखूबी समझ गए

Jai Shree Ram Aaj ka havan
09/05/2026

Jai Shree Ram
Aaj ka havan

Mehandipur balaji maharaj ke aaj ke darshan Jai Shree Ram
05/05/2026

Mehandipur balaji maharaj ke aaj ke darshan
Jai Shree Ram

05/05/2026

Jai Shree Ram

05/05/2026
Jai Shree Ram 🙏
06/04/2026

Jai Shree Ram 🙏

Address

Vrindavan
Mathura

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vrindavankibhakti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share